Aaj Ka Singh Rashifal: करियर और कारोबार में मिलेगा लाभ, पर आज इस चीज से रहें दूर

Aaj Ka Singh Rashifal: करियर और कारोबार में मिलेगा लाभ, पर आज इस चीज से रहें दूर

Last Updated:

Aaj ka Singh Rashifal, Leo Horoscope Today: आज वृषभ लग्न की पत्रिका बन रही है और मिथुन राशि उदित हो रही है. वहीं मंगल ग्रह 12वें स्थान पर स्थित है और वर्तमान समय में मंगल की महादशा भी चल रही है. ग्रहों की इस स्थिति के कारण कुंडली मांगलिक बन रही है. ऐसे में सिंह राशि के जातकों को… पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Singh Rashifal 19 May 2026, Leo Daily Horoscope: सिंह राशि वालों के लिए आज 19 मई 2026 मंगलवार का दिन करियर और व्यापार के लिहाज से शुभ संकेत लेकर आया है. हालांकि कुछ मामलों में सावधानी बरतने की भी जरूरत रहेगी. खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार, आज ग्रहों की स्थिति सिंह राशि के जातकों को लाभ देने वाली है, लेकिन अग्नि और जमीन से जुड़े मामलों में सतर्क रहना जरूरी रहेगा.

ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, आज वृषभ लग्न की पत्रिका बन रही है और मिथुन राशि उदित हो रही है. वहीं, मंगल ग्रह 12वें स्थान पर स्थित हैं और वर्तमान समय में मंगल की महादशा भी चल रही है. ग्रहों की इस स्थिति के कारण कुंडली मांगलिक बन रही है. ऐसे में सिंह राशि के जातकों को आग, बिजली या गर्म वस्तुओं से सावधान रहने की सलाह दी गई है. छोटी सी लापरवाही परेशानी का कारण बन सकती है.

करियर राशिफल 
करियर और नौकरी की बात करें तो दिन काफी सकारात्मक रहने वाला है. चंद्रमा मिथुन राशि में उदित हो रहा है और उसके साथ गुरु तथा शुक्र की युति बनी हुई है. इस योग के प्रभाव से कार्यक्षेत्र में अच्छा माहौल बना रहेगा. सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और लंबे समय से रुके काम भी पूरे हो सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों के लिए अधिकारियों का समर्थन मिलने के योग बन रहे हैं. वहीं विद्यार्थियों के लिए भी दिन अनुकूल रहेगा. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलने की संभावना है.

व्यापार और आर्थिक स्थिति 
व्यापार और आर्थिक मामलों में भी सिंह राशि के जातकों को लाभ मिलने के संकेत हैं. चंद्र और गुरु के साथ सूर्य की स्थिति आय के नए रास्ते खोल सकती है. व्यापार में एक से अधिक स्रोतों से मुनाफा मिलने के योग बन रहे हैं. खासतौर पर महिलाओं से जुड़ी वस्तुएं, विलासिता के सामान तथा सफेद और पीले रंग से जुड़े उत्पादों में निवेश लाभकारी साबित हो सकता है. हालांकि जमीन, खेती या प्रॉपर्टी में निवेश करने से फिलहाल बचने की सलाह दी गई है, क्योंकि इसमें नुकसान होने की आशंका बन रही है.

स्वास्थ्य राशिफल 
स्वास्थ्य के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा, लेकिन खानपान में लापरवाही परेशानी बढ़ा सकती है. सूर्य और बुध की दृष्टि सप्तम भाव में पड़ने से गैस और एसिडिटी की समस्या हो सकती है. ऐसे में बाहर का तला-भुना भोजन कम खाने की सलाह दी गई है. पर्याप्त मात्रा में पानी पीना और हल्का भोजन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद रहेगा.

पारिवारिक जीवन रहेगा सुखद
पारिवारिक जीवन की बात करें तो गुरु और चंद्रमा का साथ वैवाहिक जीवन को सामान्य बनाए रखेगा. पति-पत्नी के बीच छोटी-मोटी कहासुनी हो सकती है, लेकिन स्थिति जल्दी सामान्य हो जाएगी. प्रेम संबंधों में भी दिन सामान्य रहने वाला है. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और किसी शुभ चर्चा की संभावना भी बन सकती है.

आज का शुभ अंक 
अंक ज्योतिष के अनुसार, आज सिंह राशि के लिए 7 अंक विशेष रूप से शुभ माना गया है. इसके अलावा 1, 4, 8 और 9 अंक भी लाभकारी रहेंगे. महत्वपूर्ण कार्यों में इन अंकों का उपयोग करना शुभ फल दे सकता है.

इन बातों का रखें ध्यान
ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार आज दक्षिण-पूर्व दिशा की यात्रा शुभ रहेगी. घर से निकलने से पहले दही और मिश्री का सेवन करना लाभकारी रहेगा. इससे कार्यों में आने वाली बाधाएं दूर होंगी और दिन सकारात्मक बना रहेगा.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

You May Have Missed