Aaj Ka Singh Rashifal: आज बढ़ेगी कमाई, कारोबार में फायदा, पर यहां से रहें सावधान!

Aaj Ka Singh Rashifal: आज बढ़ेगी कमाई, कारोबार में फायदा, पर यहां से रहें सावधान!

Last Updated:

06 July ka Singh Rashifal, Leo Horoscope Today: सिंह राशि वालों को को आज का दिन कई मामलों में राहत देने वाली साबित हो सकता है. खासतौर पर आर्थिक मामलों में लाभ के संकेत मिल रहे हैं. व्यापार, नौकरी, शिक्षा और पारिवारिक जीवन में भी स्थिति सामान्य से बेहतर रहने की संभावना है. हालांकि…

Aaj Ka Singh Rashifal 06 July 2026, Leo Daily Horoscope: सिंह राशि के जातकों के लिए सोमवार 06 जुलाई 2026 का दिन अच्छा रहने वाला है. खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश मेहता के अनुसार दिन की शुरुआत सकारात्मक रहेगी और कई मामलों में राहत देने वाली साबित हो सकती है. खासतौर पर आर्थिक मामलों में लाभ के संकेत मिल रहे हैं. व्यापार, नौकरी, शिक्षा और पारिवारिक जीवन में भी स्थिति सामान्य से बेहतर रहने की संभावना है. हालांकि स्वास्थ्य और प्रेम संबंधों के मामले में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत रहेगी. ग्रहों की स्थिति के अनुसार, आज सिंह राशि वालों के लिए अष्टम चंद्रमा की स्थिति बनी हुई है, जो कुछ मामलों में मिश्रित फल दे सकती है. ऐसे में दिन को बेहतर बनाने के लिए व्यवहार, खानपान और निर्णयों में संतुलन रखना जरूरी रहेगा.

करियर और शिक्षा राशिफल 
करियर के लिहाज से सिंह राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है. नौकरीपेशा लोगों के लिए कार्यक्षेत्र का माहौल सहयोगी रहेगा. वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ संबंध सामान्य और मधुर बने रहेंगे. जो काम लंबे समय से लंबित पड़े हैं, उन्हें निपटाने के लिए दिन बेहतर साबित हो सकता है. महत्वपूर्ण फाइल, जिम्मेदारी या नई योजना पर काम शुरू करने के लिए भी समय ठीक माना गया है. वहीं विद्यार्थियों के लिए दिन विशेष रूप से शुभ रहेगा. पढ़ाई में एकाग्रता बनी रहेगी और विषयों को समझने में आसानी होगी. परीक्षा, प्रोजेक्ट या अन्य शैक्षणिक कार्यों में भी सफलता मिलने के संकेत हैं.

व्यापार एवं आर्थिक स्थिति 
आज का दिन सिंह राशि के व्यापारियों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है. ग्रहों की चाल आर्थिक लाभ के संकेत दे रही है. कारोबार में बढ़ोतरी के साथ मुनाफा मिलने की संभावना है. खासकर केमिकल कारोबार, अनाज व्यापार और धातु से जुड़े व्यवसाय करने वाले लोगों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. लंबे समय से अटके कामों में भी प्रगति देखने को मिल सकती है. यदि कोई नया सौदा या लेनदेन करना है तो दिन अनुकूल माना जा सकता है, लेकिन सोच-समझकर कदम उठाना बेहतर रहेगा.

स्वास्थ्य राशिफल 
स्वास्थ्य के मामले में दिन थोड़ा संभलकर बिताने की सलाह दी गई है. अष्टम चंद्रमा की वजह से छोटी-मोटी शारीरिक परेशानियां उभर सकती हैं. एलर्जी, सर्दी-जुकाम, गले की तकलीफ या मौसम से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं. हालांकि राहत की बात यह है कि इन दिक्कतों की वजह से कामकाज पर बड़ा असर पड़ने की संभावना नहीं है. यदि खानपान संतुलित रखा जाए और ठंडी चीजों से बचाव किया जाए तो स्थिति सामान्य बनी रह सकती है.

पारिवारिक जीवन और लव लाइफ
घर का माहौल सामान्य और ठीक रहने वाला है. परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल बना रहेगा, लेकिन दांपत्य जीवन में दिन मिला-जुला असर दिखा सकता है. पति-पत्नी के बीच संबंध न बहुत ज्यादा खराब रहेंगे और न ही बहुत ज्यादा बेहतर, इसलिए बातचीत और व्यवहार में संयम रखना जरूरी रहेगा. यदि दोनों पक्ष एक-दूसरे की बात समझने की कोशिश करेंगे तो दिन आसानी से निकल जाएगा. वहीं प्रेम संबंधों में जुड़े लोगों को आज थोड़ी ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है. किसी बात को लेकर गलतफहमी, मतभेद या संवाद की कमी की स्थिति बन सकती है.

आज के शुभ उपाय
ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश मेहता के अनुसार आज सिंह राशि वालों को चंद्रमा से संबंधित सफेद वस्तुओं जैसे चावल, घी या अन्य सफेद सामग्री का दान करना शुभ रहेगा. इसके अलावा शिव मंदिर में दर्शन करना भी लाभकारी माना गया है.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

You May Have Missed