Aaj Ka Singh Rashifal: आज तो दन-दनादन धन; सिंह राशि वालों के लिए प्रबल योग! जानें

Aaj Ka Singh Rashifal: आज तो दन-दनादन धन; सिंह राशि वालों के लिए प्रबल योग! जानें

Last Updated:

Aaj ka Singh Rashifal, Leo Horoscope Today: शुक्र, बुध और सूर्य का सकारात्मक प्रभाव जातकों के जीवन में लाभ और उन्नति के संकेत दे रहा है. वहीं मंगल और शनि भी आर्थिक मामलों में सहयोग करेंगे. लंबे समय से रुके कार्यों में तेजी आएगी और जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में फायदा मिलने के योग बन रहे हैं. जानें और…

Aaj Ka Singh Rashifal 10 May 2026, Leo Daily Horoscope: आज 10 मई 2026 रविवार का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए कई मायनों में खास रहने वाला है. खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार, आज घनिष्ठा नक्षत्र और ग्रहों की स्थिति सिंह राशि वालों के पक्ष में दिखाई दे रही है. शुक्र, बुध और सूर्य का सकारात्मक प्रभाव जातकों के जीवन में लाभ और उन्नति के संकेत दे रहा है. वहीं, मंगल और शनि भी आर्थिक मामलों में सहयोग करेंगे. लंबे समय से रुके कार्यों में तेजी आएगी और जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में फायदा मिलने के योग बन रहे हैं. खास बात यह है कि आज धन आगमन के नए रास्ते खुल सकते हैं और रुका हुआ पैसा भी वापस मिलने की संभावना है.

करियर और शिक्षा राशिफल 
करियर और नौकरी के क्षेत्र में दिन अच्छा रहने वाला है. नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर मान-सम्मान मिल सकता है. अधिकारियों का सहयोग मिलने से काम समय पर पूरे होंगे. हालांकि लेन-देन के मामलों में सतर्क रहने की जरूरत रहेगी. किसी भी प्रकार के गलत या अवैध कार्यों से दूरी बनाए रखना जरूरी होगा, क्योंकि छोटी सी लापरवाही परेशानी खड़ी कर सकती है. जो लोग नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें भी सकारात्मक समाचार मिलने के संकेत हैं. विद्यार्थियों के लिए भी दिन अनुकूल रहेगा. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है. आज एकाग्रता बनाए रखना सफलता दिला सकता है.

व्यापार और आर्थिक स्थिति 
व्यापार और आर्थिक स्थिति की बात करें तो कारोबारियों के लिए दिन लाभकारी साबित हो सकता है. व्यापार में बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं. पुराने निवेश से फायदा हो सकता है और नए व्यापारिक अवसर भी सामने आ सकते हैं. प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सफलता मिलने की संभावना है. जमीन या मकान के रुके हुए सौदे आगे बढ़ सकते हैं. व्यापारियों को आज पीली वस्तुओं में निवेश लाभ दे सकता है. आर्थिक स्थिति मजबूत होने से मन प्रसन्न रहेगा और परिवार की जरूरतों को आसानी से पूरा कर पाएंगे.

स्वास्थ्य राशिफल 
स्वास्थ्य के मामले में सिंह राशि वालों को थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है. खानपान में लापरवाही पेट संबंधी समस्याएं बढ़ा सकती है. एसिडिटी और गैस के कारण सीने में जलन या दर्द महसूस हो सकता है. ऐसे में तला-भुना और मसालेदार भोजन कम करना बेहतर रहेगा. डॉक्टरों की सलाह के अनुसार नियमित पैदल चलना और हल्का व्यायाम स्वास्थ्य के लिए लाभकारी रहेगा. पर्याप्त पानी पीना और समय पर भोजन करना भी जरूरी होगा.

पारिवारिक जीवन और लव लाइफ
पारिवारिक जीवन सामान्य बना रहेगा, लेकिन पति-पत्नी या प्रेम संबंधों में वैचारिक मतभेद उभर सकते हैं. छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है. ऐसे में सिंह राशि के जातकों को अपने व्यवहार और शब्दों पर नियंत्रण रखना होगा. पार्टनर की भावनाओं को समझते हुए आपसी सहमति से निर्णय लेना बेहतर रहेगा. अहंकार और जिद रिश्तों में दूरी बढ़ा सकती है, इसलिए संयम और धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा.

आज का शुभ अंक 
अंक ज्योतिष के अनुसार आज सिंह राशि के लिए 7 अंक विशेष रूप से शुभ है. इसके अलावा 1, 4, 8 और 9 अंक भी लाभकारी साबित हो सकते हैं. महत्वपूर्ण कार्यों में इन अंकों का उपयोग करना शुभ रहेगा.

इन बातों का रखें ध्यान 
ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार आज के दिन सिंह राशि वालों को अपने व्यवहार में विनम्रता बनाए रखनी चाहिए. किसी भी प्रकार के घमंड और विवाद से दूरी बनाकर रखें. वहीं भगवान गणेश की आराधना करना आज विशेष रूप से शुभ फलदायी रहेगा.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

You May Have Missed