Aaj Ka Rashifal 03 Oct: निवेश में जोखिम, रिश्तों में खटास! जानिए मेष राशि के लिए 3 अक्टूबर का दिन कैसा रहेगा?

Aaj Ka Rashifal 03 Oct: निवेश में जोखिम, रिश्तों में खटास! जानिए मेष राशि के लिए 3 अक्टूबर का दिन कैसा रहेगा?

Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal 03 October 2025: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रह सकता है. कार्यक्षेत्र में तरक्की और रुके हुए काम पूरे होने के योग हैं, लेकिन लव लाइफ में तनाव और स्वास्थ्य में अस्थिरता की संभावना है. गुरु और राहु के प्रभाव के चलते निवेश में सतर्कता जरूरी है. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य पं. अनुपम महाराज की सलाह के अनुसार, आज वाणी में संयम, योग-ध्यान और धार्मिक उपाय अपनाकर दिन को बेहतर बनाया जा सकता है.

Aaj Ka Mesh Rashifal 03 October 2025 (आज मेष राशि राशिफल): प्रतिदिन ग्रहों की चाल में परिवर्तन होता रहता है, जिसका सीधा असर 12 राशियों के जातकों पर पड़ता है. इन्हीं में से एक मेष राशि के जातकों के लिए आज (3 अक्टूबर 2025 शुक्रवार) का दिन मिश्रित फल देने वाला हो सकता है. जानिए आज का मेष राशिफल

आज मेष राशि का व्यवसाय और करियर राशिफल
व्यवसाय के दृष्टिकोण से दिन मिलाजुला रह सकता है. कार्यक्षेत्र में रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है और आपको अच्छी सफलता भी मिल सकती है. नौकरी करने वालों के लिए प्रमोशन के योग बन रहे हैं, साथ ही सहयोगियों का साथ भी मिलेगा. आप आज नई योजनाएं बना सकते हैं, लेकिन निवेश के फैसलों में सावधानी बरतें क्योंकि आर्थिक नुकसान की संभावना बनी हुई है. निवेश से पहले सोच-समझकर निर्णय लें और बिना योजना के धन खर्च करने से बचें.

आज मेष राशि का लव लाइफ और पारिवारिक रिश्ते राशिफल
आज मेष राशि वालों की लव लाइफ थोड़ी तनावपूर्ण हो सकती है. प्रेमी या प्रेमिका से अनबन हो सकती है. अविश्वास की भावना पनप सकती है. बातचीत में संयम और सकारात्मक संवाद बनाए रखना जरूरी है. पारिवारिक रिश्तों में उतार-चढ़ाव रह सकता है, लेकिन समझदारी से लिया गया कोई भी फैसला आपके लिए लाभदायक सिद्ध हो सकता है.

आज मेष राशि का स्वास्थ्य संबंधी राशिफल
राहु ग्रह के प्रभाव के कारण आज आपका स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है. मानसिक तनाव और थकान की स्थिति बन सकती है. योग और ध्यान करने से लाभ मिलेगा. संतुलित आहार और पर्याप्त नींद से स्वास्थ्य बेहतर रहेगा. आज अनावश्यक यात्रा से बचें, वरना थकावट और स्वास्थ्य गिरावट हो सकती है.

उपाय और शुभ संकेत
ज्योतिषाचार्य पं. अनुपम महाराज के अनुसार, आज गुरु ग्रह का प्रभाव अधिक रहेगा। ऐसे में भगवान बृहस्पति की पूजा करें. तुलसी की सेवा करें. किसी जरूरतमंद को दान देना लाभकारी रहेगा.

शुभ रंग: हरा और भूरा
शुभ अंक: 3 और 4

authorimg

राहुल गोयल

राहुल गोयल सीनियर पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. साल 2011 में पत्रकारिता का सफर शुरू किया. नवभारत टाइम्स, वॉयस ऑफ लखनऊ, दैनिक भास्कर, पत्रिका जैसे संस्‍थानों में काम करने का अनुभव. सा…और पढ़ें

राहुल गोयल सीनियर पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. साल 2011 में पत्रकारिता का सफर शुरू किया. नवभारत टाइम्स, वॉयस ऑफ लखनऊ, दैनिक भास्कर, पत्रिका जैसे संस्‍थानों में काम करने का अनुभव. सा… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

रिश्तों में खटास! जानिए मेष राशि के लिए 3 अक्टूबर का दिन कैसा रहेगा?

Source link

Previous post

Aaj Ka Meen Rashifal: मीन राशि वाले बेवजह खर्चों से बचें, पार्टनर का मिलेगा साथ, सेहत का रखें ध्यान! पढ़ें आज का राशिफल

Next post

Papankusha Ekadashi 2025 Today: पापांकुशा एकादशी पर बेहद शुभ योग, जानें महत्व, मंत्र, पूजा विधि, मुहूर्त और पारण का समय

You May Have Missed