Aaj Ka Panchang 2025: माघ माह का अंतिम प्रदोष व्रत आज, शिव पूजा से चमकेगी किस्मत! ​जानें मुहूर्त, राहुकाल और दिशाशूल

Aaj Ka Panchang 2025: माघ माह का अंतिम प्रदोष व्रत आज, शिव पूजा से चमकेगी किस्मत! ​जानें मुहूर्त, राहुकाल और दिशाशूल

Last Updated:

aaj ka panchang 10 february 2025: माघ माह का अंतिम प्रदोष व्रत आज प्रीति योग में है. इस दिन शिव पूजा के लिए शाम 7 बजकर 25 मिनट से 9 बजकर 07 मिनट तक का समय मिलेगा. आज माघ शुक्ल त्रयोदशी तिथि, पुनर्वसु नक्षत्र, प…और पढ़ें

आज का पंचांग, 10 फरवरी 2025.

आज का पंचांग, 10 फरवरी 2025: माघ माह का अंतिम प्रदोष व्रत आज प्रीति योग में है. आज माघ शुक्ल त्रयोदशी तिथि, पुनर्वसु नक्षत्र, प्रीति योग, कौलव करण, पूर्व का दिशाशूल और मिथुन राशि में चंद्रमा है. त्रयोदशी तिथि 09 फरवरी को शाम 07:25 पी एम से 10 फरवरी तक है. सोम प्रदोष का व्रत भगवान शिव के लिए रखा जाता है. प्रदोष पूजा के लिए शुभ मुहूर्त 9 फरवरी को शाम 7 बजकर 25 मिनट से रात 9 बजकर 7 मिनट तक रहेगा. इस समय से प्रदोष व्रत की पूजा का मुहूर्त है. इस व्रत और पूजन से हर प्रकार के दोष मिटते हैं. शाम को शिव मंदिर में जाकर भोलेनाथ को बेलपत्र, भांग, मदार पुष्प, शहद, गंगाजल, चंदन, फल, नैवैद्य आ​दि अर्पित करें. सोम प्रदोष व्रत की कथा सुनें. शिव कृपा से आपकी मनोकामनाएं पूरी होंगी.

सोम प्रदोष व्रत भगवान शिवजी की पूजा के लिए समर्पित है. सुबह में स्नान के बाद सूर्य देव को जल अर्पित करें. पानी में लाल चंदन, लाल रंग के फूल और गुड़ डालकर सूर्य देव को अर्घ्य दें. प्रदोष व्रत करने से महादेव भक्तों की हर कामना को पूर्ण करते हैं. रवि प्रदोष के दिन व्रत करने और पूजा करने से भगवान शिव के साथ सूर्य देव की कृपा प्राप्त होती है. दरअसल, रविवार का दिन सूर्य देव की उपासना के लिए समर्पित है. ऐसे में रवि प्रदोष का व्रत रखने से स्वास्थ्य संबंधी सभी समस्याओं से मुक्ति मिल जाती है. व्रत वाले लोग मीठा भोजन करें. आज के दिन गुड़, लाल रंग के वस्त्र, लाल फूल, केसर, तांबे के बर्तन आदि का दान करें. इससे कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है. वैदिक पंचांग से जानते हैं रवि प्रदोष पूजा मुहूर्त, त्रिपुष्कर योग, सूर्योदय, चंद्रोदय, राहुकाल, दिशाशूल, चौघड़िया समय आदि.

आज का पंचांग, 10 फरवरी 2025

आज की तिथि- त्रयोदशी – 07:00 पी एम तक, फिर चतुर्दशी
आज का नक्षत्र- पुनर्वसु – 06:01 पी एम तक
आज का करण- कौलव – 07:11 ए एम तक, तौतिल – 07:00 पी एम तक
आज का योग- प्रीति – 10:26 ए एम तक
आज का पक्ष- शुक्ल
आज का दिन- सोमवार
चंद्र राशि- मिथुन

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 07:03 ए एम
सूर्यास्त- 06:07 पी एम
चन्द्रोदय- 03:56 पी एम
चन्द्रास्त- 06:19 ए एम, फरवरी 11

माघ प्रदोष व्रत के मुहूर्त और योग

माघ प्रदोष पूजा मुहूर्त: शाम 7 बजकर 25 मिनट से रात 9 बजकर 07 मिनट
प्रीति योग: 10:26 ए एम तक
अभिजीत मुहूर्त: 12:13 पी एम से 12:57 पी एम

अशुभ समय

दुष्टमुहूर्त: 12:57 से 13:41 तक, 15:10 से 15:54 तक
कुलिक: 15:10 से 15:54 तक
कंटक: 09:16 से 10:00 तक
राहु काल: 08:26 से 09:49 तक
कालवेला/अर्द्धयाम: 10:45 से 11:29 तक
यमघण्ट: 12:13 से 12:57 तक
यमगण्ड: 11:12 से 12:35 तक
गुलिक काल: 13:58 से 15:21 तक
दिशाशूल- पूर्व

ये भी पढ़ें:  गले में माला, माथे पर त्र‍िपुंड और आध्‍यात्‍म… 10 साल में 10 तस्वीरों से समझें पीएम नरेंद्र मोदी का व्यक्तित्व

homedharm

Aaj Ka Panchang: माघ माह का अंतिम प्रदोष व्रत आज, शिव पूजा से चमकेगी किस्मत

Source link

You May Have Missed