Aaj Ka Panchang 2025: गणेश चतुर्थी और सोमवार का व्रत आज, शिव पूजा से बनेंगे बिगड़े काम, जानें मुहूर्त, राहुकाल और दिशाशूल

Aaj Ka Panchang 2025: गणेश चतुर्थी और सोमवार का व्रत आज, शिव पूजा से बनेंगे बिगड़े काम, जानें मुहूर्त, राहुकाल और दिशाशूल

Last Updated:

aaj ka panchang 03 March 2025: आज गणेश चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा. सोमवार का दिन पड़ने से आज देवो के देव महादेव की भी पूजा की जा सकेगी. आज फाल्गुन शुक्ल चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, शुक्ल योग, मेष राशि का चंद्…और पढ़ें

आज का पंचांग 03 मार्च 2025 दिन सोमवार.

हाइलाइट्स

  • आज गणेश चतुर्थी और सोमवार का व्रत है.
  • शिवजी की पूजा और जलाभिषेक से शुभ फल मिलेगा.
  • अभिजीत मुहूर्त: 12:10 PM से 12:56 PM तक.

आज का पंचांग, 03 मार्च 2025: आज यानी सोमवार को गणेश चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा. इस दिन सोमवार पड़ने से देवो के देव महादेव की भी पूजा की जाएगी. आज फाल्गुन शुक्ल चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, शुक्ल योग, वणिज करण, पूर्व का दिशाशूल और मेष राशि का चंद्रमा है. सोमवार को बने शुभ योग में सभी कार्य सफल होंगे. इसलिए आज यानी सोमवार को भगवान गणेशजी के साथ शिवजी का व्रत रखा जा सकता है. यह दिन सनातन धर्म के लोगों के लिए महत्वपूर्ण होता है. यह व्रत मन के विकारों को दूर करने और बिगड़े काम बनाने के लिए रखते हैं. महिलाएं यह व्रत जरूर रखती हैं. इस योग में आप जो भी शुभ कार्य करेंगे, उसका दोगुना फल प्राप्त होगा.

श्रीगणेश की पूजा और व्रत करने से उनके आशीर्वाद से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. अगर आप अपनी बौद्धिक क्षमता में बढ़ोतरी करना चाहते हैं, साथ ही परीक्षा में अपनी मेहनत का पूरा फल पाना चाहते हैं तो गणेश चतुर्थी के दिन गणेश भगवान के 6 अक्षर के विद्या प्राप्ति मंत्र का 108 बार जप करना चाहिए. इसके अलावा शिवजी को प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं. उस जल में धतूरा, फूल, दूध और चावल आदि डालकर भोलेनाथ को अर्पित करते हैं. शिव मंत्र का जाप करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है. पंचांग से जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त, सूर्योदय, चंद्रोदय, द्विपुष्कर योग, राहुकाल, दिशाशूल समय आदि.

आज का पंचांग, 03 मार्च 2025

आज की तिथि- चतुर्थी – 06:04 पी एम तक, उसके बाद पंचमी
आज का नक्षत्र- अश्विनी – 04:30 ए एम तक
आज का करण- वणिज – 07:33 ए एम तक, विष्टि – 06:04 पी एम तक
आज का योग- शुक्ल – 08:56 ए एम तक, ब्रह्म- 05:24 ए एम तक
आज का पक्ष- शुक्ल
आज का दिन- सोमवार
चंद्र राशि- मेष

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 06:44 ए एम
सूर्यास्त- 06:22 पी एम
चन्द्रोदय- 08:41 पी एम
चन्द्रास्त- 10:11 ए एम
ऋतु- वसंत

शुभ मुहूर्त और शुभ योग

अभिजीत मुहूर्त: 12:10 पी एम से 12:56 पी एम तक
सुकर्मा – 08:56 ए एम तक
ब्रह्म- 05:24 ए एम तक

अशुभ समय

दुष्टमुहूर्त: 12:56 से 13:43 तक, 15:16 से 16:02 तक
कुलिक: 15:16 से 16:02 तक
कंटक: 09:04 से 09:50 तक
राहु काल: 08:11 से 09:39 तक
कालवेला/अर्द्धयाम: 10:37 से 11:23 तक
यमघण्ट: 12:10 से 12:56 तक
यमगण्ड: 11:06 से 12:33 तक
गुलिक काल: 14:00 से 15:27 तक
दिशाशूल- पूर्व

ये भी पढ़ें:  अद्भुत: 90 दिन जलवा विखेरेंगे सुख-संपदा के कारक, 2 मार्च से शुक्र ग्रह होने जा रहे वक्री, 5 राशि के जातकों को लाभ

homedharm

Aaj Ka Panchang:गणेश चतुर्थी और सोमवार का व्रत आज, शिव-गणेश पूजा से बनेंगे काम

Source link

Previous post

Aaj Ka Rashifal, 3 March: वृषभ, कर्क, धनु समेत 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, नौकरी करने वालों को मिलेंगे सरप्राइज, पढ़ें आज का राशिफल

Next post

होली पर अपनी राशि के अनुसार करें रंगों का इस्तेमाल, चमक उठेगी किस्मत!

You May Have Missed