Aaj Ka Panchang 17 June 2026: आज रवि योग, बुधवार व्रत, गणेश पूजा, देखें मुहूर्त, राहुकाल
Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 17 June 2026: आज बुधवार व्रत और गणेश पूजा है. वहीं दोपहर से रवि योग है, जो कल प्रात:काल तक है. पंचांग अनुसार आज के दिन ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि, पुनर्वसु नक्षत्र, तैतिल करण, पुनर्वसु योग, उत्तर का दिशाशूल और मिथुन राशि में चंद्रमा है. तृतीया तिथि के अधिपति देव धनपति कुबेर और तिथि की देवी माता गौरी है. इस अवसर पर आप माता गौरी, विघ्नहर्ता गणेश और धनपति कुबेर की पूजा करके सुख, समृद्धि और सफलता की प्राप्ति कर सकते हैं.
सबसे पहले गणेश जी की पूजा गेंदे के फूल, माला, अक्षत्, धूप, दीप, दूर्वा, चंदन आदि करें. मोदक, लड्डू, पंचामृत आदि का भोग लगाएं. माता गौरी और कुबेर की पूजा फूल, धूप, दीप, अक्षत्, नैवेद्य आदि से करें. गणेश चालीसा का पाठ करें. बुधवार व्रत की कथा सुनें. श्री कुबेर यंत्र की पूजा करें. माता गौरी, गणेश जी और कुबेर की आरती करें. इनकी कृपा से आपके कष्ट दूर होंगे और संकट मिटेंगे. जीवन में शुभता और खुशहाली आएगी. पंंचांग से देखें आज के शुभ मुहूर्त.
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 17 जून 2026
आज की तिथि- तृतीया – 09:38 पी एम तक, उसके बाद चतुर्थी
आज का नक्षत्र- पुनर्वसु – 01:37 पी एम तक, फिर पुष्य
आज का करण- तैतिल – 11:11 ए एम तक, गर – 09:38 पी एम तक, फिर वणिज
आज का योग- ध्रुव – 08:51 पी एम तक, फिर व्याघात
आज का पक्ष- शुक्ल
आज का दिन- बुधवार
चंद्र राशि- मिथुन – 08:13 ए एम तक, उसके बाद कर्क
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 05:23 ए एम
सूर्यास्त- 07:21 पी एम
चन्द्रोदय- 07:33 ए एम
चन्द्रास्त- 09:45 पी एम
आज के मुहूर्त और शुभ योग
ब्रह्म मुहूर्त: 04:03 ए एम से 04:43 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: कोई नहीं
अमृत काल: 11:28 ए एम से 12:54 पी एम
रवि योग: 01:37 पी एम से 05:23 ए एम, जून 18
विजय मुहूर्त: 02:42 पी एम से 03:38 पी एम
निशिता मुहूर्त: 12:02 ए एम, जून 18 से 12:42 ए एम, जून 18
दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
लाभ-उन्नति: 05:23 ए एम से 07:08 ए एम
अमृत-सर्वोत्तम: 07:08 ए एम से 08:53 ए एम
शुभ-उत्तम: 10:37 ए एम से 12:22 पी एम
चर-सामान्य: 03:52 पी एम से 05:36 पी एम
लाभ-उन्नति: 05:36 पी एम से 07:21 पी एम
रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
शुभ-उत्तम: 08:36 पी एम से 09:52 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 09:52 पी एम से 11:07 पी एम
चर-सामान्य: 11:07 पी एम से 12:22 ए एम, जून 18
लाभ-उन्नति: 2:53 ए एम से 04:08 ए एम, जून 18
आज के अशुभ समय
यमगण्ड- 07:08 ए एम से 08:53 ए एम
गुलिक काल- 10:37 ए एम से 12:22 पी एम
राहुकाल- 12:22 पी एम से 02:07 पी एम
दुर्मुहूर्त- 11:54 ए एम से 12:50 पी एम
दिशाशूल- उत्तर
शिववास
सभा में – 09:38 पी एम तक, फिर क्रीड़ा में.


