Aaj Ka Panchang 15 May 2026: आज मासिक शिवरात्रि, शुक्रवार लक्ष्मी पूजा, जानें मुहूर्त

Aaj Ka Panchang 15 May 2026: आज मासिक शिवरात्रि, शुक्रवार लक्ष्मी पूजा, जानें मुहूर्त

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 15 May 2026: आज मासिक शिवरात्रि और शुक्रवार व्रत के साथ लक्ष्मी पूजा है. इस अवसर पर सर्वार्थ सिद्धि योग बना है. इसके अलावा आयुष्मान् और सौभाग्य योग भी है. पंचांग अनुसार, आज ज्येष्ठ कृष्ण त्रयोदशी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, वणिज करण, आयुष्मान् योग, पश्चिम का दिशाशूल और मेष राशि में चंद्रमा है. वहीं भद्रा सुबह में 08:31 ए एम से शाम 06:54 पी एम तक है. इसका वास स्वर्ग में है. इस वजह से कोई दुष्प्रभाव धरती पर नहीं होगा. बेफिक्र होकर आप अपने शुभ काम कर सकते हैं.

आज ज्येष्ठ मासिक शिवरात्रि की पूजा का निशिता मुहूर्त रात में 11:57 पी एम से लेकर 12:38 ए एम तक है. जो लोग व्रत हैं, वे दिन अपनी सुविधा के अनुसार भी पूजा कर सकते हैं. शिव पूजा में मुहूर्त देखने की जरूरत नहीं होती है. बेलपत्र, भांग, धतूरा, चंदन, गंगाजल, अक्षत्, फूल, फल, धूप, दीप आदि से विधिपूर्वक शिव पूजा करें. शिवरात्रि की कथा सुनें और शिव परिवार की आरती करें. व्रत का पारण कल सुबह सूर्योदय के बाद करें. ​शिवरात्रि व्रत और पूजा से संकट मिटते हैं, मनोकामनाएं पूरी होती हैं. आज शुक्रवार को शाम में सूर्यास्त बाद लक्ष्मी पूजा करें. शुक्रवार का दान दें. आपके धन और संपत्ति में वृद्धि होगी.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 15 मई 2026

आज की तिथि- त्रयोदशी – 08:31 ए एम तक, फिर चतुर्दशी – 05:11 ए एम, मई 16 तक, उसके बाद अमावस्या
आज का नक्षत्र- अश्विनी – 08:14 पी एम तक, फिर भरणी
आज का करण- वणिज – 08:31 ए एम तक, विष्टि – 06:54 पी एम तक, शकुनि – 05:11 ए एम, मई 16 तक
आज का योग- आयुष्मान् – 02:21 पी एम तक, फिर सौभाग्य
आज का पक्ष- कृष्ण
आज का दिन- शुक्रवार
चंद्र राशि- मेष

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 05:30 ए एम
सूर्यास्त- 07:05 पी एम
चन्द्रोदय- 04:41 ए एम, मई 16
चन्द्रास्त- 05:31 पी एम

आज के मुहूर्त और शुभ योग

ब्रह्म मुहूर्त: 04:07 ए एम से 04:49 ए एम
सर्वार्थ सिद्धि योग: 05:30 ए एम से 08:14 पी एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:50 ए एम से 12:45 पी एम
अमृत काल: 01:44 पी एम से 03:11 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:33 पी एम से 03:28 पी एम
निशिता मुहूर्त: 11:57 पी एम से 12:38 ए एम, मई 16

​दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

चर-सामान्य: 05:30 ए एम से 07:12 ए एम
लाभ-उन्नति: 07:12 ए एम से 08:54 ए एम
अमृत-सर्वोत्तम: 08:54 ए एम से 10:36 ए एम
शुभ-उत्तम: 12:18 पी एम से 01:59 पी एम
चर-सामान्य: 05:23 पी एम से 07:05 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

लाभ-उन्नति: 09:41 पी एम से 10:59 पी एम
शुभ-उत्तम: 12:17 ए एम से 01:35 ए एम, मई 16
अमृत-सर्वोत्तम: 01:35 ए एम से 02:54 ए एम, मई 16
चर-सामान्य: 02:54 ए एम से 04:12 ए एम, मई 16

आज के अशुभ समय

यमगण्ड- 03:41 पी एम से 05:23 पी एम
गुलिक काल- 07:12 ए एम से 08:54 ए एम
दुर्मुहूर्त- 08:13 ए एम से 09:08 ए एम, 12:45 पी एम से 01:39 पी एम
राहुकाल- 10:36 ए एम से 12:18 पी एम
भद्रा- 08:31 ए एम से 06:54 पी एम
भद्रा का वास- स्वर्ग में
दिशाशूल- पश्चिम

शिववास

भोजन में – 08:31 ए एम तक, श्मशान में – 05:11 ए एम, मई 16 तक, फिर गौरी के साथ.

Source link

You May Have Missed