Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 3 October 2025: पापांकुशा एकादशी आज, सर्वार्थ सिद्धि योग, पंचक, सुबह से भद्रा, जानें मुहूर्त

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 3 October 2025: पापांकुशा एकादशी आज, सर्वार्थ सिद्धि योग, पंचक, सुबह से भद्रा, जानें मुहूर्त

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 3 October 2025: आज पापांकुशा एकादशी और शुक्रवार व्रत है. पंचांग के अनुसार, आज आश्विन शुक्ल एकादशी तिथि, श्रवण नक्षत्र, वणिज करण, धृति योग, पश्चिम का दिशाशूल और मकर राशि का चंद्रमा है. पापांकुशा एकादशी के दिन भगवान पद्मनाभ की पूजा करते हैं. उस समय पापांकुशा एकादशी की व्रत कथा सुनते हैं, पंचामृत और तुलसी के पत्ते का भोग लगाते हैं. इस व्रत को करने से पाप और कष्ट मिटते हैं. विष्णु कृपा से मोक्ष और स्वर्ग की प्राप्ति होती है. पापांकुशा एकादशी व्रत की पूजा सुबह 06:15 बजे से सुबह 10:41 बजे के बीच कर सकते हैं. इसका पारण कल सुबह सूर्योदय के बाद होगा. आज सुबह 06:57 ए एम से भद्रा लग रही है, जिसका वास पाताल में हैं. वहीं रात 09:27 बजे से चोर पंचक लग रहा है, जो अगले 4 दिनों तक रहेगा. इसमें वस्तुओं की चोरी की आशंका रहती है.
आज एकादशी पर शुक्रवार के लक्ष्मी पूजा सुंदर संयोग बना है. आज प्रदोष काल में माता लक्ष्मी की पूजा करें या फिर एकादशी पूजा के समय भगवान विष्णु ​के साथ लक्ष्मी पूजा कर लें. आप पर लक्ष्मी और नारायण दोनों की कृपा होगी. इससे धन और वैभव तो बढ़ेगा ही, आपका दांपत्य जीवन भी खुशहाल होगा. वैवाहिक जीवन की परेशानियां दूर होंगी. शुक्रवार को सफेद या गुलाबी रंग के कपड़े पहनें और इत्र लगाएं. सफेद वस्तुओं का दान करें. ऐसा करने से कुंडली का शुक्र दोष दूर होगा. जीवन में भौतिक सुख और सुविधाएं बढ़ेंगी. पंचांग से देखें आज के शुभ मुहूर्त.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 3 अक्टूबर 2025

आज की तिथि- एकादशी – 06:32 पी एम तक, फिर द्वादशी
आज का नक्षत्र- श्रवण – 09:34 ए एम तक, उसके बाद धनिष्ठा
आज का करण- वणिज – 06:57 ए एम तक, विष्टि – 06:32 पी एम तक, बव – 05:56 ए एम, अक्टूबर 04 तक
आज का योग- धृति – 09:46 पी एम तक, फिर शूल
आज का पक्ष- शुक्ल
आज का दिन- शुक्रवार
चंद्र राशि- मकर- 09:27 पी एम तक, फिर कुम्भ

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 06:15 ए एम
सूर्यास्त- 06:05 पी एम
चन्द्रोदय- 03:46 पी एम
चन्द्रास्त- 02:59 ए एम, अक्टूबर 04

आज के शुभ मुहूर्त और योग

ब्रह्म मुहूर्त: 04:38 ए एम से 05:26 ए एम
रवि योग: 06:15 ए एम से 09:34 ए एम
सर्वार्थ सिद्धि योग: 06:15 ए एम से 09:34 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:46 ए एम से 12:34 पी एम
अमृत काल: 10:56 पी एम से 12:30 ए एम, अक्टूबर 04
विजय मुहूर्त: 02:08 पी एम से 02:55 पी एम
निशिता मुहूर्त: 11:46 पी एम से 12:34 ए एम, अक्टूबर 04

​दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

चर-सामान्य: 06:15 ए एम से 07:44 ए एम
लाभ-उन्नति: 07:44 ए एम से 09:12 ए एम
अमृत-सर्वोत्तम: 09:12 ए एम से 10:41 ए एम
शुभ-उत्तम: 12:10 पी एम से 01:39 पी एम
चर-सामान्य: 04:36 पी एम से 06:05 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

लाभ-उन्नति: 09:07 पी एम से 10:39 पी एम
शुभ-उत्तम: 12:10 ए एम से 01:41 ए एम, अक्टूबर 04
अमृत-सर्वोत्तम: 01:41 ए एम से 03:13 ए एम, अक्टूबर 04
चर-सामान्य: 03:13 ए एम से 04:44 ए एम, अक्टूबर 04

आज के अशुभ समय

राहुकाल- 10:41 ए एम से 12:10 पी एम
यमगण्ड- 03:07 पी एम से 04:36 पी एम
गुलिक काल- 07:44 ए एम से 09:12 ए एम
दुर्मुहूर्त- 08:37 ए एम से 09:24 ए एम, 12:34 पी एम से 01:21 पी एम
भद्रा- 06:57 ए एम से 06:32 पी एम
भद्रा का वास- पाताल में
चोर पंचक- रात 09:27 बजे से कल सुबह 06:16 ए एम तक
दिशाशूल- पश्चिम

शिववास

क्रीड़ा में – 06:32 पी एम तक, फिर कैलाश पर.

Source link

Previous post

Ank Jyotish 3 October: मूलांक 3 वालों को धन की प्राप्ति होगी, मूलांक 4 वालों की खुशियों में वृद्धि होगी और इस अंक वालों का भाग्य प्रबल रहेगा, पढ़ें अंक ज्योतिष

Next post

मनोज तिवारी का वो सबसे सुपरहिट छठ सॉन्ग, जिसने देखते ही देखते पार कर दिया 22 मिलियन व्यूज का आंकड़ा

You May Have Missed