Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 18 November 2025: मार्गशीर्ष मासिक शिवरात्रि व्रत आज, हनुमानजी की पूजा से मंगल दोष होगा शांत, पंचांग से जानें शुभ व अशुभ मुहूर्त, राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 18 November 2025: मार्गशीर्ष मासिक शिवरात्रि व्रत आज, हनुमानजी की पूजा से मंगल दोष होगा शांत, पंचांग से जानें शुभ व अशुभ मुहूर्त, राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 18 November 2025: आज मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी उपरांत चतुर्दशी तिथि और दिन मंगलवार है. साथ ही आज स्वाति नक्षत्र, आयुष्मान योग, वणिज करण, मंगलवार का दिन और उत्तर का दिशा शूल है. आज मार्गशीर्ष मासिक व्रत और रामभक्त हनुमानजी की पूजा का दिन है. मंगलवार के दिन मासिक शिवरात्रि और हनुमानजी की पूजा साथ करने का प्रभाव अत्यंत शुभ और शक्तिशाली होता है. यह योग दुर्लभ भी माना जाता है क्योंकि मंगलवार मंगल और हनुमानजी से जुड़ा है और शिवरात्रि शिव–चंद्र ऊर्जा से है. दोनों का मेल रक्षक और संहारक दोनों शक्तियों को संतुलित कर देता है. हनुमानजी को भगवान शिव का रौद्र रूप माना जाता है और दोनों ही राम नाम की उपासना करते हैं.

मंगलवार के दिन का व्रत रखकर हनुमानजी को चोला और सिंदूर अर्पित करें गुड़-चना, बूंदी, लड्डू आदि जैसे सात्विक भोग लगाना शुभ माना जाता है. शनि व राहु से बनने वाले भय, अवरोध, तनाव हनुमानजी की उपासना से अत्यंत कम होते हैं. वहीं मासिक शिवरात्रि की पूजा निशा काल में की जाती है. इस मुहूर्त में पास के शिवालय में जातक शिवलिंग और माता पार्वती की पूजा करें. मंगलवार को मासिक शिवरात्रि पर शिवजी और हनुमानजी दोनों की संयुक्त उपासना ग्रहदोष, मानसिक तनाव, क्रोध, कर्ज और संघर्षों से मुक्ति का अत्यंत शक्तिशाली योग है. चतुर्दशी तिथि पर शिव-पूजन मन को स्थिर करता है और हनुमानजी का पूजन मंगल की उग्रता कम करता है. चलिए मंगलवार के शुभ मुहूर्त, अशुभ समय, राहुकाल और दिशाशूल के बारे में जान लेते हैं.

आज का पंचांग, 18 नवंबर 2025
आज की तिथि- त्रयोदशी – 07:12 ए एम तक, फिर चतुर्दशी तिथि
आज का नक्षत्र- स्वाति – पूर्ण रात्रि तक
आज का करण- वणिज – 07:12 ए एम तक, विष्टि – 08:27 पी एम तक, फिर शकुनि
आज का योग- आयुष्मान – 08:09 ए एम तक, फिर सौभाग्य योग
आज का पक्ष- कृष्ण पक्ष
आज का दिन- मंगलवार
चंद्र राशि- तुला

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 06:46 ए एम
सूर्यास्त- 05:26 पी एम
चन्द्रोदय- 05:51 ए एम, 19 नवंबर
चन्द्रास्त- 04:02 पी एम

आज के शुभ योग और मुहूर्त 18 नवंबर 2025
ब्रह्म मुहूर्त: 05:00 ए एम से 05:53 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:45 ए एम से 12:28 पी एम
विजय मुहूर्त: 01:53 पी एम से 02:36 पी एम
गोधूलि मुहूर्त: 05:26 पी एम से 05:53 पी एम
अमृत काल: 10:06 पी एम से 11:54 पी एम
निशिता मुहूर्त: 11:40 पी एम से 12:33 ए एम, 19 नवंबर

शिववास: भोजन में – 07:12 ए एम तक, उसके बाद श्मशान में.

आज के अशुभ मुहूर्त 18 नवंबर 2025
राहुकाल: 02:46 पी एम से 04:06 पी एम
यमगण्ड: 09:26 ए एम से 10:46 ए एम
आडल योग: पूरे दिन
दुर्मुहूर्त: 08:54 ए एम से 09:37 ए एम
गुलिक काल: 12:06 पी एम से 01:26 पी एम
भद्रा: 07:12 ए एम से 08:27 पी एम
दिशाशूल- उत्तर

Source link

Previous post

Ank Jyotish 18 November: मूलांक 2 वाले की जिंदगी से दूर होंगे कष्ट, धन दौलत से भरेगा घर, इस अंक के जातक कर्ज न लें, पढ़ें आज का अंक ज्योतिष

Next post

क्या आपकी किस्मत अचानक कमजोर हो गई है? ये 5 पत्थर चुपचाप आपकी राह रोक भी सकते हैं और बना भी सकते हैं

You May Have Missed