Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 13 August 2025: आज बुधवार व्रत, गणेश पूजा, धृति योग, रोग पंचक, देखें मुहूर्त, दिशाशूल, राहुकाल
बुधवार व्रत और गणेश पूजा करने से कुंडली का बुध दोष भी मिटता है. बुध ग्रह के बीज मंत्र ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः का जाप करें. इससे लाभ होगा. आज के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं. हरा रंग बुध से जुड़ा है. इस दिन हरे रंग के कपड़े पहनें या फिर हरे रंग की रुमाल का उपयोग करें. बुधवार को कांस के बर्तन, हरे फल, हरी सब्जियां, हरा चारा आदि का दान करें. इससे बुध का नकारात्मक प्रभाव दूर होगा. बुध के शुभ प्रभाव से आपके वाणी का प्रभाव बढ़ेगा. बुद्धि, बिजनेस, करियर में बढ़ोत्तरी होगी. आज के पंचांग से जानते हैं आज के शुभ मुहूर्त और अशुभ समय.
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 13 अगस्त 2025
आज का नक्षत्र- उत्तर भाद्रपद – 10:32 ए एम तक, उसके बाद रेवती
आज का करण- बालव – 06:35 ए एम तक, कौलव – 05:30 पी एम तक, तैतिल – 04:23 ए एम, अगस्त 14 तक
आज का योग- धृति – 04:05 पी एम तक, फिर शूल
आज का पक्ष- कृष्ण
आज का दिन- बुधवार
चंद्र राशि- मीन
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 05:49 ए एम
सूर्यास्त- 07:02 पी एम
चन्द्रोदय- 09:32 पी एम
चन्द्रास्त- 09:42 ए एम
आज के शुभ मुहूर्त
अभिजीत मुहूर्त: कोई नहीं
अमृत काल: 06:00 ए एम से 07:31 ए एम
विजय मुहूर्त: 02:38 पी एम से 03:31 पी एम
निशिता मुहूर्त: 12:04 ए एम, अगस्त 14 से 12:48 ए एम, अगस्त 14
दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
लाभ-उन्नति: 05:49 ए एम से 07:28 ए एम
अमृत-सर्वोत्तम: 07:28 ए एम से 09:07 ए एम
शुभ-उत्तम: 10:47 ए एम से 12:26 पी एम
चर-सामान्य: 03:44 पी एम से 05:23 पी एम
लाभ-उन्नति: 05:23 पी एम से 07:02 पी एम
रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
अमृत-सर्वोत्तम: 09:44 पी एम से 11:05 पी एम
चर-सामान्य: 11:05 पी एम से 12:26 ए एम, अगस्त 14
लाभ-उन्नति: 03:08 ए एम से 04:29 ए एम, अगस्त 14
आज के अशुभ समय
राहुकाल- 12:26 पी एम से 02:05 पी एम
यमगण्ड- 07:28 ए एम से 09:07 ए एम
गुलिक काल- 10:47 ए एम से 12:26 पी एम
दुर्मुहूर्त- 11:59 ए एम से 12:52 पी एम
पंचक- पूरे दिन
दिशाशूल- उत्तर
शिववास
कैलाश पर – 06:35 ए एम तक, नन्दी पर – 04:23 ए एम, अगस्त 14 तक, उसके बाद भोजन में.


