Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों आज प्रेम और करियर के लिए चुनौती भरा रहेगा दिन, ऑफ़िस में संभलकर रहें
Last Updated:
Aaj Ka Mithun Rashifal: आज 26 सितंबर का दिन मिथुन राशि वालों के लिए मिलजुला रहेगा. घर परिवार में आकस्मिक यात्रा के योग हैं और किसी सदस्य की तबियत बिगड़ सकती है. करियर में चुनौतियां रहेंगी जबकि प्रेम संबंधों में परेशानियां आ सकती हैं.
हरिद्वार: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सभी 12 राशियों में मिथुन राशि तीसरे क्रम की राशि है, जिसके स्वामी बुध ग्रह और ईष्ट देव भगवान गणेश हैं. आज, 26 सितंबर, शुक्रवार का दिन मिथुन राशि वालों के लिए मिश्रित प्रभाव लेकर आया है. घर-परिवार के किसी सदस्य के साथ आज आकस्मिक यात्रा होने के योग हैं. परिवार में कोई अचानक बीमार पड़ सकता है. मानसिक तनाव की स्थिति बनी रहेगी. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन करियर में समस्याएं बनी रहेंगी. प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है.
हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य डॉ. शशांक शेखर शर्मा के अनुसार, वैवाहिक संबंधों में आज का दिन सामान्य रहेगा. आज आपका जीवनसाथी के साथ घर से बाहर यात्रा का प्लान बन सकता है. वैवाहिक संबंधों में प्रेम की मिठास बनी रहेगी. हालांकि, परिवार में किसी सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है और आपकी आकस्मिक यात्रा उसी कारण से हो सकती है. मानसिक तनाव की स्थिति बनी रहेगी. प्रेम संबंधों में आज कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, इसलिए प्रेमी से शादी की बात आज भूल कर भी नहीं करनी चाहिए. आने वाला समय आपके लिए अधिक अनुकूल रहेगा.
आज मिथुन राशि वालों का करियर
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि करियर के मामले में आज का दिन खास नहीं रहेगा. मिथुन राशि के जो जातक अपने भविष्य को सुधारने के लिए नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें आज कोई विशेष लाभ नहीं मिलेगा. नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं, लेकिन आज नौकरी संबंधी कोई सूचना मिलने की संभावना नहीं है. 28 सितंबर तक नौकरी के प्रयास करने से बचें, क्योंकि इस समय तक समस्याएं बनी रहेंगी. 28 सितंबर के बाद परिस्थितियां सुधरेंगी. छात्रों के लिए आज दिनभर बाधाएं रहेंगी. सुबह 9:00 बजे से पहले एकाग्र मन से पढ़ाई संभव है, लेकिन इसके बाद दिनभर ध्यान भटक सकता है और मित्र या मेहमान आने से पढ़ाई प्रभावित होगी.
आज मिथुन राशि वालों का बिजनेस
कार्य क्षेत्र में आज का दिन सामान्य रहेगा. व्यापार या दुकान में आज आर्थिक लाभ के योग हैं. पिछले समय से प्रयासरत कार्य में सफलता मिल सकती है. किसी को उधार दिया हुआ पैसा भी आज वापस मिलने के योग हैं. लेकिन नौकरीपेशा मिथुन राशि वालों को आज कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है. नए नौकरीपेशा जातकों को अपने सीनियर या बॉस से कुछ कठोर बातें सुननी पड़ सकती हैं. कोशिश करें कि ऑफिस का कार्य पूरी सावधानी और गुणवत्ता से पूर्ण करें. आज का दिन विशेष सतर्कता से बिताना आवश्यक है.
नोट: सभी राशियों के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए आप हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित शशांक शेखर शर्मा से उनके फोन नंबर 9997509443 और 7895714521 पर संपर्क कर सकते हैं.
सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मैने साह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 ( नेटवर्क 18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News 18 (नेटवर्क 18) के साथ जुड़ी हूं…और पढ़ें
सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मैने साह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 ( नेटवर्क 18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News 18 (नेटवर्क 18) के साथ जुड़ी हूं… और पढ़ें


