Aaj Ka Mithun Rashifal : ग्रहों की चाल है विपरीत, अनचाही आएगी समस्याएं, प्रेमी का छूट सकता है हाथ, जानें आज का मिथुन राशिफल
(Aaj Ka Mithun Rashifal 20 January 2026) हरिद्वार: आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए मिले जुले प्रभाव लेकर आया है. आज का दिन मानसिक दुविधा, निर्णय में असमंजस और कार्यों में रुकावट का संकेत दे रहा है. ग्रहों की चाल के अनुसार आज जल्दबाजी में लिया गया कोई भी फैसला आगे चलकर नुकसान दे सकता है. ऐसे में धैर्य, संयम और सोच समझकर कदम उठाना बेहद जरूरी होगा.
आज की ग्रह स्थिति का प्रभाव
आज मिथुन राशि पर ग्रहों की स्थिति कुछ अनुकूल नहीं मानी जा रही है. मन में अस्थिरता बनी रहेगी और एक साथ कई विचार आने से मानसिक थकान महसूस हो सकती है. कार्यक्षेत्र में वाद विवाद के योग बन रहे हैं. कोई भी फैसला लेने से पहले उसके दूरगामी परिणामों पर विचार करना आवश्यक होगा.
लव लाइफ में बढ़ेगा तनाव
उत्तराखंड के हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित श्रीधर शास्त्री के अनुसार मिथुन राशि के जातकों की लव लाइफ आज थोड़ी संवेदनशील रहेगी. प्रेम संबंधों में आपकी वाणी सबसे बड़ा कारण बन सकती है. छोटी बात भी विवाद का रूप ले सकती है. यदि आप अपने प्रेमी या प्रेमिका से किसी मुद्दे पर बात कर रहे हैं तो शब्दों का चयन सोच समझकर करें. वाणी में कटुता आने से रिश्तों में दरार पड़ सकती है.
प्रेम विवाह पर सोच समझकर लें निर्णय
आज प्रेम विवाह की बात करने का दिन अनुकूल नहीं माना जा रहा है. यदि आप अपने प्रेम संबंध को शादी में बदलने की योजना बना रहे हैं तो आज रुकना ही बेहतर रहेगा. ग्रहों की स्थिति के कारण बात बिगड़ने की आशंका है. आने वाले दिनों में परिस्थिति बेहतर होगी, तब इस विषय पर चर्चा करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा.
दांपत्य जीवन में संयम जरूरी
विवाहित जातकों के लिए आज का दिन मिला जुला रहेगा. जीवनसाथी के साथ किसी पुराने विषय को लेकर बहस हो सकती है. किसी तीसरे व्यक्ति के हस्तक्षेप से गलतफहमी बढ़ने के योग हैं. ऐसे में धैर्य रखना बहुत जरूरी होगा. शाम तक स्थितियां सामान्य हो सकती हैं, बशर्ते आप संवाद में संयम बनाए रखें.
दोस्ती के रिश्तों में सावधानी
दोस्तों के साथ बातचीत करते समय भी आज सतर्कता बरतने की जरूरत है. मजाक या हल्की बात भी गलत अर्थ ले सकती है. किसी करीबी दोस्त से अनबन होने की संभावना बन रही है. आज किसी भी गोपनीय बात को साझा करने से बचें, वरना भरोसे में दरार आ सकती है.
करियर और पढ़ाई का हाल
करियर के लिहाज से आज का दिन थोड़ा डामाडोल रहेगा. नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों को विशेष सतर्कता बरतनी होगी. इंटरव्यू या मीटिंग के दौरान आपकी एक गलत बात नुकसान पहुंचा सकती है. यदि संभव हो तो आज इंटरव्यू टालना बेहतर रहेगा. छात्रों के लिए आज ध्यान भटकने वाला दिन है. पढ़ाई में एकाग्रता बनाए रखने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी.
बिजनेस और व्यापार में सोच समझकर कदम
व्यवसाय और व्यापार से जुड़े मिथुन राशि के जातकों को आज खास सावधानी बरतनी होगी. किसी भी नई डील, साझेदारी या निवेश से पहले गहराई से विचार करें. जल्दबाजी में किया गया निवेश आर्थिक नुकसान दे सकता है. व्यापार में कार्यों की गति धीमी रहेगी, जिससे मन खिन्न हो सकता है.
उपाय से मिलेगा लाभ
आज के दिन भगवान गणेश के 12 नामों का पाठ और हनुमान चालीसा का पाठ करना लाभकारी रहेगा. इससे मानसिक तनाव कम होगा और निर्णय क्षमता मजबूत होगी. वाणी पर नियंत्रण और धैर्य आज आपके लिए सबसे बड़ा उपाय साबित होगा.


