Aaj Ka Mesh Rashifal: प्यार-स्वास्थ्य, रिश्ते और निवेश… मेष राशि के लिए आज जरूरी सलाह, जानें कैसा रहेगा दिन?

Aaj Ka Mesh Rashifal: प्यार-स्वास्थ्य, रिश्ते और निवेश… मेष राशि के लिए आज जरूरी सलाह, जानें कैसा रहेगा दिन?

Last Updated:


Aaj ka Mesh Rashifal 15 November 2025, Aries Horoscope Today: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित रहेगा. मानसिक तनाव और काम का दबाव रहेगा, लेकिन व्यवसाय में सफलता मिल सकती है. निवेश करने से पहले बड़ी सलाह लें, क्योंकि नुकसान भी हो सकता है. रिश्तों में समझदारी बनाए रखें और त्वचा संबंधित समस्याओं से बचने के लिए स्वास्थ्य का ध्यान रखें. जानें पंडित अखिलेश अग्रहरि के अनुसार मेष राशि वालों के लिए आज के उपाय और राशिफल के खास संकेत…

Aaj Ka Mesh Rashifal 15 November 2025 (मेष राशिफल 15 नवंबर): मेष राशि के जातकों का आज का दिन मिश्रित रहने वाला है. आज आप सुबह से मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं, जिससे आपका दिन थोड़ा प्रभावित हो सकता है. व्यवसाय और कार्यक्षेत्र में मिले-जुले परिणाम मिलेंगे-सफलता भी मिलेगी, लेकिन कुछ परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है.

अगर आज आर्थिक रूप से कहीं निवेश करने का विचार है, तो बड़े-बुजुर्गों या अनुभवी व्यक्तियों की सलाह जरूर लें. बिना सोचे-समझे पैसा लगाने से नुकसान होने की संभावना है. आज रिश्तों में समझदारी दिखाएं, वरना विवाद या मनमुटाव की स्थिति बन सकती है. स्वास्थ्य के मामले में त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए विशेष सावधानी रखें.

ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि ने लोकल 18 से बताया कि मेष राशि के जातकों का दिन उतार-चढ़ाव से भरा हो सकता है. मानसिक तनाव के कारण काम में मन नहीं लगेगा. व्यवसाय में सफलता के योग हैं, पर ध्यान न देने से नुकसान भी हो सकता है. कार्यक्षेत्र में आज काम का दबाव अधिक रहेगा. ऐसे समय में सहयोगियों की मदद लेना लाभकारी रहेगा. आर्थिक रूप से आज निवेश करना उचित नहीं है. किसी योजना या स्कीम में पैसा लगाने से पहले परामर्श अवश्य लें.

स्वास्थ्य संबंधित हो सकती है समस्या
अखिलेश अग्रहरि के अनुसार, आज स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन त्वचा संबंधी दिक्कतों की संभावना अधिक है. एलर्जी जैसी समस्या भी हो सकती है. ऐसे व्यक्तियों के संपर्क से बचें, जिन्हें त्वचा या एलर्जी की परेशानी हो. खान-पान नियंत्रित रखें और आज ध्यान व योग करने से लाभ मिलेगा.

रिश्तों में सावधानी रखें
आज रिश्तों में अनबन होने के संकेत हैं. समझदारी दिखाएं और अनावश्यक बहस से बचें. जीवनसाथी पर भरोसा बनाए रखें. बच्चों के साथ समय बिताना आपके तनाव को कम करेगा. उनके साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं, इससे मानसिक सुकून मिलेगा.

शुभ अंक व रंग
आज का भाग्यांक 9 रहेगा, जबकि शुभ अंक 6 है. आज हल्के स्लेटी और गुलाबी रंग के कपड़े पहनना शुभ रहेगा. शनि मंदिर में दर्शन करें और भगवान शनि से प्रार्थना करें. इससे आर्थिक समस्याएं दूर होंगी और मानसिक तनाव भी कम होगा.

Rahul Goel

मैं राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहा हूं. मुझे हिंदी मीडिया में 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. मैंने प्रिंट में रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल मीड…और पढ़ें

मैं राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहा हूं. मुझे हिंदी मीडिया में 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. मैंने प्रिंट में रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल मीड… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

स्वास्थ्य, रिश्ते और… मेष राशि के लिए आज जरूरी सलाह, जानें कैसा रहेगा दिन?

Source link

Previous post

Aaj Ka Meen Rashifal 15 November 2025: मीन राशि वालों का चमकेगा भाग्य! आज मिलेंगे नए मौके, लव लाइफ में आएगा भूचाल, पढ़े राशिफल

Next post

Ank Jyotish 15 November: अंक 2 वालों को मेहनत से आर्थिक लाभ होगा, 3 की सैलरी बढ़ेगी, ये मूलांक वाले घरेलू विवाद से रहें सावधान! पढ़ें अंक ज्योतिष

You May Have Missed