Aaj Ka Mesh Rashifal: आज शनि है मेष राशि पर भारी…पर हनुमान जी की कृपा से होगा सब आसान, जानिए कैसे रहेगा दिन?

Aaj Ka Mesh Rashifal: आज शनि है मेष राशि पर भारी…पर हनुमान जी की कृपा से होगा सब आसान, जानिए कैसे रहेगा दिन?

Last Updated:

Aries Horoscope Today 7 October 2025 Aaj Ka Mesh Rashifal Future prediction: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन संघर्षपूर्ण साबित हो सकता है. शनि ग्रह की प्रधानता के चलते नौकरी और व्यवसाय में उतार-चढ़ाव की संभावनाएं हैं, वहीं लव लाइफ में अविश्वास की भावना तनाव पैदा कर सकती है. स्वास्थ्य पर भी साढ़ेसाती का प्रभाव देखने को मिलेगा. ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश द्विवेदी ने बताए आज के उपाय और शुभ संकेत, जानें क्या करें और क्या टालें आज के दिन.

Aaj Ka Mesh Rashifal 07 October 2025 (आज मेष राशि राशिफल):  आज मेष राशि वालों के लिए दिन थोड़ा संघर्षपूर्ण हो सकता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, प्रतिदिन ग्रहों की चाल में बदलाव होता है, जिससे सभी राशियों पर इसका प्रभाव पड़ता है. आज मेष राशि पर शनि ग्रह की प्रधानता रहेगी, जिससे दिन मिला-जुला रह सकता है. व्यवसाय और नौकरी में संघर्ष के योग बन रहे हैं. साढ़ेसाती के प्रभाव के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं. वहीं, लव लाइफ में अविश्वास की भावना उत्पन्न हो सकती है.

आज का मेष का करियर और कामकाज राशिफल
पं. जगदीश द्विवेदी के अनुसार, शनि ग्रह की प्रधानता होने के कारण, व्यवसाय में उतार-चढ़ाव संभव है. यदि आप कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो उसे कुछ दिनों के लिए टाल देना बेहतर होगा. आज बड़ा आर्थिक फैसला लेने से बचें. नौकरी में भी मनचाहे परिणाम नहीं मिल सकते हैं, इसलिए मन लगाकर और धैर्यपूर्वक कार्य करें.

रिश्तों में संयम और संवाद जरूरी
रिश्तों को लेकर भी सतर्कता जरूरी है. शनि के प्रभाव से लव लाइफ में टकराव हो सकता है. पं. द्विवेदी का सुझाव है कि बातचीत में संयम और सकारात्मकता बनाए रखें. गुस्से से दूर रहें, अन्यथा रिश्तों में खटास आ सकती है. हालांकि, पारिवारिक रिश्तों में स्थिरता बनी रह सकती है.

स्वास्थ्य पर दिखेगा साढ़ेसाती का असर
शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा. अत्यधिक कार्य के कारण थकान और सिरदर्द हो सकता है. ऐसे में पर्याप्त आराम और योग-प्राणायाम से राहत मिल सकती है. सुबह उठकर कुछ देर ध्यान और श्वास अभ्यास आपके लिए लाभकारी रहेगा.

आज के लिए उपाय क्या करें?
आज का शुभ रंग: लाल और सफेद
शुभ अंक: 1

उपाय: हनुमान जी के मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ करें. लाल वस्त्र का दान करें. शनि मंदिर में दर्शन-पूजन करें, तो और अधिक शुभ रहेगा.

authorimg

राहुल गोयल

राहुल गोयल सीनियर पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. साल 2011 में पत्रकारिता का सफर शुरू किया. नवभारत टाइम्स, वॉयस ऑफ लखनऊ, दैनिक भास्कर, पत्रिका जैसे संस्‍थानों में काम करने का अनुभव. सा…और पढ़ें

राहुल गोयल सीनियर पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. साल 2011 में पत्रकारिता का सफर शुरू किया. नवभारत टाइम्स, वॉयस ऑफ लखनऊ, दैनिक भास्कर, पत्रिका जैसे संस्‍थानों में काम करने का अनुभव. सा… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

आज शनि है मेष राशि पर भारी…पर हनुमान जी की कृपा से होगा सब आसान

Source link

Previous post

Aaj Ka Meen Rashifal 07 October 2025: मीन राशि वालों के लव लाइफ में आएगा नया मोड़, करियर में मिलेगी नई जिम्मेदारी, व्यापार में होगा लाभ

Next post

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 7 October 2025: स्नान, दान और पूजा की आश्विन पूर्णिमा 2025 आज, हनुमानजी की पूजा से दूर होंगे कष्ट, पंचांग से जानें शुभ व अशुभ मुहूर्त, राहुकाल का समय

You May Have Missed