Aaj Ka Mesh Rashifal: व्यवसाय हो या लव लाइफ, मेष राशि के लिए आज है धमाकेदार दिन, जानें उपाय और बचाव के तरीके
Last Updated:
Aaj ka Mesh Rashifal 10 October 2025, Aries Horoscope Today: ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश द्विवेदी के अनुसार मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यवसाय और प्रेम जीवन के लिहाज से बहुत शुभ बताया गया है. नया व्यवसाय या निवेश करने के लिए यह समय अनुकूल है, साथ ही प्रेमिका से दिल की बात कहने का भी बेहतर मौका है. हालांकि, स्वास्थ्य में पाचन संबंधी कुछ समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए मसालेदार भोजन से परहेज करना जरूरी है.
Aaj Ka Mesh Rashifal 10 October 2025 (आज मेष राशि राशिफल): राशियों का हमारे जीवन में बहुत प्रभाव रहता है. चाहे व्यवसाय हो या प्यार, प्रतिदिन ग्रहों के अनुसार फलों में भी परिवर्तन होता है. इसलिए जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं. चलिए जानते हैं आज यानी 10 अक्टूबर दिन शुक्रवार को मेष राशि के जातकों के लिए कैसे रहेगा आज का दिन. लव+करियर = परफेक्ट डे… पर हेल्थ को मत करना इग्नोर.
मेष राशि वालों के लिए बिजनेस राशिफल
अगर आप नया बिजनेस करना चाह रहे हैं तो यह समय आपके लिए प्रगति से भरा होगा. अगर निवेश करने जा रहे हैं तो कर सकते हैं. यह समय आर्थिक रूप से फायदेमंद है. नौकरी की तलाश कर रहे जातकों के लिए आज का दिन शुभ है. प्रयास सफल होंगे. सहकर्मियों के साथ सामंजस्य बनाकर रखें. आज बेहतर कार्य के लिए नौकरी में अधिकारियों से भी प्रशंसा मिलने की पूरी उम्मीद है.
स्वास्थ्य में हो सकती है परेशानी
पं. जगदीश द्विवेदी ने बताया कि बृहस्पति के कमजोर होने की वजह से स्वास्थ्य में थोड़ी समस्याएं हो सकती हैं. पाचन या लीवर में थोड़ी दिक्कतें होने की उम्मीद है. ऐसे में तीखी और मसालेदार चीजें खाने से परहेज करें. स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है. संभव हो तो सुबह उठकर योग और प्राणायाम करें. यह आपके लिए ज्यादा फायदेमंद होगा.
प्रेमिका से कहें दिल की बात
पं. जगदीश द्विवेदी ने बताया कि प्रेम जीवन में आज मधुरता आने की उम्मीद है. इसके साथ ही समझदारी भी बढ़ेगी. साथी के साथ खुलकर सकारात्मक संवाद करें, जो आपके लिए बेहतर साबित होगा. अगर आज अपने प्रेमिका को दिल की बात कहना चाहते हैं तो अभी कह सकते हैं. समय आपके लिए बेहद अनुकूल है.
मेष राशि वाले ये करें उपाय
पं. जगदीश द्विवेदी ने बताया कि आज शुभ रंग आपके लिए लाल है और शुभ अंक 9 है. दोनों आपके लिए फलदाई साबित होंगे. ग्रहों के प्रभाव को कम करने के लिए पंचमुखी रुद्राक्ष व सात रत्ती मूंगा धारण कर सकते हैं. मेष राशि के जातक हनुमान की आराधना करें. संभव हो तो नियमित हनुमान चालीसा का पाठ करें. घर से कहीं बाहर जा रहे हैं तो चार बार “नारायण-नारायण” बोलकर जाएं. ये हितकर साबित होगा.
राहुल गोयल सीनियर पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. साल 2011 में पत्रकारिता का सफर शुरू किया. नवभारत टाइम्स, वॉयस ऑफ लखनऊ, दैनिक भास्कर, पत्रिका जैसे संस्थानों में काम करने का अनुभव. सा…और पढ़ें
राहुल गोयल सीनियर पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. साल 2011 में पत्रकारिता का सफर शुरू किया. नवभारत टाइम्स, वॉयस ऑफ लखनऊ, दैनिक भास्कर, पत्रिका जैसे संस्थानों में काम करने का अनुभव. सा… और पढ़ें


