Aaj Ka Meen Rashifal: सूर्य का साथ देगा भाग्य, अटके काम होंगे पूरे, रिश्तों में आएगी मधुरत

Aaj Ka Meen Rashifal: सूर्य का साथ देगा भाग्य, अटके काम होंगे पूरे, रिश्तों में आएगी मधुरत

Last Updated:

Aaj Ka Meen Rashifal: मीन राशि के जातकों के लिए यह नया दिन, नया महीना खुशियां प्रसन्नता लेकर आ रहा है. क्योंकि इस दिन मीन राशि के ऊपर सूर्य की दृष्टि पड़ रही है. ऐसा होने की वजह से उन्हें व्यापार, शिक्षा, करियर, प्रेम संबंध, स्वास्थ्य से संबंधित हर कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी.

Aaj Ka Meen Rashifal: 1 अगस्त 2026 से एक नई महीने की शुरुआत हो रही है. मीन राशि के जातकों के लिए यह नया, दिन नया महीना खुशियां प्रसन्नता लेकर आ रहा है क्योंकि इस दिन मीन राशि के ऊपर सूर्य की दृष्टि पड़ रही है. ऐसा होने की वजह से उन्हें व्यापार, शिक्षा, करियर, प्रेम संबंध, स्वास्थ्य से संबंधित हर कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी. सागर के ज्योतिष आचार्य और कुंडली विशेषज्ञ पंडित शोभित शास्त्री महाराज बताते हैं कि 1 अगस्त दिन शनिवार को मीन राशि के जातकों के लिए बहुत ही लाभकारी दिन रहने वाला है. खास तौर पर व्यापार के क्षेत्र में आपके लिए हर काम में सफलता मिलेगी. आज के दिन आपका भाग्य अंक है 13, शुभ अंक 11 है और शुभ रंग नारंगी केसरिया है. ऐसे में किसी भी कार्य की शुरुआत भाग्यांक और शुभ अंक से करें तो वह सफलता के चांस और अधिक बढ़ाएगा.

मीन राशि के जातक व्यापार के क्षेत्र में आज के दिन आपको लाभ की प्राप्ति होगी. प्रॉपर्टी से संबंधित कार्य को करते समय आप व्यापार वाली स्थल पर मौजूद रहे. पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले में भी लाभ की प्राप्ति होगी. आप जो नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं उनके लिए भी या इन सर्वोत्तम साबित होने वाला है. उनका यह बिजनेस लंबे समय तक चलेगा, पुराने निवेश में लाभ मिलने की संभावना है. साथ ही जो लंबे से अटका हुआ है वह मिल सकता हैं.

रिश्तों में माधुरता
आज के दिन दांपत्य जीवन के रिश्तों में माधुरता बनी रहेगी, जिससे परिवार में हंसी खुशी का माहौल रहेगा. अगर आपकी पार्टनर के बीच कुछ असहज स्थिति चल रही है या किसी बात को लेकर दूरियां आ गई है तो आज आप अपने पार्टनर को समय दें. प्रेम संबंधों पर खुलकर बातचीत करें, ऐसा करने से जिन बातों को लेकर गलतफहमी पैदा हुई है वह दूर होगी. बड़ों या अपने परिवार के लोगों से मिलने वाली सलाह भी आपके लिए लाभदायक होगी.

स्वास्थ्य
स्वास्थ्य को लेकर बात करें तो आज का दिन सामान्य दिनों की अपेक्षाकृत कुछ परेशानी से भरा हो सकता है लेकिन अगर आप इसके सतर्क सावधान रहते हैं. बाहरी खानपान से दूर रहें और भरपूर पानी पीते रहें. पर्याप्त आराम करें तो यह दिन भी समान ही रहेगा लेकिन पेट से संबंधित, हड्डियों से संबंधित और आंखों से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है.

शिक्षा और करियर
शिक्षा और करियर को लेकर बात करें तो सूर्य की दृष्टि बढ़ने से विद्यार्थी जीवन और जॉब करने वाले लोगों के लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है. जॉब करने वाली लोगों को अपनी वरिष्ठ अधिकारियों से मार्गदर्शन में लगाएं. साथ में काम करने वाले कर्मचारियों से भरपूर सहयोग मिलेगा, जो विद्यार्थी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उनका मन एकाग्र होगा और आज के दिन कोई फॉर्म डालते हैं तो वह भी शुभ होगा.

आज का उपाय
मीन राशि के जातक अगर चाहते हैं कि उनका पढ़ाई लिखाई में मन लगे, उनके बच्चे तरक्की करें. व्यापार में उन्नति, लव लाइफ में मधुरता बनी रहे तो उन्हें एक छोटा सा उपाय आज के दिन करना होगा. इस उपाय के तहत उन्हें पीपल के वृक्ष के नीचे जाना है और पीपल का पत्ता लेना है. उसको गंगाजल से धोना है फिर हल्दी चंदन रोली को लगाना है और इसको अपने पर्स में रखना है. ऐसा करने की वजह से आपके जो मनोरथ है वह पूरे होंगे.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…

और पढ़ें

Source link

You May Have Missed