Aaj Ka Meen Rashifal: मीन राशि के लिए खुशखबरी! व्यापार में सफलता, शिक्षा और स्वास्थ्य में

Aaj Ka Meen Rashifal: मीन राशि के लिए खुशखबरी! व्यापार में सफलता, शिक्षा और स्वास्थ्य में

Last Updated:

Aaj Ka Meen Rashifal 20 June 2026: मीन राशि वालों के लिए 20 जून के लिए भाग्य अंक 4 है और शुभ अंक 5 है. अगर कोई व्यापार से संबंधित या भाग्य से संबंधित कार्य करने वाले हैं तो उनके लिए नील वर्ण धारी कपड़े पहनकर या नील वर्ण से संबंधित अन्य किसी चीज को धारण करके कार्य करना चाहिए तो इसमें उन्हें सफलता मिलेगी. 

Aaj Ka Meen Rashifal 20 June 2026: सागर के ज्योतिष आचार्य एवं कुंडली विशेषज्ञ पंडित शोभित शास्त्री महाराज बताते हैं कि 20 जून का दिन मीन राशि वालों के लिए एक नए उत्साह और संचार का दिन साबित होने वाला है. इस दिन उनके स्वास्थ्य से लेकर शिक्षा तक और करियर से लेकर व्यापार तक हर क्षेत्र में लाभ प्राप्त होने के योग बन रहे हैं. मीन राशि वालों के लिए 20 जून के लिए भाग्य अंक 4 है और शुभ अंक 5 है अगर कोई व्यापार से संबंधित या भाग्य से संबंधित कार्य करने वाले हैं तो उनके लिए नील वर्ण धारी कपड़े पहनकर या नील वर्ण से संबंधित अन्य किसी चीज को धारण करके कार्य करना चाहिए तो इसमें उन्हें सफलता मिलेगी. इसी तरह अगर वह कोई शुभ कार्य करना जा रहे हैं तो उन्हें 5 अंक से इसकी शुरुआत करनी चाहिए और इस दिन उन्हें पीले वस्त्र धारण कर या पीला चंदन लगाकर उसे कार्य को करना चाहिए तो निश्चित रूप से आप सफल होंगे.

20 जून दिन शनिवार को मीन राशि वालों का शिक्षा करियर व्यापार स्वास्थ्य प्रेम संबंध कैसे रहने वाले है, सिलसिले बार तरीके से ज्योतिष आचार्य से समझते हैं  क्योंकि 20 जून 2026 का दिन मीन राशि वालों के लिए बहुत खास है और बहुत ही श्रेष्ठ है. किसी भी व्यक्ति के लिए उसका कार्य क्षेत्र सबसे अधिक महत्वपूर्ण होता है कि और इसी से वह अपने उन्नति और वृद्धि का अंदाजा लगाते हैं मीन राशि वालों के लिए उद्योग से संबंधित कार्य में लाभ प्राप्त होंगे तो प्रॉपर्टी के कार्य करने में अधिक सफलता है. किराना से संबंधित जो लोग व्यापार करते हैं उनके लिए विशिष्ट लाभ की प्राप्ति होगी. आर्थिक तंगी दूर होगी जो लोग लंबे समय से आर्थिक तंगी को झेल रहे हैं. 20 जून को ऐसे लोगों को राहत प्राप्त होने का योग बन रहा है और दूसरे कार्यों में सफलता भी प्राप्त होगी.

प्रेम संबंधों में शांतिपूर्वक बातचीत हो
प्रेम संबंधों की बात करें तो इनमें इनका पार्टनर उनके प्रति आकर्षण बनेगा और शांतिपूर्वक बातचीत करेगा उनके प्रति समर्पण के भाव रखेगा अगर लंबे समय से दोनों के बीच में अनबन चल रही है यह भी दूर होगी मीन राशि वालों के लिए श्रेष्ठ फल की प्राप्ति होगी.

सेहत ठीक-ठाक रहेगी
सेहत को लेकर भी आपका ठीक-ठाक दिन रहने वाला है और मीन राशि वाले ऐसे जातक जो लंबे समय से हृदय से संबंधित रीड की हड्डी कमर हड्डी और जोड़ों की दर्द को लंबे समय से झेल रहे हैं या यह बीमारी चली आ रही है तो 20 जून को ऐसी बीमारियों का भी प्रभाव समाप्त होने का योग बन रहा है. आपके जीवन में खुशियां प्राप्त होगी दर्द से भी राहत प्राप्त होगा. शनिवार के दिन मीन राशि के जातकों को सोच समझकर खर्च करना चाहिए. क्योंकि इस दिन उनके खर्च करने के योग ज्यादा और पैसे आने के काम बन रहे हैं लेकिन वह अपने अधिक खर्च को संभाल कर समझ कर और बचत के साथ व्यय करें तो यह खर्च कम हो सकता है.

शिक्षा और करियर
शिक्षा और करियर को लेकर बात करें तो आज के दिन ऐसे ही बच्चे जिनका पढ़ने में मन नहीं लगता है गणेश जी का ध्यान करते हुए ओम गन गणपति नमः का जाप करें तो निश्चित रूप से विघ्नहर्ता भगवान गणेश की कृपा से उनका दिन बदल जाएगा और शिक्षा ठीक होने से कैरियर को भी नई दिशा मिलेगी.

करें ये उपाय
पांच बादाम 4 भुने हुए चने के दाने एक लांग एक इलायची इतनी सामग्री लेकर रात्रि में जल में भिगो दें. सुबह प्रातः इनको निकालकर इनको पीस ले, पीसने के बाद में सरोवर नदी तालाब में जाकर प्रवाहित कर दें. 20 जून के लिए मीन राशि वालों के लिए अचूक उपाय है, जिसमें उन्हें हर विभाग में हर कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed