Aaj Ka Kumbh Rashifal 21 May 2026: अटका धन वापस मिलने के योग, खुशियों से भरेगा खाता; कामका
Last Updated:
Aaj Ka Kumbh Rashifal 21 May 2026: 21 मई 2026 का दिन कुंभ राशि वालों के लिए सफलता और नई ऊर्जा लेकर आया है. रुका हुआ पैसा मिलने और नौकरी-व्यापार में ग्रोथ के संकेत मिल रहे हैं. सरकारी नौकरी और टेंडर से जुड़े कार्यों में अच्छे अवसर बन सकते हैं. भगवान विष्णु की पूजा और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना शुभ रहेगा.
Aaj Ka Kumbh Rashifal 21 May 2026 के अनुसार कुंभ राशि के जातकों के लिए यह दिन नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और सफलता लेकर आने वाला है. छत्तीसगढ़ की जानी-मानी ज्योतिषाचार्या एवं टैरो रीडर शक्ति के मुताबिक लंबे समय से रुका हुआ पैसा वापस मिलने के प्रबल संकेत हैं. नौकरी, व्यापार और सरकारी कार्यों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. हालांकि, इस दौरान धोखेबाज लोगों से सावधान रहने की भी सलाह दी गई है. आज का दिन प्लानिंग, नए अवसरों और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है.
रुका हुआ पैसा मिलने के बन रहे योग
ज्योतिषाचार्या शक्ति के अनुसार कुंभ राशि वालों को लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिल सकता है. पुराने लेन-देन, फंसे हुए पेमेंट या रुके हुए काम पूरे होने की संभावना बन रही है. आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं.
कामकाज में दिखेगी फुल एनर्जी
आज कुंभ राशि के लोग पूरे आत्मविश्वास और ऊर्जा के साथ काम करते नजर आएंगे. जिस भी क्षेत्र में मेहनत करेंगे वहां ग्रोथ और सक्सेस मिलने के योग बन रहे हैं. लंबे समय से किए गए प्रयासों का फल मिलने का समय आ चुका है.
सरकारी नौकरी और टेंडर में मिल सकती है सफलता
यदि आप सरकारी नौकरी के लिए आवेदन कर रहे हैं तो अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है. वहीं सरकारी टेंडर या बड़े प्रोजेक्ट से जुड़े लोगों के लिए भी आज का दिन फायदेमंद साबित हो सकता है. नए अवसर आपके सामने आ सकते हैं.
धोखेबाज लोगों से रहें सावधान
राशिफल में यह भी संकेत दिए गए हैं कि आसपास कुछ लोग आपको भ्रमित या नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं. इसलिए किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा करने से बचें और जरूरी फैसले सोच-समझकर लें.
परिवार का मिलेगा पूरा सहयोग
आज परिवार और करीबी लोगों का साथ आपको मानसिक मजबूती देगा. परिवार का सपोर्ट मिलने से आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी और आप अपने लक्ष्यों की ओर मजबूती से आगे बढ़ पाएंगे.
नए काम की प्लानिंग के लिए शुभ दिन
अगर आप नया काम शुरू करना चाहते हैं या किसी नए प्रोजेक्ट की तैयारी कर रहे हैं तो आज का दिन प्लानिंग के लिए शुभ माना गया है. बिना ज्यादा तनाव लिए अपने लक्ष्य पर फोकस करने की सलाह दी गई है.
ये रहेगा लकी कलर और नंबर
कुंभ राशि के लिए आज ग्रीन, येलो और रेड रंग शुभ माने गए हैं. वहीं लकी नंबर 9 रहेगा, जो आपके लिए सकारात्मक ऊर्जा और सफलता का संकेत दे सकता है.
करें भगवान विष्णु की पूजा
ज्योतिषाचार्या शक्ति के अनुसार आज भगवान विष्णु के मंदिर जाकर विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ और पूजा करना शुभ रहेगा. साथ ही गुरु चरण का भोग लगाकर लोगों में प्रसाद वितरण करने से जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता बढ़ेगी.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें


