Aaj Ka Kumbh Rashifal: कुंभ राशि वालों के लिए शुभ संकेत! करियर में मिलेगी पहचान, सावन में
Last Updated:
Aaj Ka Kumbh Rashifal 01 August 2026: 1 अगस्त 2026 का दिन कुंभ राशि के लिए करियर और कार्यक्षेत्र में सकारात्मक संकेत लेकर आया है.विरोधियों की कोशिशें असफल रहेंगी, लेकिन मनचाही ग्रोथ में थोड़ी देरी से मानसिक तनाव रह सकता है.लव लाइफ में संवाद बढ़ाने से रिश्तों में आ रही दूरियां कम हो सकती हैं.सावन में शिवलिंग पर दूध-जल और शमी पत्र अर्पित करने से उन्नति के योग मजबूत होंगे.
Aaj Ka Kumbh Rashifal 01 August 2026: छत्तीसगढ़ की जानी-मानी ज्योतिषाचार्या एवं टैरो रीडर शक्ति के अनुसार शनिवार, 1 अगस्त 2026 का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए सकारात्मक संकेत लेकर आया है. कार्यक्षेत्र में विरोधियों की साजिशें ज्यादा असर नहीं डाल पाएंगी और धीरे-धीरे सफलता के नए अवसर मिलेंगे. हालांकि करियर और बिजनेस में मनचाही गति नहीं मिलने से मानसिक तनाव बना रह सकता है. वहीं लव लाइफ में संवाद की कमी रिश्तों में दूरी बढ़ा सकती है. सावन के पावन महीने में भगवान शिव की विशेष पूजा करने से रुके हुए कार्यों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं.
कार्यक्षेत्र में विरोधियों की चाल होगी बेअसर
ज्योतिषाचार्या शक्ति के अनुसार कुंभ राशि के जातक अपने काम में लगातार स्थिरता बनाए रखेंगे. विरोधी और शत्रु नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिलेगी. आपके कार्यों में बाधा डालने के प्रयास बेअसर साबित हो सकते हैं. इसलिए आत्मविश्वास बनाए रखें और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें.
जो नहीं मिला उस पर नहीं, जो है उस पर करें फोकस
करियर या बिजनेस में अपेक्षित ग्रोथ नहीं मिलने से मन थोड़ा परेशान रह सकता है. ऐसे में निराश होने की बजाय अपनी उपलब्धियों पर ध्यान देना ज्यादा लाभदायक रहेगा. सकारात्मक सोच आपको आगे बढ़ने में मदद करेगी और भविष्य की सफलता का रास्ता भी आसान बनाएगी.
सफलता से बढ़ेगी लोगों की ईर्ष्या
कार्यस्थल पर आपकी उपलब्धियां और सफलता कुछ लोगों में जलन की भावना पैदा कर सकती हैं. इसकी वजह से छोटी-मोटी परेशानियां और भ्रम की स्थिति बन सकती है. ऐसे समय में धैर्य और समझदारी से निर्णय लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा.
लव लाइफ में बातचीत बढ़ाना जरूरी
लव लाइफ में पार्टनर के साथ मतभेद और संवाद की कमी रिश्ते में दूरी बढ़ा सकती है. यदि किसी समस्या का सामना कर रहे हैं तो पार्टनर का सहयोग लें और खुलकर बातचीत करें. आपसी समझ और विश्वास से रिश्ते पहले से बेहतर हो सकते हैं.
स्वास्थ्य रहेगा बेहतर
आज स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा रहने वाला है. शारीरिक रूप से आप स्वयं को ऊर्जावान महसूस करेंगे. मानसिक तनाव से बचने के लिए सकारात्मक सोच बनाए रखें और नियमित दिनचर्या का पालन करें.
सावन में करें भगवान शिव की विशेष पूजा
ज्योतिषाचार्या शक्ति के अनुसार सावन के पावन महीने में प्रतिदिन शिवलिंग पर दूध और जल अर्पित करें. भगवान शिव को शमी का पत्ता चढ़ाएं. वहीं घी में डुबोकर गणेश जी को शमी पत्र अर्पित करना भी शुभ माना गया है. ऐसा करने से करियर, नौकरी और बिजनेस में उन्नति के योग मजबूत हो सकते हैं.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…
और पढ़ें


