Aaj ka Kanya Rashifal 19 January: कन्या राशि वाले आज सेहत से हो सकते हैं परेशान, भगवान शंकर दिखाएंगे राह, करें ये उपाय

Aaj ka Kanya Rashifal 19 January: कन्या राशि वाले आज सेहत से हो सकते हैं परेशान, भगवान शंकर दिखाएंगे राह, करें ये उपाय

Last Updated:

Aaj ka Kanya Rashifal 19 January 2026: परिवार के नजरिए से आज का दिन शुभ रहने वाला है. परिवार मे हंसी खुशी का माहौल रहने वाला है. संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है. भाई बहन के रिश्ते और भी मजबूत होंगे. संबंध मामलों में और इंतजार करना पड़ सकता है. आज के दिन पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर बहस भी हो सकती है.

परमजीत/देवघर: हर राशि या मानव जीवन के ऊपर तिथि, योग, ग्रह नक्षत्र के हिसाब से सकरात्मक या नकरात्मक प्रभाव पड़ता है. आज 19 जनवरी को माघ महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा उपरांत द्वितीया तिथि है. इसके साथ ही आज उत्तराषाढ़ा नक्षत्र उपरांत श्रवण भी रहने वाला है. आज वज्र और सिद्धि योग का भी निर्माण होने जा रहा है. आज चन्द्रमा मकर राशि में संचार करने वाले हैं. इस हिसाब से आज के दिन का कन्या राशि के जातक के ऊपर क्या प्रभाव पड़ेगा इस बारे में जानते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल जी से?

देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल ने जानकारी देते हुए कहा कि आज का दिन करियर के दृष्टिकोण से कन्या राशि के जातकों के लिए अच्छा नहीं रहने वाला है. कोई भी कार्य करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है. आलस्य दिखाने पर कार्य पूरा नही होगा. नौकरीपेशा लोगों को कार्य का अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है. छात्रों को सफलता पाने के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है. कार्य के सिलसिले से यात्रा करनी पड़ सकती है वह यात्रा कष्टकारी हो सकती है.

आर्थिक लिहाज से आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए मिला-जुला रहने वाला है. व्यापार में धन निवेश करने से पहले सोच विचार अवश्य कर लें अन्यथा आर्थिक नुकसान हो सकता है. आज के दिन व्यापार में पैसा तो कमाएंगे लेकिन, उसके लिए ग्राहक से कुछ झंझट भी हो सकता है. पैसे कमाने के लिये मेहनत ज्यादा करना पड़ सकता है.

परिवार के नजरिए से आज का दिन शुभ रहने वाला है. परिवार मे हंसी खुशी का माहौल रहने वाला है. संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है. भाई बहन के रिश्ते और भी मजबूत होंगे. संबंध मामलों में और इंतजार करना पड़ सकता है. आज के दिन पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर बहस भी हो सकती है. आज के दिन पार्टनर से कम मिलें तो अच्छा रहेगा.

स्वास्थ्य राशिफल: स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा नहीं रहने वाला है. सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है. शारीरिक कष्ट झेलना पड़ सकता है. पेट दर्द से भी परेशान रह सकते हैं.

उपाय: आज भगवान शिव के शिवलिंग के ऊपर गंगाजल अर्पण करें. बेलपत्र अर्पण करें और इसके साथ ही खाने पीने का सफेद वस्तु का दान करें. सब शुभ हो जाएगा.

About the Author

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें

homeastro

कन्या राशि वाले आज सेहत से हो सकते हैं परेशान, भगवान शंकर दिखाएंगे रास्ता

Source link

You May Have Missed