Aaj ka Kanya Rashifal: कन्या राशि वालों की आज बदलेगी किस्मत, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, जानें राशिफल
Last Updated:
Aaj ka Kanya Rashifal 29 August: कन्या राशि के लिए आज करियर और आर्थिक दृष्टि से शुभ दिन है, मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी. पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे, स्वास्थ्य का ध्यान रखें.
Aaj Ka Rashifal: प्रत्येक दिन का प्रभाव ग्रह-नक्षत्रों, तिथि और योग के हिसाब से तय होता है. आज भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी उपरांत सप्तमी तिथि है. स्वाति उपरांत विशाखा नक्षत्र के साथ ब्रह्म और इंद्र योग भी बन रहा है. आज चंद्रमा तुला राशि में संचार कर रहे हैं. इन सभी स्थितियों को देखते हुए, देवघर के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा.
करियर के लिहाज से आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ है. आपको करियर में उन्नति के नए अवसर मिलेंगे और भाग्य आपका साथ देगा, जिससे लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे. आज काम के सिलसिले में यात्रा का योग बन सकता है और आप किसी नए कार्य की शुरुआत भी कर सकते हैं. छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा और उन्हें कहीं से कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है.
आर्थिक स्थिति
आर्थिक दृष्टिकोण से भी आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है. अगर आप व्यापार में धन निवेश करते हैं, तो दोगुना लाभ होने का योग है. आपका रुका हुआ पैसा आज वापस मिल सकता है. आज आपके खर्च कम और बचत ज्यादा होगी, जिससे बैंक बैलेंस में भी बढ़ोतरी होगी. एक तरह से कहा जाए तो, आज आप पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी.
आज का दिन पारिवारिक और प्रेम संबंधों के लिए शुभ रहने वाला है. आप अपने परिवार के साथ पिकनिक या कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं. घर में कोई मांगलिक कार्य या पूजा-पाठ भी हो सकता है. आप अपने जीवनसाथी के साथ एक मजबूत भावनात्मक जुड़ाव महसूस करेंगे और उनसे मन की बात साझा करने से मन हल्का होगा. आज का दिन रोमांस से भरा भी रहेगा.
स्वास्थ्य
स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन थोड़ा मिला-जुला रहेगा. आपको पेट में हल्का दर्द या आंखों में जलन महसूस हो सकती है. बाहर का खाना खाने से बचें. छोटे बच्चे वायरल फीवर की चपेट में आ सकते हैं. नियमित योग और व्यायाम करें, और संतुलित आहार भी लें ताकि आप स्वस्थ रह सकें.


