Aaj ka dhanu Rashifal 7 january 2026: धनु राशि वालों के लव लाइफ में आज हो सकती है टेंशन, परिवार में बढ़ेगी मिठास, करें यह उपाय

Aaj ka dhanu Rashifal 7 january 2026: धनु राशि वालों के लव लाइफ में आज हो सकती है टेंशन, परिवार में बढ़ेगी मिठास, करें यह उपाय

Last Updated:

Aaj ka dhanu Rashifal 7 january 2026: पंडित शत्रुघ्न झा ने बताया कि आज के दिन आपके परिवार में रिश्तों में घनिष्ठता बढ़ने वाली है, जिस से आपके परिवार में रिश्तों में काफी मिठास बढ़ने वाली है. आज के दिन आप कहीं बाहर जा सकते हैं. इस से आपकी थकान भी बढ़ेगी…

एआई निर्मित प्रतीकात्मक तस्वीर

जमुई: आज 7 जनवरी 2025 के दिन पौष मास की चतुर्थी तिथि है. आज के दिन बुध ग्रह स्वामी होंगे. आज के दिन चंद्रमा सिंह राशि में गोचर करने वाले हैं. इसके साथ ही बुध और सूर्य की युति होने वाली है. इस युति से आज के दिन बुधादित्य योग का संयोग बनने वाला है. इसके साथ ही आज के दिन पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र का संयोग भी बनने वाला है. जिससे आयुष्मान योग का भी निर्माण होने वाला है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि इन सभी योग के कारण आज सभी राशि के जातकों को थोड़ा-बहुत फायदा पहुंचने वाला है. उन्होंने बताया कि आज के दिन धनु राशि के जातकों को आर्थिक रुप से लाभ मिलने वाला है.

सेहत को लेकर आज बढ़ने वाली है परेशानी
ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन धनु राशि के जातकों को अपनी सेहत को लेकर परेशानी बढ़ने वाली है. आज के दिन बदलते मौसम का असर आपकी सेहत को बिगाड़ सकता है. इसलिए आज के दिन आपको अपनी सेहत को लेकर सावधान रहना चाहिए. धनु राशि के जातकों को आज उनकी क्रिएटिव मानसिकता के लिए सराहना मिलेगी. खासकर जहां आप काम करते हैं वहां आपकी सोच को लेकर आपको सराहना मिलेगी. उन्होंने बताया कि आज आपकी आर्थिक स्तिथि बदलने वाली है. आज आपकी कमाई बढ़ने वाली है. आज के दिन आपको अपने किसी करीबी की नाराजगी उठानी पड़ सकती है. इसलिए अपने रिश्तों में आज सामंजस्य बनाए रखें.

प्यार में झेलना पड़ सकता है विरोध
ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा ने बताया कि प्यार के मामले में आज आपका दिन तनाव से भरा रह सकता है. उन्होंने बताया कि आज के दिन आपको अपने प्रिय का विरोध झेलना पड़ सकता है. आज के दिन आपके परिवार में रिश्तों में घनिष्ठता बढ़ने वाली है, जिस से आपके परिवार में रिश्तों में काफी मिठास बढ़ने वाली है. आज के दिन आप कहीं बाहर जा सकते हैं. इस से आपकी थकान भी बढ़ेगी तथा आपको आज भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज के दिन कन्या को भोजन कराना चाहिए, ऐसा करने से आपके जीवन में शुभता आएगी. आज के दिन के लिए आपका शुभ अंक 6 रहने वाला है.

About the Author

authorimg

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें

homeastro

धनु वालों के लव लाइफ में आज हो सकती है टेंशन, परिवार में बढ़ेगी मिठास

Source link

Previous post

Singh Rashifal 07 January 2026: नौकरी और व्यापार में लाभ, मधुर होंगे पति-पत्नी के रिश्ते, पढ़े आज का सिंह राशिफल  

Next post

Aaj ka Vrishchik Rashifal 7 january 2026: वृश्चिक राशि वाले आज खरीद सकते हैं भूमि और वाहन, मिल सकता है फंसा पैसा, करें ये उपाय

You May Have Missed