Happy Holi Wishes: होली मुबारक! इन खास संदेशों से अपनों को दें होली की लख-लख बधाइयां, भेजें ये प्यारे मैसेज
Holi 2025: रंगे के त्योहार होली आने में अब बस दो दिन रह गए हैं. होली प्रत्येक वर्ष फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है. होली के एक दिन पहले होलिका दहन मनाया जाता है. इस साल होलिका दहन 13 मार्च गुरुवार को किया जाएगा. होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात 11 बजकर 27 मिनट से लेकर 12 बजकर 30 मिनट तक रहेगा. होलिका दहन पर भद्रा, मुहूर्त और तारीख का खास ध्यान रखना चाहिए. विशेषज्ञों के अनुसार, इस वर्ष 13 मार्च को सुबह से ही भद्रा का साया रहने वाला है. इसका समय होगा सुबह 10:35 से लेकर रात 11:26 तक. इस समय के बीच कभी भी होलिका दहन नहीं करना चाहिए वरना अशुभ फल की प्राप्ति होगी.
होलिका दहन शुभ मुहूर्त, भद्रा साया समय
फाल्गुन पूर्णिमा शुरू- दिनांक 13 मार्च को सुबह 10:35 मिनट
फाल्गुन पूर्णिमा का समापन- दिनांक 14 मार्च को दिन में 12:24 मिनट पर
13 तारीख को दिन-रात रहेगी पूर्णिमा की तारीख, इसलिए होलिका दहन 13 मार्च को ही होलिका जलाई जाएगी. भद्रा काल- 13 मार्च को सुबह 10:35 से 11: 26 मिनट तक.
होलिका दहन 2025 पूजा मुहूर्त
13 मार्च को दिन में 1:30 बजे से लेकर 3 बजे तक राहुकाल का समय रहने वाला है, ऐसे में इस दौरान आप पूजा ना करें. यह अशुभ माना गया है. पूजन का शुभ समय 10: 35 मिनट से लेकर 1:29 मिनट तक रहेगा. इस बीच आप पूजा जरूर कर लें. तभी ये शुभ और सफल माना जाएगा. होलिका दहन करने के लिए आपको इस बार सिर्फ 1 घंटा चार मिनट का समय ही मिल पाएगा.
Holi 2025: होली मुबारक! ये खास संदेशों से अपनों को दें होली की लख-लख बधाइयां, भेजें ये प्यारे मैसेज
इन रंगों से भी सुन्दर हो जिंदगी आपकी
हमेशा महकती रहे यही दुआ है हमारी
कभी न बिगड़ पाए ये रिश्तों के प्यार की होली
ए-मेरे यार आप सबको मुबारक हो ये होली.
काश! हमारी बेरंग जिंदगी में भी रंगों की बहार होती
काश होली के रंगों से ज्यादा जिंदगी रंगीन होती.
हैप्पी होली आप सभी को…
Holi 2025: खास शायराना अंदाज में इन शायरी से दीजिए सभी को होली की शुभकामनाएं
होली है भई होली है, बुरा न मानो होली,आओ मिल के खुशियां मनाएं,अपनों को हम रंग लगाएं.
दिलों को मिलाने का मौसम है, दूरियां सभी मिटाने का मौसम है, होली का त्योहार ही ऐसा है, रंगों में डूब जाने का मौसम है.
लाल गुलाबी रंग है झूम रहा संसार, सूरज की किरण खुशियों की बहार, चांद की चांदनी अपनों का प्यार, शुभ हो आपको होली का त्योहार.
सूरज की किरणें, गुलाल का रंग, गुब्बारों की मार, खुशियों की बहार, अपनों का प्यार, मुबारक हो आप सभी को ये रंगों का त्योहार.
Holi 2025: पिचकारी की धार, गुलाल की हो बौछार…आप सभी को होली की ढेरों बधाई
इन रंगो से भी खूबसूरत आपकी ज़िन्दगी हो
सदा महकती रहे आपकी दुनिया यही है हमारी दुआ
कभी न बिगड़ पाए ये रिश्तों के प्यार की होली
ए मेरे दोस्त आप सबको मुबारक हो ये होली का त्योहार.
पिचकारी की धार, गुलाल की हो बौछार
अपनों का प्यार, यही है यारों होली का त्योहार.
गुजिया की तरह हमेशा मीठी रहे आपकी बोली
खुशियों से भरी रहे आपकी झोली
आपको और आपके परिवार को हैप्पी होली.
Holi 2025: होली पर अपनों को भेजें ये प्यारे बधाई संदेश
कामना है फागुन का ये रंगीन उत्सव
आपके जीवन में भर दे ढेरों खुशियां.
होली का आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं.
गुजिया की तरह मीठी रहे आपकी बोली
खुशियों से भरी रहे आपकी झोली
आपको और आपके परिवार को हमारी तरफ से…
हैप्पी होली 2025!
Holi 2025: होली पर अपनों को भेजें ये चुनिंदा संदेश, बोलें हैप्पी होली!
Holi 2025: होली का त्योहार 14 मार्च को देश भर में जोश और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. रंगों के इस त्योहार में लोग एक-दूसरे को गले लगाकर और उन्हें रंगों में सराबोर करके ये पर्व धूमधाम से मनाते हैं. होली फाल्गुन महीने की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है. यह देश के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है. लोग होली के दिन तरह-तरह के पकवान बनाते हैं. बच्चे, बड़े, नाते-रिश्तेदार, आस-पड़ोसी सभी एक-दूसरों को होली की बधाई देते हैं. आप भी होली के दिन अपने दोस्तों रिश्तेदारों को भेजें होली की ये शुभकामना संदेश.
कान्हा की पिचकारी,राधा का रंग
आओ प्यार के रंग से रंग दें ये दुनिया सारी
इस रंग का न है कोई जात-पात, न ही कोई बोली.
होली की ढेरों बधाई!
होली आई, ढेरों खुशियां लाई
है गुलाल की बौछार, पिचकारी की धार
अपनों का प्यार, यही है यारों होली का त्योहार.
आनंद से भरा हो आपका होली का त्योहार.
होली की ढेरों शुभकामनाएं!
Holi 2025: ये 5 लोग गलती से भी न देखें होलिका की अग्नि, होगा अशुभ
Holi 2025: होलिका दहन 13 मार्च को है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, होलिका दहन के दौरान जलने वाली अग्नि को कुछ लोगों को देखने से बचना चाहिए. इतना ही नहीं, इस दौरान होने वाली पूजा में भी शामिल नहीं होना चाहिए. ऐसा करने से ऐसे लोगों को कई परेशानियां एक साथ झेलनी पड़ सकती है. नवविवाहित दुल्हन को ससुराल की पहली होनी, होलिका दहन जलते नहीं देखना चाहिए. यह अशुभ माना जाता है. साथ ही गर्भवती महिलाएं, मासिक धर्म होने के समय, बीमार, बुजुर्ग लोग, नवजात शिशु, छोटे बच्चों को होलिका की अग्नि देखने से बचना चाहिए. ऐसा न करने से नकारात्मक शक्तियां इन पर जल्दी प्रभाव डालती हैं.
Holi 2025: होलिका दहन पर करें नारियल का ये उपाय, नकारात्मक शक्तियां होंगी दूर
हर वर्ष फाल्गुन पूर्णिमा के दिन होलिका दहन किया जाता है. 13 मार्च दिन गुरुवार को होलिका जलाई जाएगी और 14 मार्च को होली सेलिब्रेट किया जाएगा. कहते हैं कि होलिका दहन और होली की रात नकारात्मक शक्तियां बहुत अधिक प्रभावी रहती हैं. ऐसे में इन दिनों नारियल के उपाय करने से सभी नकारात्मक शक्तियों, रोग, दोष से मुक्ति मिल सकती है. नारियल लेकर किसी अस्वस्थ रोगी व्यक्ति के ऊपर से 7 बार घड़ी की सुई की दिशा में वारना चाहिए. इसे होलिका के आग में डालें और सात बर परिक्रमा करें. इससे सभी कष्टों, रोग,दोषों, नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव कम होगा.
Holi 2025: क्यों मनाई जाती है होली? कहां की है सबसे मशहूर
Holi 2025: होली हिन्दू धर्म का एक सबसे प्राचीन और महत्वपूर्ण त्योहार है. इस त्योहार को बुराई पर अच्छाई के जीत के तौर पर मनाया जाता है. कई कारणों से होली मनाई जाती है. मान्यता है कि होली पर्व को सेलिब्रेट करने की शुरुआत राधा और श्री कृष्ण जी के प्रेम के प्रतीक के रूप बरसाने में हुई थी. वृंदावन, मथुरा, बरसाना की होली देश भर में मशहूर है.
होली कब है? क्या इस दिन भद्रा है?
होली का हर किसी को बेसब्री से इंतजार होता है. कहते हैं होली में हर गिले-शिकवे भूल कर दुश्मन भी गले मिल जाते हैं. पराए भी अपने हो जाते हैं. देश भर में होली का जश्न कई तरह से सेलिब्रेट किया जाता है. कहीं लठमार होली होती है तो कहीं लोग एक-दूसरे को गोबर, नाले तक में पटक कर होली मनाते हैं. रंगों और खुशियों का ये त्योहार इस साल 14 मार्च को देशभर में धूमधाम से सेलिब्रेट किया जाएगा. प्रत्येक वर्ष फाल्गुन पूर्णिमा पर होली का त्योहार सेलिब्रेट किया जाता है. होली का पर्व बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है.


