होली के दिन चुपचाप कर लें ये उपाय खुल जाएगी किस्मत, दूर होंगे जीवन के सारे कष्ट!

होली के दिन चुपचाप कर लें ये उपाय खुल जाएगी किस्मत, दूर होंगे जीवन के सारे कष्ट!

Last Updated:

Holi 2025 Upay: होली का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है. होलिका दहन की रात विशेष रूप से महत्वपूर्ण मानी जाती है, क्योंकि यह जीवन के कष्टों को दूर करने और शुभ ऊर्जा प्राप्त करने के लिए बेहद प्रभावशाली होती है. इस र…और पढ़ें

होली के उपाय

हाइलाइट्स

  • होलिका दहन की रात विशेष रूप से महत्वपूर्ण मानी जाती है.
  • भगवान विष्णु का ध्यान और तुलसी के नीचे दीपक जलाएं.
  • होलिका दहन के समय 11 बार “ॐ लक्ष्मी नारायणाय नमः” मंत्र का जाप करें.

Holi 2025 Upay: होली की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं. यह पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा. होलिका दहन की रात विशेष रूप से महत्वपूर्ण मानी जाती है, क्योंकि यह जीवन के कष्टों को दूर करने और शुभ ऊर्जा प्राप्त करने के लिए बेहद प्रभावशाली होती है. शास्त्रों के अनुसार, साल में तीन रात्रियां अत्यंत शुभ मानी जाती हैं- महाशिवरात्रि, होलिका दहन और दीपावली की अमावस्या. महाशिवरात्रि हाल ही में बीत चुकी है और अब होली की रात का विशेष महत्व है, खासकर उन लोगों के लिए जो लंबे समय से परेशानियों का सामना कर रहे हैं. यह रात विशेष रूप से उन समस्याओं को समाप्त करने में मददगार होती है जो लंबे वक्त से परेशान कर रही हों. सही उपाय करने से व्यक्ति की बाधाएं दूर होती हैं और जीवन में नई सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. इस बारे में बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य धर्मेंद्र कुमार पांडेय.

घर में शांति और समृद्धि के लिए उपाय
होलिका दहन की शाम को भगवान विष्णु का ध्यान करें और तुलसी के पौधे के नीचे गाय के घी का दीपक जलाएं. यह उपाय घर की नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त कर सुख-शांति लाता है.

ये भी पढ़ें: Ravan Village: इस गांव में लंकापति को भगवान की तरह पूजते हैं लोग, पिता के साथ यहां के शिवमंदिर में पूजा करता था रावण

  • पीले वस्त्र धारण कर भगवान विष्णु के मंदिर में पीले फूल अर्पित करें.
  • भगवान कृष्ण को रंग अर्पण करने से जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं, खासतौर पर व्यापार और वैवाहिक जीवन से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं.
  • अगर परिवार में अक्सर कलह और विवाद होता है, तो इस दिन सभी सदस्यों को एक साथ बैठकर कुछ समय भजन-कीर्तन करना चाहिए.

धन और सफलता के लिए उपाय

  • होलिका दहन के समय 11 बार “ॐ लक्ष्मी नारायणाय नमः” मंत्र का जाप करें.
  • जलती हुई होलिका में सात गोमती चक्र अर्पित करें, यह धन संबंधी बाधाओं को दूर करेगा.
  • नौकरी में अगर बाधा आ रही है या रोजगार के अवसर नहीं मिल रहे हैं, तो होलिका की अग्नि में जौ अर्पित करें और भगवान नारायण का स्मरण करें.
  • अगले दिन होली खेलने के बाद, होलिका की थोड़ी सी राख लाल कपड़े में बांधकर घर के पूजा स्थान पर रखें, इससे आर्थिक समस्याएं समाप्त होती हैं और घर में धन की बरकत बनी रहती है.

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: महिलाएं अगर करती हैं ये 6 गलती तो समझ जाएं घर में आएगी बर्बादी, रुक जाएगी पति की तरक्की!

स्वास्थ्य और मानसिक शांति के लिए उपाय

  • घर में अगर कोई सदस्य लंबे समय से बीमार है, तो होली की रात भगवान नरसिंह का स्तोत्र पाठ करें.
  • किसी भी मंदिर में जाकर “नरसिंह कवच” का पाठ करने से भय और चिंता दूर होती है, आत्मविश्वास बढ़ता है.
  • अगर मानसिक तनाव और अनिश्चितता बनी रहती है, तो इस दिन हनुमान चालीसा का पाठ करना विशेष रूप से लाभकारी होता है.
  • होलिका दहन की रात ग्रहों की विशेष ऊर्जा से भरी होती है, ऐसे में सही उपायों को अपनाकर जीवन की परेशानियों से छुटकारा पाया जा सकता है. यह अवसर आत्मशुद्धि और सकारात्मकता को अपनाने का है.
homeastro

होली के दिन करें ये उपाय खुलेगी किस्मत, दूर होंगे जीवन के सारे कष्ट

Source link

Previous post

सफल इंसान बनने के लिए क्या करें? जीवन में उतार लें बाबा नीम करोली की ये 6 बातें, मंजिल मिलने में नहीं लगेगी देर!

Next post

Saturn Transit 2025 : इस राशि के जातक रखें स्वास्थ्य का विशेष ध्यान ! शनि गोचर से रहें सावधान

You May Have Missed