Saturn Transit 2025 : इस राशि के जातक रखें स्वास्थ्य का विशेष ध्यान ! शनि गोचर से रहें सावधान

Saturn Transit 2025 : इस राशि के जातक रखें स्वास्थ्य का विशेष ध्यान ! शनि गोचर से रहें सावधान

Last Updated:

Satrun Transit 2025 : शनि का गोचर सिंह राशि के जातकों के लिए चुनौतीपूर्ण होगा. स्वास्थ्य, वित्तीय और रिश्तों में उतार-चढ़ाव आएंगे.

हाइलाइट्स

  • 2025 में सिंह राशि के लिए शनि की ढैया शुरू होगी.
  • स्वास्थ्य, वित्तीय और रिश्तों में उतार-चढ़ाव आएंगे.
  • नियमित स्वास्थ्य जांच और सतर्कता आवश्यक होगी.

शनि का गोचर: वर्तमान में न्याय के देवता शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में स्थित हैं और 29 मार्च 2025 को वे गुरु की राशि मीन में प्रवेश करेंगे. इस राशि में वे 3 जून 2027 तक रहेंगे. शनि के इस गोचर से कुछ राशियों पर साढ़ेसाती समाप्त होगी, जबकि कुछ पर इसका प्रभाव शुरू होगा. इसके अलावा, कुछ राशियों के लिए यह गोचर विशेष लाभकारी साबित हो सकता है. साढ़ेसाती के अलावा कुछ राशियों की ढैया खत्म होकर कुछ की शुरू हो जाएगी. आज हम सिंह राशि के जातकों की बात करेंगे जिनकी इस महापरिवर्तन के बाद ढैया शुरू हो जाएगी.शनि का गोचर सिंह राशि के जातकों के लिए चुनौतीपूर्ण होगा. स्वास्थ्य, वित्तीय और रिश्तों में उतार-चढ़ाव आएंगे.

सिंह राशि : सिंह राशि के जातकों के लिए शनि छठे और सातवें भाव के स्वामी होते हैं. 2025 में शनि का गोचर आपके अष्टम भाव में होगा. यह समय आपके करियर औऱ स्वास्थ्य के लिये थोड़ा दिक्कत भरा रह सकता है.

Holi Ke Upay: धन प्राप्ति के लिए होली के दिन कर लें सिर्फ एक छोटा सा उपाय, तुरंत दिखेगा चमत्कारिक लाभ!

स्वास्थ्य : सिंह राशि में कंटक शनि की ढैया आरंभ होगी. यह समय आपके स्वास्थ्य के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है. इसलिए किसी भी प्रकार की बीमारी को अनदेखा न करें. गैस, एसिडिटी, माइग्रेन, पैरों औऱ नसों में समस्या आदि लंबी बीमारी से बचने के लिए सतर्कता और नियमित स्वास्थ्य जांच आवश्यक होगी.

वित्तीय असर : आर्थिक दृष्टि से यह अवधि उधार चुकाने और कर्ज से मुक्ति पाने का अवसर प्रदान कर सकती है. हालांकि, खर्चों में अप्रत्याशित वृद्धि होने की संभावना है. कानूनी मामलों में सफलता मिलने के संकेत हैं, लेकिन इसके लिए धैर्य और सतर्कता बनाए रखना होगा.

रिश्ते : ससुराल पक्ष के साथ संबंध प्रगाढ़ होंगे और विशेष मुद्दों पर बातचीत हो सकती है. कार्यक्षेत्र में शनि आपके दशम भाव, द्वितीय भाव और पंचम भाव को दृष्टि देंगे, जिससे उतार-चढ़ाव का अनुभव होगा. हालांकि, मेहनत और धैर्य से आप सफलता हासिल कर सकते हैं. जुलाई से नवंबर के बीच करियर में अधिक उतार-चढ़ाव हो सकते हैं, इस दौरान सतर्क रहें. नवंबर के बाद का समय बेहतर परिणाम देगा.

उपाय : सिंह राशि के जातक ढैया से मुक्ति के लिये शनिवार के दिन महाराज दशरथ कृत नील शनि स्तोत्र का पाठ करें. यह उपाय शनि के प्रभाव को कम करने और जीवन में सकारात्मकता लाने में सहायक होगा.

homeastro

इस राशि के जातक रखें स्वास्थ्य का विशेष ध्यान ! शनि गोचर से रहें सावधान

Source link

You May Have Missed