Astro Tips: अगर आपने भी घर में रखें हैं पुराने कपड़े तो जान लें क्या होंगे उसके बुरे प्रभाव, अभी करें बाहर

Astro Tips: अगर आपने भी घर में रखें हैं पुराने कपड़े तो जान लें क्या होंगे उसके बुरे प्रभाव, अभी करें बाहर

Last Updated:

Astro Tips: जीवन में समृद्धि और सफलता के लिए सही आदतें अपनाना ज़रूरी है. पुराने कपड़े दान करने से लाभ होता है, लेकिन कुछ विशेष स्थितियों में यह हानिकारक भी हो सकता है. पुराने कपड़ों को सही तरीके से प्रबंधित करन…और पढ़ें

पुराने कपड़े

हाइलाइट्स

  • पुराने कपड़े घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है.
  • पुराने कपड़े दान करें या रद्दी में बेच दें.
  • हर छह महीने में अलमारी की सफाई करें.

Astro Tips: क्या आपके घर में पुराने कपड़े पड़े हैं और आप सोच रहे हैं कि उनका क्या करें? अक्सर हम नए कपड़े खरीद लेते हैं और पुराने कपड़े अलमारी या स्टोर रूम में रख देते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि ये कपड़े आपके जीवन पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं? वास्तु और ज्योतिष के अनुसार, पुराने और बेकार पड़े कपड़ों का सीधा संबंध शुक्र ग्रह से होता है. आइए जानते हैं कि पुराने कपड़ों का सही इस्तेमाल कैसे करें और इन्हें कब और किसे दान करना चाहिए. इस बारे में बता रहे हैं ज्योतिष एवं वास्तु शास्त्री रवि पाराशर.

शुक्र ग्रह और कपड़ों का संबंध
हमारे कपड़े हमारे व्यक्तित्व को दर्शाते हैं और इनका सीधा संबंध शुक्र ग्रह से होता है. अगर शुक्र मजबूत है, तो व्यक्ति अच्छे कपड़े पहनता है, सुगंधित परफ्यूम लगाता है और उसकी लाइफस्टाइल शानदार होती है. लेकिन अगर शुक्र कमजोर हो जाए, तो व्यक्ति गंदे और फटे कपड़े पहनने लगता है, उसकी लाइफस्टाइल अस्त-व्यस्त हो जाती है और उसकी शादीशुदा जिंदगी भी प्रभावित हो सकती है.

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: अपने पर्स में रखें ये 5 चीजें फिर देखें कैसे चुम्बक की तरह खिंचा चला आएगा पैसा, बदलेगा नसीब

पुराने कपड़े घर में रखना सही या गलत?

  • पुराने, फीके और फटे हुए कपड़े घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है.
  • यह खराब शुक्र का संकेत है, जिससे आर्थिक तंगी और वैवाहिक जीवन में समस्याएं आ सकती हैं.
  • यदि आपके घर में बहुत अधिक पुराने कपड़े जमा हो गए हैं, तो यह राहु का प्रभाव भी दर्शा सकता है, जो भ्रम और मानसिक तनाव बढ़ा सकता है.

पुराने कपड़ों का क्या करें?

  • दान करें: पुराने लेकिन साफ और ठीक हालत में कपड़े गरीबों या जरूरतमंदों को दान कर सकते हैं.
  • घर में इस्तेमाल करें: कुछ कपड़ों को सफाई के लिए कपड़ा बना सकते हैं या पुराने टी-शर्ट्स को पोछा बनाने में इस्तेमाल कर सकते हैं.
  • रद्दी में बेच दें: यदि कपड़े बहुत खराब हो चुके हैं और किसी काम के नहीं हैं, तो उन्हें रद्दी में दे देना सही रहेगा.
  • पुनर्चक्रण (Recycling): आजकल कई संगठन पुराने कपड़ों को रिसाइकिल करके नए उत्पाद बनाते हैं, वहां दे सकते हैं.

किसे नए कपड़े दान नहीं करने चाहिए?
अगर आपकी कुंडली में बृहस्पति सातवें घर में है, तो नए कपड़ों का दान नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे शुक्र ग्रह कमजोर हो सकता है. हालांकि, आप नए कपड़े अपने परिवार या करीबी रिश्तेदारों को उपहार के रूप में दे सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Vastu Tips for Home: अपने घर का सपना अब होगा साकार, आज ही कर लें ये छोटा सा चमत्कारी उपाय

नकारात्मक ऊर्जा से बचने के उपाय

  • घर में ज्यादा पुराने और अनुपयोगी कपड़े न रखें.
  • हर छह महीने में अपनी अलमारी की सफाई करें और बेकार कपड़े निकाल दें.
  • दान करने से पहले कपड़ों को धोकर और अच्छी स्थिति में रखें.
homeastro

आपने भी घर में रखें हैं पुराने कपड़े तो जान लें क्या होंगे उसके बुरे प्रभाव

Source link

Previous post

Name Personality: खुद की शर्तों पर जीना पसंद करते हैं इस नामाक्षर के जातक, आत्मविश्वास से भरे और किस्मत के धनी होते हैं ये लोग!

Next post

Kali Mirch ke Upay: घर से निकलते समय करें काली मिर्च का ये उपाय, हर काम में मिलेगी सफलता, बिजनेस में होगी तरक्की

You May Have Missed