Tula Rashifal: दांपत्य जीवन में आ सकती है दरार, विवाद से रहें दूर, मां दूर्गा को फूल चढ़ाने से मिलेगा ये लाभ
Last Updated:
Libra Horoscope: तुला राशि के जातकों के लिए 1 मार्च 2025 का दिन सेहत को लेकर अनुकूल नहीं रहने वाला है. वहीं दांपत्य जीवन में विवाद हो सकता है. आर्थिक दृष्टि से आज का समय अनुकूल रहेगा और मित्रों एवं परिजनों का स…और पढ़ें
आज आपको दाम्पत्य जीवन में दूसरों के कारण होगा विवाद
हाइलाइट्स
- दांपत्य जीवन में विवाद से बचें.
- माता दुर्गा को लाल फूल चढ़ाएं.
- आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी.
पूर्णिया. तुला राशि के जातकों के लिए 1 मार्च 2025 मिला-जुला रहने वाला है. सेहत को लेकर परेशानी हो सकती है, लेकिन आर्थिक स्थिति मजबूत रहने के आसार बन रहे हैं. वहीं दांपत्य जीवन में विवाद हो सकता है. किसी अन्य व्यक्ति की वजह से यह समस्या उत्पन्न होगी. पूर्णिया के आचार्य बंशीधर झा बताते हैं कि आज का दिन तुला राशि वाले जातकों के लिए आलस्य की वजह से कमजोरी का एहसास होगा. किसी महिला की वजह से विवाद का सामना करना पड़ सकता है या फिर एक विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है.
रिलेशनशिप में हो सकती है अनावश्यक विवाद
आचार्य बंशीधर झा ने बताया कि तुला राशि के जातकों के लिए आर्थिक दृष्टि से आज का समय अनुकूल रहेगा. मित्रों का सहयोग मिलेगा. परिश्रम और साहस के बल पर विकट परिस्थितियों से खुद को निकालने में आप सफलता पाएंगे. पारिवारिक सुख-सुविधा में वृद्धि होगी और बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा. वहीं दांपत्य जीवन सुखद रहेगा. लेकिन यदि आप किसी रिलेशनशिप में है तो अनावश्यक विवाद होने की संभावना है. किसी दूसरे लोगों के कारण आपस में मतभेद भी हो सकता है. कार्यक्षेत्र में आज में मान-सम्मान बढ़ेगा और दिन सुखदपूर्ण रहेगा. नई योजना बनाने में आज आप सफल होंगे और आज आप पुरानी परेशानी को दूर करने में सफल होंगे.
तुला राशि के जातक आज करें ये उपाय
तुला राशि के जातक एक साथ कई कार्यों को लेकर चिंतित रहेंगे, लेकिन आप अपने आत्मविश्वास से सफलता अर्जित कर सकते हैं. तुला राशि के जातकों को आज शंकर भगवान का पूजन अवश्य करना चाहिए. वहीं माता दुर्गा को लाल फूल चढ़ाकर आशीर्वाद जरूर लें, यह आपके लिए अति लाभकारी साबित होगा. वहीं आज आप काला रंग का वस्त्र धारण करें और संभव हो तो काले रंग का वस्त्र का शाम के समय दान करें, इससे पूरा दिन बेहतर बीतेगा.
March 01, 2025, 01:31 IST
रिलेशनशिप में हो सकता है विवाद, इस भगवान की पूजा से दूर होंगे कष्ट
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


