बिना तोड़फोड़ घर का वास्तु करें दुरुस्त, बनी रहेगी खुशहाली, धन की भी कभी नहीं होगी कमी
Last Updated:
Vastu Tips For Home: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की ऊर्जा हमारे जीवन को सीधे प्रभावित करती है. अगर यह असंतुलित हो जाए तो आर्थिक तंगी, मानसिक तनाव और पारिवारिक कलह जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं. सही उपाय अपनाने से…और पढ़ें
घर का वास्तु
हाइलाइट्स
- घर की ऊर्जा संतुलित करने के लिए छोटे बदलाव करें.
- धन की कमी दूर करने के लिए दक्षिण दिशा में लाल घोड़ों की प्रतिमा रखें.
- मानसिक शांति के लिए कांसे की कटोरी में गुड़, शक्कर, और घी रखें.
Vastu Tips For Home: वास्तु शास्त्र के अनुसार, किसी भी स्थान के अंदर प्रवाहित होने वाली ऊर्जा को “वास्तु ऊर्जा” कहा जाता है. यह ऊर्जा हमारे जीवन पर सीधा प्रभाव डालती है, चाहे वह हमारे घर की हो या कार्यस्थल की. अगर यह ऊर्जा असंतुलित होती है, तो जीवन में नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलते हैं, जैसे आर्थिक तंगी, मानसिक तनाव, और पारिवारिक कलह. लेकिन वास्तु में कई ऐसे सरल और प्रभावी उपाय बताए गए हैं, जिनसे हम अपने घर या कार्यस्थल की ऊर्जा को संतुलित कर सकते हैं और अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं. वास्तु शास्त्री अनिल शर्मा बता रहे हैं कि किन छोटे-छोटे बदलावों से आप अपने घर की ऊर्जा को अपने अनुकूल बना सकते हैं.
धन की कमी दूर करने के लिए उपाय
अगर आपके जीवन में आर्थिक समस्याएं बनी हुई हैं, धन की कमी महसूस हो रही है और आप मेहनत करने के बावजूद पैसा नहीं कमा पा रहे हैं, तो इसका एक महत्वपूर्ण कारण आपके घर की अग्नि तत्व की ऊर्जा असंतुलित होना हो सकता है. इसे ठीक करने के लिए एक सरल उपाय है- आप अपने घर के दक्षिण या दक्षिण-पूर्व दिशा में लाल रंग के दौड़ते हुए दो घोड़ों की प्रतिमा रखें. ध्यान रहे कि इस स्थान पर नीले रंग की कोई वस्तु न हो और वहां पानी का कोई भंडारण भी न हो. यह उपाय आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा.
ये भी पढ़ें: Vastu Tips: कामधेनु की मूर्ति घर में रखने के जान लें फायदे, धन की कभी नहीं रहेगी कमी, सुख-समृद्धि का रहेगा वास
घर में शांति बनाए रखने के लिए
घर में अगर आपके अक्सर झगड़े होते हैं, चीजें जल्दी खराब हो जाती हैं, या घर में नकारात्मकता बनी रहती है, तो आपको अपने घर के साउथ-वेस्ट क्षेत्र की ऊर्जा को संतुलित करने की जरूरत है. इस दिशा में एक भारी वस्तु रखें या वास्तु अनुरूप कोई उपाय करें, जिससे यह क्षेत्र स्थिर और संतुलित हो. इससे घर में स्थिरता बनी रहेगी और आपसी संबंध मधुर होंगे.
तनाव कम करने के लिए उपाय
अगर आपकी जन्म कुंडली में चंद्र और केतु का संयोग है या चंद्रमा कमजोर है, तो मन में निराशा और तनाव बना रह सकता है. इसे दूर करने के लिए एक कांसे की कटोरी में गुड़, शक्कर, और गाय का घी मिलाकर रखें और सुबह इसे बहते जल में प्रवाहित करें. कटोरी को धोकर अपने सोने के स्थान पर रखें और रोज रात उसमें पानी भरें. सुबह इस पानी को पौधों में डाल दें. यह उपाय मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा लाने में मदद करता है.
ये भी पढ़ें: Astro Tips: चैन की नींद पाने के लिए इस मंत्र का करें जाप, कभी नहीं आएंगे बुरे सपने, रातभर आराम से सोएंगे
सोने की सही दिशा
हमेशा अपना सिर दक्षिण दिशा में करके सोएं. यह छोटा सा बदलाव आपकी आधी समस्याओं को दूर कर सकता है और मानसिक शांति के साथ-साथ स्वास्थ्य में भी सुधार ला सकता है.
February 27, 2025, 16:40 IST
बिना तोड़फोड़ घर का वास्तु करें दुरुस्त, बनी रहेगी खुशहाली


