कहीं आप तो नहीं करते हैं गलती, जानें महाशिवरात्रि पर रुद्राभिषेक और व्रत के बाद पूजन सामग्री का सही उपयोग

कहीं आप तो नहीं करते हैं गलती, जानें महाशिवरात्रि पर रुद्राभिषेक और व्रत के बाद पूजन सामग्री का सही उपयोग

Last Updated:

Mahashivratri 2025 : महाशिवरात्रि पर रुद्राभिषेक के बाद पूजा सामग्री को फेंकना नहीं चाहिए. सामग्री को मंदिर में रखें, शिवलिंग को शुद्ध जल से साफ करें और खाद्य सामग्री गाय या बंदरों को खिलाएं.

खाद्य सामग्री गाय या बंदरों को खिलाएं.

हाइलाइट्स

  • रुद्राभिषेक के बाद सामग्री मंदिर में रखें.
  • शिवलिंग को शुद्ध जल से साफ करें.
  • खाद्य सामग्री गाय या बंदरों को खिलाएं.

Mahashivratri 2025 : महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर यदि अपने घर में रुद्राभिषेक पूजा आयोजित की है. रुद्राभिषेक पूजा आयोजित करने के बाद रुद्राभिषेक में प्रयोग की जाने वाली सामग्री का क्या करना चाहिए. महादेव के भक्त घरों में आज महादेव को प्रसन्न करने के लिए विधि विधान से उनका आवाहन करके रुद्राभिषेक करते हैं लेकिन रुद्राभिषेक के बाद कुछ गलतियां जाने अनजाने में भक्तों के द्वारा ऐसी की जाती है जिसे रुद्राभिषेक का फल समाप्त हो जाता है और उल्टा पाप लगता है. आईए जानते हैं कि रुद्राभिषेक के बाद क्या गलतियां नहीं करनी चाहिए और क्या सावधानियां रखनी चाहिए.

Marriage Solution Tips: शादी में आ रही है समस्या तो करें ये आसान उपाय, तुरंत बजेगी शहनाई!

  1. रुद्राभिषेक के बाद पूजन सामग्री और पूजा में प्रयोग किए गए द्रव्य सामग्री को फेंकना नहीं चाहिए.
  2. पूजन के पश्चात प्रयोग से बची हुई सामग्री को उठाकर संभाल कर रख दें एवं प्रयोग की गई सामग्री को किसी मंदिर में रख आएं.
  3. पूजा में चढ़े हुए दूध जल शहद घी इत्यादि चीजों को वहां से तुरंत ना समेट उसको यथा स्थिति रखा रहने दें.
  4. पूजा से पहले महादेव एवं गौरी- गणपती आदि की पूजन के समय प्रभु का आवाहन किया जाता है पूजा के पश्चात तत्काल उन सभी को ना समेटें. ऐसा करने से पाप लगता है.
  5. रुद्राभिषेक के बाद 24 घंटे तक उसे संपूर्ण सामग्री एवं मूर्ति इत्यादि को शिवलिंग को यथासंभव नियत स्थान पर रखा रहने दे व्रत के पारण के पश्चात ही सभी चीजों को वहां से उठाकर सुगमता से अपने-अपने स्थान पर रख दें.
  6. किसी भी वस्तु से रुद्राभिषेक के पश्चात शिवलिंग को शुद्ध जल से साफ अवश्य करें. एवं अवशिष्ट पदार्थों को व्यर्थ ना फेकें.
  7. रुद्राभिषेक करने के बाद व्रत का जब पारण किया जाता है तो स्थापित शिवलिंग को प्रणाम कर वहां से उठायें एवं पूजा मे प्रयोग खाद्य सामग्री जैसे दूध, घी, शहद, फल, मिष्ठान आदि किसी गाय अथवा बंदरों को खिला दें.
  8. रुद्राभिषेक में प्रयोग विल्वपत्र, धूप, हवन सामग्री, पुष्प आदि को सुखा कर मिक्सी में डालकर चूर्ण बना लेना चाहिए. उसके बाद उसमें लोवान, कपूर और इत्र मिलाकर धूपवत्ती बना कर रख लेना चाहिए. इस धूपबत्ती के प्रयोग से घर मे नकारात्मक ऊर्जा खत्म होगी और सभी संकट दूर होंगे.
homedharm

महाशिवरात्रि पर रुद्राभिषेक और व्रत के बाद पूजन सामग्री का सही उपयोग

Source link

Previous post

हो जाएं सावधान! हथेली में इस रेखा के होना मतलब खतरनाक बीमारी की आशंका, हाथ से करें रोगों की पहचान

Next post

किस उद्देश्य के लिए हुआ था राधा रानी का अवतार? उनके पिता ने कब मांगा था वरदान, जानें पौराणिक कथा

You May Have Missed