Premanand Ji Maharaj: जानें-अनजानें कर रहे हैं ऐसे काम? नरक भोगते हैं ऐसे लोग, जीवन में कभी नहीं पाते खुशी!

Premanand Ji Maharaj: जानें-अनजानें कर रहे हैं ऐसे काम? नरक भोगते हैं ऐसे लोग, जीवन में कभी नहीं पाते खुशी!

Last Updated:

Premanand Ji Maharaj : सच्चे मार्ग पर चलकर हम अपने जीवन को न सिर्फ खुशहाल बना सकते हैं, बल्कि समाज के लिए भी एक सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत कर सकते हैं.

कौनसे काम नहीं करें?

हाइलाइट्स

  • प्रेमानंद जी महाराज ने बुरे कर्मों से बचने की सलाह दी.
  • क्रोध को नियंत्रित करने से जीवन में शांति बनी रहती है.
  • जरूरतमंदों की मदद करने से मानसिक शांति मिलती है.

Premanand Ji Maharaj : प्रेमानंद जी महाराज ने हमेशा यह सिखाया है कि जीवन को खुशहाल और समृद्ध बनाने के लिए कुछ बुरे कर्मों से बचना बहुत जरूरी है. उनका मानना था कि कुछ ऐसे काम हैं जिन्हें अगर व्यक्ति अपना लेता है, तो न सिर्फ उसका जीवन बर्बाद हो जाता है, बल्कि उसके साथ-साथ उसके परिवार की भी खुशी समाप्त हो जाती है. प्रेमानंद जी महाराज का यह संदेश आज भी हर इंसान के लिए रिलेवेंट होता है, क्योंकि इसमें छिपे हैं जीवन के सही मार्ग पर चलने के सरल और स्पष्ट उपाय.

1. चोरी और छल से धन
प्रेमानंद जी महाराज के अनुसार, इंसान को कभी भी हिंसा, चोरी और छल से धन नहीं कमाना चाहिए. यह वह रास्ते हैं, जो सिर्फ मानसिक शांति को नष्ट करते हैं और इंसान को अंधेरे में धकेल देते हैं. जिस धन को हम गलत तरीके से कमाते हैं, वह जल्दी खत्म हो जाता है और कभी भी खुशी नहीं दे सकता. एक सच्चे जीवन की दिशा तब ही मिलती है, जब हम धर्म और सत्य के रास्ते पर चलते हुए अपनी कमाई करते हैं. इस तरह से कमाया हुआ धन न सिर्फ व्यक्ति की आत्मा को संतुष्ट करता है, बल्कि उसके परिवार को भी समृद्धि और सुख का अनुभव होता है.

यह भी पढ़ें – ‘पलट कर कभी मुंह भी नहीं देखेगा आपका बच्चा…!’, क्या हुआ ऐसा कि प्रेमानंद जी महाराज ने माता-पिता से कह दी इतनी बड़ी बात!

2. क्रोध
क्रोध भी एक ऐसी भावना है, जिसे प्रेमानंद जी महाराज ने हमेशा त्यागने की सलाह दी. उनका कहना था कि क्रोध सिर्फ इंसान का नुकसान करता है. क्रोध में इंसान न सिर्फ अपने आसपास के रिश्तों को बिगाड़ता है, बल्कि अपने ही जीवन की गति को रोकता है. क्रोधी व्यक्ति का जीवन हमेशा अशांत रहता है और वह अपने उद्देश्यों में असफल हो जाता है. अत: क्रोध को जितना हो सके नियंत्रित करना चाहिए, ताकि जीवन में शांति बनी रहे.

3. अपनी प्रशंसा कभी नहीं करें
प्रेमानंद जी महाराज का यह भी कहना था कि इंसान को अपनी प्रशंसा कभी नहीं करनी चाहिए. आत्मप्रशंसा से बुद्धि भ्रमित होती है और इंसान कभी सही निर्णय नहीं ले पाता. ऐसे व्यक्ति के लिए जीवन में संघर्ष और कठनाईयां बढ़ जाती हैं. इसका उदाहरण यह है कि किसी को अपनी तारीफ करने से ज्यादा, अपने कार्यों द्वारा दूसरों को प्रेरित करना चाहिए.

4. अपमान सहन करना आना चाहिए
एक और महत्वपूर्ण बात जो प्रेमानंद जी महाराज ने कही, वह यह है कि अपमान सहन करना आना चाहिए. जीवन में हर इंसान को कभी न कभी अपमान का सामना करना पड़ता है, लेकिन यदि हम उसे शांतिपूर्वक सहन करते हैं, तो यह हमारी शक्ति को बढ़ाता है. बदला लेने की भावना सिर्फ खुद को ही कमजोर करती है और परिवार के लिए भी परेशानी का कारण बनती है.

यह भी पढ़ें – Premanand Ji Maharaj: भूलकर भी वृंदावन से बाहर न ले जाएं 3 चीजें, प्रेमानंद महाराज ने खुद बताया इन्हें पाप बराबर, जानें कारण

5. जरूरतमंदों की मदद
अंत में, प्रेमानंद जी महाराज ने यह भी कहा कि हमें जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए, चाहे वह लोग इंसान हों या पशु-पक्षी. किसी भी जीव की मदद करने से हमें मानसिक शांति मिलती है और जीवन में सुख का अनुभव होता है. अगर हम इस मानवता की भावना को अपने जीवन में उतार लें, तो हमारे जीवन में कभी भी दुर्गति नहीं आएगी. (Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

homedharm

जानें-अनजानें कर रहे हैं ये काम? नरक भोगते हैं ये लोग, कभी नहीं पाते खुशी!

Source link

Previous post

कन्या राशि वालों की पैसों से भर जाएगी तिजोरी, करियर में मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी, आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

Next post

Maha Kumbh 2025 Last Snan: आज महाशिवरात्रि पर महाकुंभ का अंतिम स्नान, जानें कुंभ में स्नान का शुभ मुहूर्त, स्नान विधि और महत्व

You May Have Missed