Makar Rashifal: व्यापार में विस्तार के बन रहे योग, लवर्स के बिगड़ सकते हैं रिश्ते, इस उपाय से कड़वाहट होगी दूर

Makar Rashifal: व्यापार में विस्तार के बन रहे योग, लवर्स के बिगड़ सकते हैं रिश्ते, इस उपाय से कड़वाहट होगी दूर

Agency:News18 Rajasthan

Last Updated:

Capricorn Horoscope: मकर राशि वाले जातकों के लिए 24 फरवरी का दिन सामान्य रहने वाला है. व्यापार में विस्तार का योग बन रहा है नौकरी पेशा वालों को तरक्की मिल सकती है. लवर्स और दांपत्य जीवन में रहने वाले पति पत्नि…और पढ़ें

X

मकर राशि 

हाइलाइट्स

  • व्यापार में विस्तार के योग बन रहे हैं.
  • लवर्स और दांपत्य जीवन में सतर्क रहें.
  • शिवलिंग पर सफेद तिल चढ़ाएं और शिव पंचांग श्री स्त्रोत का पाठ करें.

करौली. मकर राशि के जातकों के लिए 24 फरवरी 2025 का दिन सामान्य रहने वाला है. यह दिन कुछ जातकों के लिए अच्छा तो कुछ जातकों के लिए भारी रहेगा. व्यापारिक दृष्टि से 24 फरवरी का दिन मकर राशि के जातकों के लिए सामान्य दिन बना रहेगा, लेकिन इस दिन व्यापार में विस्तार होने के योग रहेंगे. हालांकि नौकरीपेशा जातकों के लिए यह दिन खास भी साबित हो सकता है. ज्योतिषी के अनुसार इस दिन नौकरी के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को तरक्की मिलने के प्रबल संकेत है.

विशेषकर मकर राशि के लवर्स को इस दिन अपने लव पार्टनर से मिलते समय वार्ता में सावधानी बरतनी होगी, क्योंकि इस दिन लवर्स के बीच मनमुटाव और मतमुटाव जैसी स्थिति बनी रहेगी. दांपत्य जीवन में भी 24 फरवरी के दिन निराश बनी रहेगी और पति-पत्नियों के बीच लड़ाई – झगड़ा होने के पूर्ण योग बन रहे हैं

लवर्स और दंपति को सतर्क रहने की है जरूरत

कोटा की ज्योतिषी कविता जांगिड़ का कहना है कि 24 फरवरी, सोमबार के दिन मकर राशि के चंद्रमा धनु राशि में अपना संचरण करेंगे. इस दिन पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में एकादशी तिथि रहेगी. ज्योतिषी का कहना है कि व्यापारिक दृष्टि से यह दिन सामान्य रहेगा, लेकिन इस दिन मकर राशि के जातकों का व्यापार विस्तार हो सकता है. नौकरीपेशा लोगों को भी इस दिन तरक्की के साथ पदोन्नति मिलने के योग बन रहे हैं. ज्योतिषी के अनुसार मकर राशि के लवर्स और दांपत्य जीवन में रहने वाले पति-पत्नी को इस दिन सतर्क रहना होगा. पति-पत्नी के बीच इस दिन निराशा बनी रहेगी और लड़ाई-झगड़ा होने के भी पूर्ण योग रहेंगे. इसी तरह प्रेमी प्रेमिकाओं के बीच भी इस दिन मनमोटाव और मतमोटाव जैसी स्थिति बनी रहेगी.

समस्या के निराकरण के लिए करें ये उपाय

ज्योतिषी का कहना है कि 24 फरवरी के दिन मकर राशि के विद्यार्थियों को किसी भी एग्जाम में सफलता मिलने के पूर्ण योग है और इस दिन मकर राशि के जातक कोई लंबी यात्रा भी तय कर सकते हैं. उपाय के रूप में इस दिन मकर राशि के जातकों को स्नान आदि से निवृत्त होकर किसी शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग पर सफेद तिल चढ़ाने हैं. और शिव पंचांग श्री स्त्रोत का पाठ भी करना है.

homeastro

लवर्स के बिगड़ सकते हैं रिश्ते, इस उपाय से कड़वाहट होगी दूर

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

Previous post

Ank Jyotish 24 February 2025: मूलांक 2 और मूलांक 8 वालों के लिए धन के मामले में दिन शुभ, मूलांक 7 वाले सावधानी से वाहन चलाएं! जानें आज का अंकफल

Next post

सिंह राशि के जातकों पर बरसेगी कुबेर की कृपा, करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, नए व्यापार की होगी सफल शुरुआत

You May Have Missed