सिंह राशि के जातकों पर बरसेगी कुबेर की कृपा, करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, नए व्यापार की होगी सफल शुरुआत

सिंह राशि के जातकों पर बरसेगी कुबेर की कृपा, करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, नए व्यापार की होगी सफल शुरुआत

Agency:News18 Jharkhand

Last Updated:

Singh Rashifal 24 February 2025: सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित प्रभाव लेकर आया है, लेकिन व्यापार में सफलता की पूरी संभावना है, चलिए जानते हैं आज इनके लिए कैसा दिन रहने वाला है.

X

Singh Rashifal 24 February – नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं तो आज है सबसे

हाइलाइट्स

  • सिंह राशि के जातकों को व्यापार में सफलता मिलेगी.
  • करियर के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा.
  • लव लाइफ और स्वास्थ्य भी सही रहेंगे.

सिंह राशिफल. लंबे समय से नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं, तो सिंह राशि के जातकों आज ही श्री गणेश कर ही दे. क्योंकि, आज का दिन नया व्यापार के लिए काफी उत्तम है. ग्रहों की चाल पल-पल बदलती है. ऐसे में इसका असर भी हर एक राशि के जातकों में देखने को मिलता है. ऐसे में खासतौर पर सिंह राशि के जातकों के लिए व्यापार के अलावा और क्या कुछ खास लेकर आया है.आईए जानते हैं, रांची के ज्योतिष आचार्य से.

ज्योतिष आचार्य संतोष कुमार चौबे (रांची यूनिवर्सिटी से ज्योतिष शास्त्र में गोल्ड मेडलिस्ट) ने लोकल 18 को बताया कि आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए मिला-जुला रहने वाला है, लेकिन खासतौर पर व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है. कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं, तो सफलता जरूर मिलेगी.

जाने कैसा रहेगा आज का दिन

• करियर – करियर के लिहाज से आज का दिन काफी अच्छा जाने वाला है. खासतौर पर व्यापार वर्ग के लिए शनि विशेष योग बना रहे हैं, जिस वजह से लोहा कोयला इन सबके जो व्यापारी होंगे, उनके लिए आज का दिन काफी अच्छा जाने वाला है. अच्छा खासा मुनाफा का योग नजर आ रहा है या फिर आज नया व्यापार शुरू करने के लिए भी उत्तम समय है.

• लव लाइफ – लव लाइफ की काफी अच्छी रहेगी. तालमेल बैठाकर चलेंगे, किसी तरह की कोई परेशानी देखने को नहीं मिल रही है. सिंगल जातकों के लिए भी अच्छा समय है.

• स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के लिहाज से भी फिलहाल समय सही है. हां ! ठंडी चीजों से परहेज करके अभी चलना ही है.वरना अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं.इसके अलावा कोई और समस्या नजर नहीं आ रही है.

• आर्थिक स्थिति- आर्थिक स्थिति में फिलहाल उधर चढ़ाव बना रहेगा, धन तो आएगा लेकिन टिकेगा नहीं. कहीं से निकल जाएगा. ऐसे में अपने फ़िज़ूल खर्ची आदत पर एकदम नियंत्रित करके रखें.

• शिक्षा – शिक्षा के लिहाज से काफी उत्तम समय है. अगर आप कंपटीशन देने की तैयारी कर रहे हैं तो यह समय काफी अच्छा है, जो भी एग्जाम देंगे उसमें सफलता मिलते दिख रही है.

homeastro

सिंह राशि के जातकों पर बरसेगी कुबेर की कृपा, करियर में मिलेगी बड़ी सफलता

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

Previous post

Makar Rashifal: व्यापार में विस्तार के बन रहे योग, लवर्स के बिगड़ सकते हैं रिश्ते, इस उपाय से कड़वाहट होगी दूर

Next post

मीन राशि पर बरसेगी महादेव की विशेष कृपा, पुरानी समस्या से मिलेगा छुटकारा, लव लाइफ में बढ़ेगा प्यार

You May Have Missed