यादगार होगी 3 राशि वालों की होली, गजकेसरी राजयोग बनते ही बरसेगा पैसा, राजा की तरह गुजरेगा वक्त!
Agency:News18 Jharkhand
Last Updated:
Gajkesari Rajyog March 2025: होली के आसपास गजकेसरी राजयोग का निर्माण वृषभ राशि में होने जा रहा है. यह बेहद ही शुभ संकेत हैं. खासकर तीन राशियों को तो ये राजयोग मालामाल बना देगा. देवघर आचार्य से जानें सब..
होली के बाद बन रहे है गजकेसरी राजयोग.
हाइलाइट्स
- गजकेसरी राजयोग वृषभ राशि में बनेगा
- इन तीन राशि वालों के लिए शुभ समय
- आर्थिक स्थिति मजबूत, करियर में उन्नति
देवघर: ज्योतिष शास्त्र में गजकेसरी राजयोग को बेहद शुभ और प्रभावशाली योग माना जाता है. गजकेसरी योग में देवगुरु बृहस्पति और चंद्रमा की युति होती है. ज्योतिष शास्त्र में इस युति को अत्यंत शुभ बताया गया है. यह भी वर्णन मिलता है कि गजकेसरी राजयोग भगवान राम के लग्न में विराजमान था. फिलहाल, ये राजयोग होली के आसपास कुछ राशि वालों के जीवन में खुशियां लेकर आ रहा है.
देवघर के पागल बाबा आश्रम स्थित मुदगल ज्योतिष केंद्र के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंदकिशोर मुद्गल ने लोकल 18 को बताया कि होली के आसपास वृषभ राशि में विराजमान गुरु के चंद्रमा की युति बनने जा रही है. जब गुरु और चंद्रमा की युति होती है तो इसे गजकेसरी राजयोग कहते हैं. इसका प्रभाव कई राशियों पर सकरात्मक पड़ने वाला है. इस योग प्रभाव ऐसा हो सकता है मानों किसी को खजाना मिल जाए.
इन तीन राशियों की चमकेगी किस्मत
वृषभ: गजकेसरी राजयोग वृषभ राशि में ही बन रहा है. ऐसे में इसका सकरात्मक प्रभाव पड़ने वाला है. आर्थिक स्थिति मजबूत होने वाली है. आय के स्रोत बनने वाले हैं. अध्यात्म की और ज्यादा झुकाव हो सकता है. विदेश यात्रा के भी योग हैं. जीवन मे कई तरह की खुशियां आ सकती हैं. करियर के क्षेत्र में सकरात्मक प्रभाव पड़ सकता है.
मिथुन: गजकेसरी राजयोग बनने से मिथुन राशि के ऊपर सकरात्मक प्रभाव पड़ने वाला है. शिक्षा के क्षेत्र में काफी अच्छा लाभ मिलने वाला है, जो छात्र प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करते हैं, उनके लिए सफलता का योग बन रहा है. रुके धन की प्राप्ति होगी. नए व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं या पुराने व्यापार को विस्तार दे सकते हैं. व्यापार में भी आर्थिक लाभ का योग है. अविवाहित का विवाह तय हो सकता है.
कर्क: गजकेसरी राजयोग बनने से कर्क राशि जातक के ऊपर सकरात्मक प्रभाव पड़ने वाला है. लंबे समय से अटका कार्य पूर्ण हो जाएगा. धन-धान्य में बढ़ोतरी होने वाली है. बिजनेस में नए अवसर प्राप्त होंगे. आपके कार्य की सराहना की जाएगी. पिता के सहयोग से कोई महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण हो सकता है. घर में आध्यात्मिक माहौल रहेगा. भाई बहन के साथ रिश्ते और भी मजबूत होंगे.नौकरी मे प्रमोशन और वेतन वृद्धि भी हो सकता है.
Deoghar,Jharkhand
February 22, 2025, 13:47 IST
यादगार होगी इन 3 राशि वालों की होली, गजकेसरी राजयोग बनते ही बरसेगा पैसा!
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


