मिथुन राशि वालों को वापस मिलेगा पैसा, नौकरी की तैयारी करने वाले करें ये उपाय

मिथुन राशि वालों को वापस मिलेगा पैसा, नौकरी की तैयारी करने वाले करें ये उपाय

Agency:News18 Uttarakhand

Last Updated:

Mithun Rashifal: मिथुन राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में आज (शुक्रवार) अचंभित करने वाले सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. आज रुका हुआ पैसा, उधार दिया हुआ या फिर जिस पैसे को देकर आप भूल चुके हैं, वो पैसा वापस मिल सकता …और पढ़ें

X

दिल की बात कहने के लिए आज का दिन सही नहीं है.

हरिद्वार. आज 21 फरवरी शुक्रवार का दिन है. आज के दिन भी मिथुन राशि के जातकों के कार्यक्षेत्र में आर्थिक लाभ के योग बने रहेंगे. आज आपको कुछ अचंभित करने वाले परिणाम मिलेंगे. कार्यक्षेत्र में आज उपलब्धि के योग भी बने हुए हैं. जिस पैसे को देकर आप भूल चुके हैं, आज उसकी वापसी होने से आपके मन में प्रसन्नता होगी. कार्यक्षेत्र में कुछ बाधाएं आ सकती हैं लेकिन इनसे आपको हानि नहीं होगी. आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में आज सुधार होगा. प्रेम संबंधों को लेकर यदि आप अपने परिजनों से बात करना चाहते हैं, तो आपको आज रुकने की जरूरत है. करियर के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है.

लव राशिफल: उत्तराखंड के हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित शशांक शेखर शर्मा ने लोकल 18 से बातचीत में कहा कि प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा. वैवाहिक संबंधों में आज नया मोड़ आएगा और आपके संबंधों में मिठास बनी रहेगी. कल 20 फरवरी को आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य बिगड़ने के योग थे लेकिन आज उनके स्वास्थ्य में सुधार के योग हैं. यदि आप किसी से प्रेम करते हैं, तो उन्हें प्रपोज करने या अपने घर में परिजनों से रिश्ते की बात करने को लेकर आज का दिन सही नहीं है. कोशिश करें कि आज आप अपने परिजनों से इस बारे में कोई बात न करें और जिसको पसंद करते हैं, न ही उसे अपने दिल की बात कहें. यदि आप ऐसा करते हैं, तो आपको विपरीत परिणाम मिलेंगे.

करियर राशिफल: उन्होंने कहा कि करियर के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा. यदि आपकी पढ़ाई में कोई व्यवधान आ रहा है, तो आपको कुछ खास उपाय करने होंगे. आप किसी सरकारी नौकरी के एग्जाम की तैयारी में जुटे हैं, तो आज पढ़ाई शुरू करने से पहले माता सरस्वती की पूजा जरूर करें. यदि आप छात्र हैं और अपने एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं, तो आज माता लक्ष्मी और गणेश भगवान को मीठा भोग लगाकर पुष्प अर्पित करने के बाद ही पढ़ाई शुरू करें. आपको इसके अच्छे परिणाम मिलेंगे और आपका ध्यान नहीं भटकेगा.

व्यावसायिक राशिफल: ज्योतिषाचार्य पंडित शशांक शेखर शर्मा ने आगे कहा कि आज कार्यक्षेत्र में मिथुन राशि के जातकों को अचंभित करने वाले परिणाम मिलेंगे. आज नई उपलब्धियां मिथुन राशि के जातकों को मिलेंगी. रुका हुआ पैसा, उधार दिया हुआ पैसा, बिजनेस या अन्य कार्य में फंसा हुआ पैसा आज आपको वापस मिल सकता है. जो पैसा आप देकर भूल गए हैं, वह भी आज वापस मिलने के योग बने हुए हैं. ऐसा होने से आपके मन में प्रसन्नता बनी रहेगी. कार्यक्षेत्र में कुछ रुकावट हो सकती है, जैसे- आप कोई पेमेंट ट्रांसफर करें और वह रुक जाए. ऐसा होने से आपको कोई हानि के योग नहीं है. सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक का समय आपके लिए बेहद ही शुभ रहने वाला है. जो जातक नौकरी करते हैं, उन्हें आज अपने बॉस या सीनियर से कोई नया टास्क मिलेगा और उस टास्क के पूरा होने पर आपको आज शाम को ही शाबाशी भी मिलेगी.

Note: सभी राशियों के बारे में विस्तार से जानकारी करने के लिए आप हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित शशांक शेखर शर्मा से उनके फोन नंबर 7895714521 और 9997509443 पर संपर्क कर सकते हैं.

homeastro

मिथुन राशि वालों को वापस मिलेगा पैसा, नौकरी की तैयारी करने वाले करें ये उपाय

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

You May Have Missed