Maha Shivratri 2025 : महाशिवरात्रि पर महासंयोग, चतुर्ग्रही योग से 3 राशि का चमकेगा भाग्य, धन लाभ, नौकरी में तरक्की के योग!

Maha Shivratri 2025 : महाशिवरात्रि पर महासंयोग, चतुर्ग्रही योग से 3 राशि का चमकेगा भाग्य, धन लाभ, नौकरी में तरक्की के योग!

Last Updated:

Mahashivratri 2025 Chaturgrahi Yog : महाशिवरात्रि का पर्व 2025 में विशेष ग्रह संयोग लेकर आ रहा है, जिसका असर कुछ राशियों पर विशेष रूप से देखने को मिलेगा. यह समय आपके लिए किसी न किसी रूप में लाभकारी हो सकता है.

महाशिवरात्रि 2025 पर चतुर्ग्रही योग

हाइलाइट्स

  • महाशिवरात्रि 2025 पर चतुर्ग्रही योग बनेगा.
  • मिथुन, कर्क, सिंह राशि के लिए शुभ समय.
  • धन लाभ, नौकरी में तरक्की के योग.

Mahashivratri 2025 Chaturgrahi Yog : महाशिवरात्रि का पर्व हर वर्ष विशेष महत्व रखता है, लेकिन इस बार 2025 में यह पर्व और भी खास है. ज्योतिष के अनुसार इस दिन एक दुर्लभ और अनोखा ग्रह संयोग बन रहा है, 26 फरवरी को कुंभ राशि में सूर्य, बुध, शनि और चंद्रमा जैसे 4 बड़े ग्रहों का महासंयोग बनेगा. इस महासंयोग के कारण कुछ राशियों पर विशेष प्रभाव पड़ेगा और इन राशियों के जातकों के जीवन में कई सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं. इस आर्टिकल में हम जानेंगे भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से कि महाशिवरात्रि के दिन बनने वाला यह चतुर्ग्रही योग किन राशियों के लिए शुभ रहेगा और किस तरह से यह उनकी किस्मत को प्रभावित करेगा.

1. मिथुन राशि
महाशिवरात्रि पर मिथुन राशि के जातकों के लिए बहुत अच्छा समय आ रहा है. यदि आप पढ़ाई या करियर में किसी बड़ी सफलता की ओर अग्रसर हैं, तो यह समय आपके लिए शुभ रहेगा. आप जो भी धार्मिक कार्य या अनुष्ठान करना चाहते हैं, उसमें सफलता प्राप्त होगी. यदि आप किसी साझेदारी में व्यापार करते हैं, तो आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा और आपके निवेश में लाभ होगा. इसके अलावा, धार्मिक स्थलों पर जाने का भी अवसर प्राप्त हो सकता है. जिन जातकों ने विदेश यात्रा के लिए वीजा के आवेदन किए हैं, उन्हें सफलता मिलने के संकेत हैं. प्रतियोगी परीक्षाओं में भी सफलता प्राप्त करने की संभावना बन रही है.

यह भी पढ़ें – अच्छे लीडर और बुद्धिमान होते हैं पहले, दूसरे पहर में जन्मे जातक, हर क्षेत्र में पाते हैं सफलता, लेकिन यहां झेलनी पड़ती है परेशानी!

2. कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए महाशिवरात्रि का समय बहुत खास रहेगा. ग्रहों का यह संयोग आपके लिए वरदान साबित होगा. इस समय व्यापार में धन लाभ के योग हैं. यदि आप अविवाहित हैं, तो इस समय आपको जीवनसाथी के मिलने की संभावना बन सकती है. यदि आप पार्टनरशिप में व्यापार करने का विचार कर रहे हैं, तो थोड़ा रुक कर सोचें, क्योंकि अभी आपको किसी निर्णय पर जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए. इसके अलावा, जो लोग कोर्ट कचहरी के मामलों में फंसे हुए थे, उनके पक्ष में निर्णय आने के आसार हैं.

यह भी पढ़ें – Premanand Ji Maharaj: क्या सच में शादी के बाद माता-पिता को बेटी के घर का पानी नहीं पीना चाहिए? जानें क्या कहते हैं प्रेमानंद जी महाराज?

3. सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए भी ग्रहों का संयोग शुभ संकेत दे रहा है. घर-परिवार में संपत्ति से जुड़े मुद्दों पर मतभेद हो सकते हैं, लेकिन इस समय आपको अपने गुस्से और आवेग को नियंत्रित रखना होगा. इस दिन नया निवेश शुरू करने के लिए अच्छा समय है. अगर घर में कोई लंबा रुका हुआ मांगलिक कार्य है, तो वह अब पूर्ण हो सकता है. परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का अवसर भी बन सकता है. इस समय संयम और समझदारी से काम लेने पर आपके लिए लाभदायक परिणाम होंगे.

homeastro

महाशिवरात्रि पर महासंयोग, चतुर्ग्रही योग से 3 राशि का चमकेगा भाग्य, धन लाभ!

Source link

Previous post

भगवान को दाढ़ी-मूंछ क्यों नहीं होती है? कभी आपने सोचा है, आखिर क्या है इसकी वजह

Next post

Gyan Mudra : छात्रों के लिये किसी दवा से कम नहीं ये मुद्रा, बढ़ जाती है याददाश्त और तनाव छूमंतर! जानें कैसे मिलेगा फायदा

You May Have Missed