अशुभ है शादी का ऐसा कार्ड छपवाना, भूलकर भी न चुनें ये रंग और आकार, जानें बचे wedding card का क्या करें
Last Updated:
Wedding Card Vastu Tips: शादी का कार्ड हर कोई अपनी पसंद के अनुसार छपवाता है, लेकिन वास्तु के नियमों की जानकारी न होने के कारण लोग कुछ न कुछ गलती कर देते हैं, जो अशुभ हो सकता है. चलिए जानते हैं शादी का कार्ड छपव…और पढ़ें
शादी के कार्ड का रंग लाल, पीला, वाइट होना शुभ है.
हाइलाइट्स
- शादी कार्ड पर स्वास्तिक, नारियल, कलश, गणेश की तस्वीर होनी चाहिए.
- लाल, पीला, सफेद रंग के कार्ड शुभ माने जाते हैं.
- बचे हुए कार्ड नदी या तालाब में विसर्जित करें.
Wedding Card Vastu Tips: शादी-ब्याह होना हर किसी के जीवन का बेहद खास पड़ाव होता है. घर में जब किसी की शादी तय की जाती है तो एक-एक चीज का बारीकी से ध्यान रखा जाता है. फिर चाहे शुभ मुहूर्त देखना हो,तारीख तय करनी होया फिर मेहमानों को शादी में बुलाने के लिए शादी का कार्ड छपवाना हो. वर-वधु की शादीशुदा जिंदगी खुशहाल बीते, इसके लिए कुंडली भी मिलाई जाती है. बात हो शादी के कार्ड छपवाने की तो अक्सर लोग अपनी पसंद के अनुसार कार्ड छपवाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि शादी का कार्ड छपवाते समय भी कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि कुछ भी अनर्थ, अशुभ न हो?
इस वर्ष फरवरी, मार्च, अप्रैल, मई, जून तक लगातार शादियों का शुभ मुहूर्त है. ऐसे में आपके घर भी किसी की शादी होने वाली है और उसके लिए आप शादी का कार्ड छपवाने वाले हैं तो कुछ नियमों का पालन जरूर करें. कई बार तो इतने अधिक शादी के कार्ड छपवा लिए जाते हैं कि उनमें से काफी बच भी जाता है. ऐसे में लोगों को समझ नहीं आता है कि इन बचे हुए कार्ड का क्या करें. कुछ लोग इसे फाड़कर फेंक देते हैं तो कुछ दीवान, बक्से में रख देते हैं. आखिर बची हुई शादी के कार्ड का क्या करना चाहिए? क्या इसे फेंकना शुभ होता है? शादी के कार्ड पर क्या लिखवाना चाहिए, किसकी तस्वीर होनी चाहिए? इन बातों को भी जानना जरूरी है वरना आपके साथ कोई अनहोनी, अपशगुन न हो जाए.
शादी का कार्ड कैसा बनवाएं?
ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखाशास्त्री विनोद सोनी पौद्दार के अनुसार, शादी का कार्ड छपवाने समय भी वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए. यदि ऐसा नहीं करेंगे तो वैवाहिक जीवन में समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं. जब आप कार्ड छपवाएं तो उसमें स्वास्तिक, नारियल, कलश, भगवान गणेश की चित्र जरूर हो. आप राधा जी और कृष्ण भगवान की भी फोटो छपवा सकते हैं. शादी के कार्ड का आकार चौकोर ही रखें. अन्य शेप के कार्ड बनवाना अशुभ माना गया है. कुछ लोग आयताकार, गोलाकार, अंडाकार कार्ड भी बनवाते हैं, ऐसा करना शुभ नहीं होता.
शादी के कार्ड का रंग हो कैसा?
लोग अपनी पसंद के अनुसार शादी का कार्ड सेलेक्ट करते हैं. मैरून, लाल, पीला, नारंगी, नीला, ऑफ वाइट आदि रंगों के कार्ड छपवाते हैं. कुछ तो काले रंग का भी कार्ड छपवा लेते हैं. सबसे उत्तम रंग है लाल, पीला, सफेद, केसरी. काले रंग का शादी कार्ड तो कभी न बनवाएं.
शादी के कार्ड पर कौन सा मंत्र लिखवाएं
कार्ड पर हमेशा गणेश भगवान से संबंधित मंत्र लिखवाएं. ऐसा करना बेहद जरूरी और शुभ होता है. मंगलम भगवान विष्णु, मंगलम गरुड़ ध्वजा, मंगलम पुंडरीकाक्ष, मंगलाय तनो हरि” एक मंत्र है. विवाह जैसे मांगलिक कार्य में इस मंत्र को कार्ड पर लिखवाने या उच्चारण करने से कोई बाधा उत्पन्न नहीं होती है.
किस विशेष दिन का हो जिक्र
शादी के कार्ड पर आप हल्दी सेरेमनी, मेहंदी, फेरे, रिसेप्शन की तारीख और समय जरूर लिखवाएं. दूल्हा-दुल्हन के नाम के साथ ही उनके पैरेंट्स का नाम जरूर लिखा हो कार्ड पर.
बचे हुए कार्ड का क्या करें?
कई बार ऐसा होता है कि शादी का कार्ड बहुत अधिक छप जाता है. मेहमानों, रिश्तेदारों को भेजने के बाद भी यदि आपके घर में कार्ड बच गए हैं तो इसे कूड़े में फाड़कर फेंकने की भूल न करें. कुछ लोग इसे संभालकर दीवान, बैग आदि में रख देते हैं. आप कुछ शादी के कार्ड को संभाल कर रख सकते हैं. कई बार किसी महत्वपूर्ण कानूनी काम में सबतू के तौर पर दिखाने के काम आ सकता है. आप शादी के कार्ड को फेंके नहीं, बल्कि इसे किसी नदी या तालाब में विसर्जित कर दें. कचरे के डिब्बे में डालना अशुभ है, क्योंकि कार्ड पर आपने राधा-कृष्ण, गणेश भगवान की तस्वीर बनवाई है. इससे इनका अपमान होगा.
February 16, 2025, 10:28 IST
अशुभ है शादी का ऐसा कार्ड छपवाना, भूलकर भी न चुनें ये रंग और आकार


