हर सुहागन स्त्री को याद रखनी चाहिए ये 5 बातें, पति और बच्चों की उम्र होगी लंबी! खुल जाएगा तरक्की का मार्ग

हर सुहागन स्त्री को याद रखनी चाहिए ये 5 बातें, पति और बच्चों की उम्र होगी लंबी! खुल जाएगा तरक्की का मार्ग

Last Updated:

Married Women Rituals: विवाह के बाद महिला से उसके पति का भाग्य जुड़ा होता है. मगर कई बार उनसे कुछ भूल हो जाती है, इसका सीधा असर उनके पति और ससुराल पर पड़ता है. ऐसी स्थिति में हर सुहागन स्त्री को कुछ बातें अवश्य…और पढ़ें

सुहागन महिलाओं के लिए याद रखने योग्य बातें. (Canva)

हाइलाइट्स

  • त्योहारों पर मेहंदी लगाएं, लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं.
  • मंगलसूत्र और सिंदूर का सम्मान करें.
  • पति के पैर दबाएं, सुख-समृद्धि बढ़ती है.

Married Women Rituals: हिंदू शास्त्रों में सुहागिन स्त्रियों को देवी का प्रारूप माना जाता है. विवाह के बाद महिला से उसके पति का भाग्य जुड़ा होता है. क्योंकि, वो मां लक्ष्मी का अवतार मानी जाती हैं. घर में उनके कदम रखते ही तरक्की होती है. खुशियां भी इनसे ही जुड़ी होती हैं. मगर कई बार उनसे कुछ भूल हो जाती है, इसका सीधा असर उनके पति और ससुराल पर पड़ता है. ऐसी स्थिति में हर सुहागन स्त्री को कुछ बातें अवश्य पता होनी चाहिए. अब सवाल है कि आखिर सुहागन महिलाओं को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? क्या होता है इससे लाभ? इस बारे में News18 को बता रहे हैं उन्नाव के ज्योतिषाचार्य ऋषिकांत मिश्र शास्त्री-

सुहागन महिलाएं किन बातों का रखें ध्यान

त्योहारों पर मेहंदी लगाएं: ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, सुहागन स्त्री को हर एक त्योहारों पर हाथों में मेहंदी जरूर लगानी चाहिए. ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में धनधान की कमी नहीं होती है. इसके अलावा, घर में खुशहाली बनी रहती है.

मंगलसूत्र का सम्मान करें: शास्त्रों के अनुसार हर महिला के लिए मंगलसूत्र और सिंदूर उसका पहला सिंगार होता है. ऐसे में प्रत्येक महिला को इनका सम्मान करना चाहिए. ये पवित्रता से जुड़ा हुआ है इसलिए कभी भी बिना नहाएं सिंदूर न लगाएं.

पति के पैर दबाएं: घर की खुशहाली के लिए सुहागन स्त्री को सोने से पहले चाहें भले ही कुछ मिनट के लिए सही, पैर जरूर दबाने चाहिए. ऐसा करने से जातक के घर में दिनों दिन सुख-समृद्धि बढ़ती है.

पूरी मांग भरें: यदि आप चाहती हैं कि पति और बच्चों की सेहत को कोई नुकसान न हो, ऐसी स्थिति में हर सुहागिन को सूखे लाल सिंदूर से पूरी मांग जरूर भरनी चाहिए. ऐसा करने में मां भवानी की कृपा होती है.

गुलाब का इत्र लगाएं: सुहागन स्त्री को गुलाब का इत्र जरूर लगाना चाहिए. ऐसा करने से कुंडली में राशि मजबूत होती है. साथ ही मां की कृपा परिवार के सभी सदस्यों पर होती है.

ये भी पढ़ें:  तुलसी के पास छिपकली का दिखना किस बात का संकेत? जीवन के लिए शुभ होगा या अशुभ, पंडितजी से जान लें सच्चाई

ये भी पढ़ें:  60 साल बाद महाशिवरात्रि पर अद्भुत संयोग… त्रिग्रही युति योग का हो रहा निर्माण, 4 प्रहर की साधना से बनेंगे धनवान

homedharm

हर सुहागन स्त्री को याद रखनी चाहिए ये 5 बातें, पति-बच्चों की उम्र होगी लंबी!

Source link

Previous post

कहीं आप भी इस दिशा में तो नहीं रखते कंप्यूटर-लैपटॉप? तुरंत हटा दें वरना हो जाएंगे बर्बाद!

Next post

टॉयलेट, किचन में कनखजूरे का दिखना शुभ या अशुभ? क्या होगा कोई अपशकुन, जानें ज्योतिषाचार्य की राय

You May Have Missed