Mithun Rashifal: मिथुन राशि वाले आज सुबह करें एक ये उपाय, बेहतर हो जाएगा दिन

Mithun Rashifal: मिथुन राशि वाले आज सुबह करें एक ये उपाय, बेहतर हो जाएगा दिन

Agency:News18 Uttarakhand

Last Updated:

Mithun Rashifal: ज्योतिषाचार्य पंडित शशांक शेखर शर्मा ने लोकल 18 से कहा कि मिथुन राशि के जातकों का आज का दिन वैवाहिक संबंधों के लिए अच्छा रहेगा. आज जीवनसाथी को मीठा जरूर खिलाएं, सकारात्मक परिणाम मिलेंगे.

X

मिथुन राशि वालों का आज का दिन अच्छा रहेगा.

हरिद्वार. आज 15 फरवरी शनिवार का दिन मिथुन राशि के जीवन में कुछ नए बदलाव और तरक्की के अवसर लेकर आया है. गणेश भगवान को मीठा भोग लगाने के बाद ही आज अपने काम की शुरुआत करने पर आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. दोपहर तक कार्यक्षेत्र में अनचाही कुछ समस्याएं होने के योग हैं. वैवाहिक और प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन सामान्य से थोड़ा अच्छा रहने वाला है. वहीं जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें आज भी इंतजार करना होगा. आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा लेकिन आपको किसी जरूरतमंद की मदद करनी होगी.

लव राशिफल: मिथुन राशि के लव राशिफल को लेकर उत्तराखंड के हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित शशांक शेखर शर्मा लोकल 18 को बताते हैं कि आज का दिन वैवाहिक संबंधों के लिए अच्छा रहेगा. आपके बीच अगर किसी भी बात को लेकर मनमुटाव की स्थिति बनी हुई है, तो आज आपको अपने जीवनसाथी के साथ बात करने की जरूरत है. यदि आज आप उन्हें मनाते हैं, तो आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे. ऐसे ही प्रेम संबंधों को लेकर भी आज का दिन अच्छा रहने वाला है. यदि आपके अपने प्रेमी-प्रेमिका के साथ संबंधों में खींचतान चल रही है, तो आज उन्हें कुछ मीठा जरूर खिलाएं. ऐसा करने से आपके संबंधों में मिठास आएगी. वैवाहिक संबंधों में भी आप अपने जीवनसाथी को कुछ मीठा खिलाएंगे, तो आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे.

करियर राशिफल: मिथुन राशि के करियर राशिफल को लेकर ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि आज का दिन आपके करियर के लिए सामान्य रहेगा. यदि आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आज आपको इंतजार करने की जरूरत है. आप नौकरी के लिए आज ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. मिथुन राशि के जो जातक अपने भविष्य को सुनहरा करने के लिए आज कोई प्लानिंग या बिजनेस करना चाहते हैं, तो आज आपको रुकने की जरूरत है. सोमवार से आप कार्य शुरू कर सकते हैं. किसी जरूरतमंद को अपने कार्य से संबंधित कोई वस्तु देने या उसकी मदद करने पर आपको करियर में अच्छे परिणाम मिलेंगे.

व्यावसायिक राशिफल: ज्योतिषाचार्य पंडित शशांक शेखर शर्मा ने आगे कहा कि आज का दिन आपके कार्यक्षेत्र में कुछ बाधाएं लेकर आया है. दोपहर 12 बजे तक आपके कार्यक्षेत्र में बाधाएं आने के योग हैं. कोशिश करें कि अपना कोई भी कार्य शुरू करने से पहले गणेश भगवान को मीठा भोग लगाएं. दोपहर 12 बजे के बाद स्थिति सामान्य हो जाएगी. यदि आप कोई कारोबार, नौकरी या अन्य कार्य करते हैं, तो किसी जरूरतमंद व्यक्ति को उसके दैनिक जीवन में इस्तेमाल होने वाली कोई भी वस्तु देने पर आपको कार्यक्षेत्र में लाभ होगा. कार्यक्षेत्र में आज दोपहर तक स्थिति अच्छी नहीं है लेकिन उसके बाद कार्यक्षेत्र को लेकर स्थिति अच्छी हो जाएगी.

Note: सभी राशियों के बारे में विस्तार से जानकारी करने के लिए आप हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित शशांक शेखर शर्मा से उनके फोन नंबर 7895714521 और 9997509443 पर संपर्क कर सकते हैं.

homeastro

Mithun Rashifal: मिथुन राशि वाले आज सुबह करें एक ये उपाय, बेहतर हो जाएगा दिन

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

Previous post

शनि की विशेष कृपा से कन्या राशि का पलटेगा भाग्य, पार्टनर से मिलेगा भर-भर के प्यार, व्यापार में होगा बंपर लाभ

Next post

आज मिलेगा कोई पुरस्कार, लेकिन ये 3 राशिवाले रहें सावधान! धन हानि की है आशंका, पढ़ें अपना राशिफल

You May Have Missed