Tula Rashifal: तुला राशि वाले सावधान! मुश्किलों से भरा रहेगा आज का दिन, चोरी से लेकर धोखे तक का खतरा
Agency:News18 Bihar
Last Updated:
15 फरवरी 2025 दिन शनिवार को तुला राशि के जातक के लिए राशिफल का परिणाम नुकसानदायक हो सकता है. आज तुला राशि वाले जातक का दिन सावधानी पूर्वक व्यतीत करना होगा, वरना आर्थिक परेशानी के साथ बड़ी मुसीबत हो सकती है.
आज आपके लिए रहेगा सावधानी पूर्ण
हाइलाइट्स
- तुला राशि वालों को आज सावधान रहने की जरूरत है.
- आर्थिक नुकसान और मुसीबत से बचने के उपाय करें.
- भगवान शंकर का पूजन और शनि मंदिर में दीपक दान करें.
पूर्णिया:- “सब दिन होता ना एक समान”, दरअसल आप इस कहावत को समझ गए होंगे, नहीं तो हम बताते हैं. कल दिन शनिवार 15 फरवरी को तुला राशि वाले जातक को पूरा दिन सावधान रहने की जरूरत है, नहीं तो उन्हें बड़ी मुसीबत और आर्थिक नुकसान होगा. हालांकि इन उपाय से मुश्किलें कम होंगी. जानकारी देते हुए पूर्णिया के आचार्य बंशीधर झा कहते हैं कि आज दिनांक 15 फरवरी 2025 दिन शनिवार को तुला राशि के जातक के लिए राशिफल का परिणाम नुकसानदायक हो सकता है. आज तुला राशि वाले जातक का दिन सावधानी पूर्वक व्यतीत करना होगा, वरना आर्थिक परेशानी के साथ बड़ी मुसीबत हो सकती है. अनावश्यक उलझनों से आर्थिक क्षति हो सकती है.
आज चोरी होने की संभावना
यात्रा करते समय खासकर के सावधानी बरतें अन्यथा आपका कुछ सामान चोरी हो सकता है और परेशानी बढ़ सकती है. आज शरीर स्वास्थ्य में भी आलस्य और शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं. मन को शांत और नियंत्रित रखकर यात्रा करें. मित्रों का सहयोग मिलेगा, लेकिन मित्रों से भी आज आपको सावधान रहने की जरूरत है, वह आपको धोखा देंगे. प्रेम-प्रसंग में रहने वाले जातक आज का दिन अच्छा रहेगा, फिर भी विवाद होने की संभावना है. जिस वजह शारीरिक और मानसिक टेंशन हो सकता है. दांपत्य जीवन के लिए आज का समय अच्छा रहेगा. ससुराल पक्ष का सहयोग मिलेगा और उनके द्वारा एक सम्मान, प्रतिष्ठा से आपका सत्कार होगा.
ये भी पढ़ें:- गुस्से से लाल आंखें, सिर पर पट्टी; पवन सिंह का रौद्र रूप देख डर जाएंगे आप! “बजरंगी” में गूंजेगा एक्शन
आज करें ये उपाय
जानकारी देते हुए पूर्णिया के आचार्य बंशीधर झा Local 18 को बताते हैं कि आज आपको भगवान शंकर का पूजन करना अधिक लाभदायक होगा. साथ ही पंचामृत चरण में चढ़ाएं और शाम के समय शनि मंदिर में तेल का दीपक दान करें. एक चम्मच शहद और हल्दी का प्रयोग करें और पानी अधिक पिएं.
February 15, 2025, 01:31 IST
आज के दिन तुला राशि वाले रहे अलर्ट! बड़ी समस्या के साथ आर्थिक नुकसान का खतरा
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


