Makar Rashifal: नौकरीपेशा वाले रहें सतर्क, बॉस की लग सकती है फटकार, इस उपाय से टल सकती है बला
Agency:News18 Rajasthan
Last Updated:
Capricorn Horoscope: 14 फरवरी के दिन मकर राशि के नौकरीपेशा जातकों को सतर्क रहने की जरूरत है. इस दिन ऑफिस में वाद-विवाद हो सकता है. हालांकि पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं. व्यापारी वर्ग एवं दांपत्य जीवन वालों के …और पढ़ें
मकर राशि
हाइलाइट्स
- नौकरीपेशा मकर राशि वाले रहें सतर्क.
- व्यापारियों के लिए लाभकारी दिन रहेगा.
- दुर्गा मंदिर में खीर का भोग लगाएं.
करौली. मकर राशि के कुछ जातकों के लिए 14 फरवरी, शुक्रवार का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा. विशेषरूप से इस दिन मकर राशि के नौकरीपेशा लोगों को सावधान रहने की जरूरत है] क्योंकि, शुक्रवार का दिन नौकरीपेशा लोगों के लिए भारी है. इस दिन नौकरी के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के ऊपर ऑफिस में भारी वर्कलोड रह सकता है. साथ ही नौकरीपेशा लोगों को इस दिन ऑफिस में बॉस की फटकार भी लग सकती है.
ज्योतिषी के अनुसार, नौकरीपेशा लोगों की इस दिन ऑफिस में उच्च अधिकारियों से वाद- विवाद होने की संभावनाएं बनी रहेंगी. हालांकि मकर राशि के व्यापारी वर्ग के लिए 14 फरवरी का दिन राहतभरा और खास रहेगा. इस दिन मकर राशि के व्यापारियों को व्यापार में लाभ के साथ ही व्यापार विस्तार होने के अवसर प्राप्त होंगे.
नौकरीपेशा लोग कल रहें सतर्क
कोटा की ज्योतिषी कविता जांगिड़ का कहना है कि 14 फरवरी 2025 गुरुवार शुक्रवार के दिन मकर राशि के चंद्रमा सुबह के 5:44 तक सिंह राशि में अपना संचरण करेंगे और इसके बाद दिनभर कन्या राशि में अपने संचरण करेंगे. पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में इस दिन द्वितीया तिथि रहेगी. ज्योतिषी का कहना है कि विशेष रूप से यह दिन मकर राशि की नौकरीपेशा लोगों के लिए भारी रहेगा. कार्यस्थल पर इस दिन काम का ज्यादा भार बना रहेगा. इसके अलावा मकर राशि के जातकों की इस दिन ऑफिस में उच्च अधिकारियों से भी वाद-विवाद जैसी संभावनाएं बन सकती है. लेकिन, फिर भी इस दिन नौकरी में पदोन्नति प्राप्ति के अवसर बन रहे हैं.
खर्चो पर रखना इस दिन नियंत्रण
ज्योतिषी के अनुसार मकर राशि के व्यापारी वर्ग के लिए भी शुक्रवार का दिन विशेष है. इस दिन व्यापार के क्षेत्र में लाभ के अवसर और व्यापार विस्तार की योग बन रहे है. दांपत्य जीवन वालों के लिए भी यह दिन खुशहाली से भरा रहेगा. लेकिन संतान पक्ष की ओर से स्वास्थ्य की चिंताए बनी रहेंगी. ज्योतिषी के अनुसार मकर राशि की जातक इस दिन यात्रा भी तय कर सकते है. 14 फरवरी के दिन मकर राशि के जातकों को अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना है, क्योंकि अनावश्यक खर्चों पर इस दिन वृद्धि भी हो सकती है. इस दिन उपाय के रूप में मकर राशि के जातकों को किसी भी आस-पास की दुर्गा मंदिर में जाकर खीर का प्रसाद भोग लगाना है.
Karauli,Rajasthan
February 14, 2025, 02:01 IST
Makar Rashifal: नौकरीपेशा वाले रहें सतर्क, इस उपाय से टल सकती है बला
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


