अधुनिक युग में घर से गायब हो रहे हैं छज्जे, इस ग्रह के प्रकोप को करता है कम, ज्योतिष ही नहीं वास्तुशास्त्र में भी इसका महत्व

अधुनिक युग में घर से गायब हो रहे हैं छज्जे, इस ग्रह के प्रकोप को करता है कम, ज्योतिष ही नहीं वास्तुशास्त्र में भी इसका महत्व

Last Updated:

Vastu Tips For Home: घरों के भीतर छज्जे का निर्माण एक प्राचीन परंपरा थी, जिसका वास्तु शास्त्र और ज्योतिष में महत्वपूर्ण स्थान था. छज्जा न केवल घर को सुंदरता प्रदान करता था बल्कि इसका वास्तुशास्त्र में भी खास मह…और पढ़ें

घर में छज्जे

हाइलाइट्स

  • छज्जा घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाता है.
  • छज्जा शनि के नकारात्मक प्रभाव को कम करता है.
  • आधुनिक घरों में छज्जे का प्रचलन कम हो गया है.

Vastu Tips For Home: प्राचीन भारतीय घरों में खासकर गांवों में घरों के भीतर छज्जे का निर्माण एक आम बात थी. इन छज्जों को ‘टांड’ भी कहा जाता था. ये छज्जे न केवल घरों को एक विशेष रूप देते थे बल्कि इनका वास्तु शास्त्र और ज्योतिष में भी महत्वपूर्ण स्थान था. आज घर से ये छज्जे गायब हो रहे हैं. आइए जानके हैं वास्तुशास्त्री रवि पाराशर का घर में छज्जो को लेकर क्या कहना है.

वास्तु शास्त्र में छज्जे का महत्व
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के भीतर छज्जे का होना शुभ माना जाता था. यह माना जाता था कि छज्जा घर में सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह को बढ़ाता है और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है. इसके अलावा छज्जा घर को ठंडक प्रदान करता था और गर्मी के दिनों में धूप से बचाता था.

ये भी पढ़ें: चमकने वाला है इन 3 राशियों की किस्मत का सितारा, मंगल हो रहे हैं मार्गी, आने वाले हैं अच्छे दिन!

शनि और छज्जे का संबंध
ज्योतिष शास्त्र में शनि को एक क्रूर ग्रह माना जाता है. शनि को न्याय, कर्म और अनुशासन का कारक माना जाता है. ऐसा माना जाता है कि शनि के प्रकोप से बचने के लिए घर में छज्जे का निर्माण करना चाहिए. छज्जा शनि के नकारात्मक प्रभाव को कम करता है और घर में शांति और समृद्धि लाता है.

नवग्रहों को शांत करने में छज्जे की भूमिका
प्राचीन काल में घरों का निर्माण इस प्रकार किया जाता था कि वे नवग्रहों को शांत कर सकें. ऐसा माना जाता था कि घर के भीतर छज्जे का निर्माण करने से नवग्रहों की शांति बनी रहती है. छज्जा सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध, गुरु, शुक्र, शनि, राहु और केतु के नकारात्मक प्रभावों को कम करता है और घर में सुख-समृद्धि लाता है.

आधुनिक घरों में छज्जे का प्रचलन
आजकल आधुनिक घरों में छज्जे का प्रचलन कम हो गया है. शहरों में जगह की कमी और आधुनिक वास्तुकला के कारण अब घरों में छज्जे नहीं बनाए जाते हैं. लेकिन वास्तु शास्त्र और ज्योतिष में छज्जे के महत्व को आज भी माना जाता है.

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड के 8 प्राचीन शिव मंदिरों का है अनोखा इतिहास, यहां दर्शन मात्र से पूरी हो जाती हैं भक्तों की मनोकामनाएं

घरों के भीतर छज्जे का निर्माण एक प्राचीन परंपरा थी, जिसका वास्तु शास्त्र और ज्योतिष में महत्वपूर्ण स्थान था. छज्जा न केवल घर को सुंदरता प्रदान करता था बल्कि यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने में भी मदद करता था.

homeastro

अधुनिक युग में घर से गायब हो रहे हैं छज्जे, इस ग्रह के प्रकोप को करता है कम

Source link

Previous post

क्या भगवान ही होते हैं देव या है दोनों में कुछ अंतर? आइए इस रहस्य से उठाते हैं पर्दा

Next post

इन ग्रहों के राशि परिवर्तन से बन रहा है विशेष योग, चार राशियों की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, बन जाएंगे बिगड़े काम

You May Have Missed