आज लव लाइफ में आएगा एक नया मोड़, सोम प्रदोष के कारण बरसेगी महादेव की कृपा
Agency:News18 Bihar
Last Updated:
Dhanu Rashifal: ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि सोमवार के दिन भगवान महादेव सभी राशियों पर एक समान कृपा बरसाएंगे और इसका फायदा धनु राशि के जातकों को भी मिलेगा. आज के दिन धनु राशि के जातकों के लिए क…और पढ़ें
धनु राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
27 जनवरी को सोमवार का दिन है. सोमवार के दिन भगवान महादेव को समर्पित होता है, और आज के दिन सोम प्रदोष तथा हर्षण योग का शुभ संयोग बन रहा है. इस शुभ योग में भगवान शिव की आराधना करने से लोगों की किस्मत पलट सकती है. कारोबारी लोगों को जबरदस्त मुनाफा हो सकता है. साथ ही किसी भी कार्य में आपको मनचाही सफलता मिल सकती है.
ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि सोमवार के दिन भगवान महादेव सभी राशियों पर एक समान कृपा बरसाएंगे और इसका फायदा धनु राशि के जातकों को भी मिलेगा. आज के दिन धनु राशि के जातकों के लिए काफी मिले-जुले प्रभावों वाला रहेगा. आज के दिन धनु राशि के जातकों को काफी धैर्य से काम करना चाहिए. कैरियर में उन्हें जबर्दस्त फायदा मिल सकता है. कारोबारी लोगों के लिए आज का दिन काफी बेहतरीन रहने वाला है.
यात्रा करने से पहले बरतें सावधानी
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज के दिन धनु राशि के जातकों को किसी भी प्रकार की यात्रा करने से सावधानी बरतनी चाहिए. उन्होंने कहा कि यात्रा करने से पहले भगवान महादेव की पूजा अर्चना कर घर से निकले, इसका फायदा आपको मिल सकता है. उन्होंने कहा कि आज के दिन आपके अपने पार्टनर के साथ रिश्ते काफी मजबूत होंगे. आपके बीच एक बेहतर सामंजस्य बनेगा, जो आपके रिलेशनशिप को एक नए मुकाम पर ले जा सकता है. उन्होंने कहा कि आज के दिन आपको अपने पार्टनर से अपनी बात कह देनी चाहिए. धनु राशि के जातकों के लिए आज के दिन भगवान महादेव की पूजा अर्चना करना सही रहेगा.
आज के दिन चंद्रमा करेंगे शुभ संचार
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज के दिन माघ मास का सोम प्रदोष व्रत और मास शिवरात्रि का भी संयोग बना हुआ है. इसके साथ ही मंगल और चंद्रमा एक दूसरे पर दृष्टि डालकर धन योग बना रहे हैं. इस कारण धनु राशि के जातकों को आज के दिन आत्मविश्वास की अनुभूति होगी. कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिलने के कारण समाज में आप काफी मान-सम्मान होगा आपने अगर पहले कभी निवेश किया हो तब आपको आज के दिन उसका अच्छा रिटर्न मिल सकता है. अगर आप किसी नौकरी पेशा में है तो आज के दिन आपको तरक्की के नए अवसर मिल सकते हैं. आपके सकारात्मक विचारों से आपका पारिवारिक माहौल खुशियों से भरा रहेगा.
यात्रा करने से पहले बरतें सावधानी
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज के दिन धनु राशि के जातकों को किसी भी प्रकार की यात्रा करने से सावधानी बरतनी चाहिए. उन्होंने कहा कि यात्रा करने से पहले भगवान महादेव की पूजा अर्चना कर घर से निकले, इसका फायदा आपको मिल सकता है. उन्होंने कहा कि आज के दिन आपके अपने पार्टनर के साथ रिश्ते काफी मजबूत होंगे. आपके बीच एक बेहतर सामंजस्य बनेगा, जो आपके रिलेशनशिप को एक नए मुकाम पर ले जा सकता है. उन्होंने कहा कि आज के दिन आपको अपने पार्टनर से अपनी बात कह देनी चाहिए. धनु राशि के जातकों के लिए आज के दिन भगवान महादेव की पूजा अर्चना करना सही रहेगा.
January 27, 2025, 07:29 IST
आज लव लाइफ में आएगा एक नया मोड़, सोम प्रदोष के कारण बरसेगी महादेव की कृपा