बसंत पंचमी पर मां सरस्वती के साथ मिलेगी मां लक्ष्मी की भी कृपा, धन से भरेगा घर, राशि अनुसार करें दान

बसंत पंचमी पर मां सरस्वती के साथ मिलेगी मां लक्ष्मी की भी कृपा, धन से भरेगा घर, राशि अनुसार करें दान

Agency:News18 Jharkhand

Last Updated:

Basant Panchami 2025: देवघर बैद्यनाथ मंदिर के प्रसिद्ध पुरोहित व ज्योतिषाचार्य ने बताया कि बसंत पंचमी पर अबूझ मुहूर्त होता है. यानी इस दिन बिना मुहूर्त देखे किसी भी शुभ कार्य को कर सकते हैं. ऐसे में आप दान कर क…और पढ़ें

X

बसंत पंचमी पर राशि अनुसार करें दान. जानें सामग्री.

हाइलाइट्स

  • बसंत पंचमी पर मां सरस्वती और लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करें
  • अबूझ मुहूर्त में बिना मुहूर्त देखे शुभ कार्य करें
  • राशि अनुसार दान करने से मनोकामनाएं पूर्ण होंगी

देवघर: बसंत पंचमी पर विद्या, ज्ञान और कला की देवी माता सरस्वती की पूजा का विधान है. माना जाता है कि इस दिन से बसंत ऋतु की शुरुआत हो जाती है. हिंदू धर्म में इस दिन का बेहद खास महत्व है. पंचांग के अनुसार, बसंत पंचमी का दिन एक अबूझ मुहूर्त होता है. इस दिन किसी कार्य के लिए शुभ मुहूर्त देखने की जरूरत नहीं. हिंदू धर्म में इस दिन को सबसे शुभ दिनों में से एक माना जाता है.

वही, बसंत पंचमी के दिन कुछ विशेष उपाय करने से मनोकामनाएं अवश्य पूर्ण होती हैं. वहीं, अगर राशि अनुसार कुछ उपाय किए जाएं तो मनोकामनाएं पूर्ण होने के साथ ग्रह दोष से भी छुटकारा मिल सकता है. जीवन में सुख समृद्धि की वृद्धि हो सकती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सकता है. बसंत पंचमी पर संकल्प लेकर राशि अनुसार उपाय करने से मां लक्ष्मी का भी आशीर्वाद वर्ष भर मिल सकता है.

देवघर बैद्यनाथ मंदिर के प्रसिद्ध तीर्थ पुरोहित सह ज्योतिषाचार्य प्रमोद सिंगारी ने लोकल 18 को बताया कि हर साल माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी का पर्व मनाया जाता है. इस साल 3 फरवरी को बसंत पंचमी मनाई जाएगी. इस दिन कोई भी नए कार्य या मांगलिक कार्य की शुरुआत कर सकते हैं. इस दिन माता सरस्वती की पूजा के साथ विशेष उपाय भी करना चाहिए, इससे मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं.

सभी 12 राशियों के लिए उपाय

मेष: बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती के साथ ही भगवान शिव की पूजा करें.
वृषभ: बसंत पंचमी पर पूजा कर धार्मिक पुस्तकों का दान करें.
मिथुन: भगवान शिव की पूजा कर सफेद वस्तुओं का दान करें.
कर्क: तिल और सफेद वस्तुओं का दान करें.
सिंह: भगवान सूर्य की आराधना करें.
कन्या: मीठी वस्तुओं का गरीब व्यक्तियों में दान करें.
तुला: सरस्वती पूजा कर कुंवारी कन्याओं को भोजन कराएं.
वृश्चिक: गुड़ से बनी वस्तुओं का दान करें.
धनु: भगवान शिव की पूजा कर तिल का अर्पण करें.
मकर: गरीब और असहाय व्यक्ति को गर्म कपड़े दान करें.
कुंभ: तीर्थ यात्रा कर कुछ भी चीजों का दान अवश्य करें.
मीन: छात्रों को कॉपी, कलम आदि सामग्री का दान करें.

homeastro

बसंत पंचमी पर मां सरस्वती के साथ मिलेगी मां लक्ष्मी की भी कृपा, जानें उपाय

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

Previous post

kumbh rashifal Today: आज कुंभ राशि के लिए हर दिशा में सकारात्मक परिवर्तन, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

Next post

हाथ की छोटी उंगली बताएगी सब कुछ… आकार, साइज और झुकाव से जानें लोगों की पर्सनालिटी, क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

You May Have Missed