Meen Rashifal: व्यापार में होगा मुनाफा, करियर को लेकर मन रहेगा अशांत, आज इस योग का उठाएं लाभ
Agency:News18 Madhya Pradesh
Last Updated:
Aaj Ka Meen Rashifal: मीन राशि वालों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा. 25 जनवरी 2025 को करियर, लव लाइफ, आर्थिक स्थिति किस प्रकार से रहेगी उज्जैन के आचार्य ने विस्तार से बताया, जानें सब..
25 जनवरी 2025 आज का मीन राशिफल.
उज्जैन. मीन राशि वालों के लिए आज यानी 25 जनवरी 2025 का दिन कैसा रहने वाला है? इस पर उज्जैन के ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज ने विस्तार से चर्चा की. उन्होंने बताया कि आज मीन राशि वालों को किस क्षेत्र में कौन से काम करना है और किस काम से दूरी बनाकर रखना है, ताकि दिन शुभ बीते.
करियर
आज के दिन करियर को लेकर मन अशांत रहेगा. भविष्य को लेकर आज भारी चिंता सताएगी. जातकों को काफ़ी संयम रखने की जरूरत है.
व्यापार
व्यापार-कारोबार के हिसाब से आज का दिन अच्छा साबित होने वाला है, जो लोग व्यापार करते हैं या व्यापारियों से जुड़े हैं. उन्हें आज पुराना अटका धन मिलने के योग हैं.
स्वास्थ्य
आज का दिन स्वास्थ्य की दृष्टि से सामान्य रहने वाला है. पुराने रोगों में आज आराम लग सकता है. बच्चों का स्वास्थ्य मधुर रहेगा.
आर्थिक स्थिति
आज का दिन काफ़ी मध्यम रहने वाला है. आर्थिक स्थिति को लेकर चिंता सताएगी. जातकों को चाहिए कि आज परिवार में शांति बनाए रखने का प्रयास करें.
शिक्षा
आज शैक्षिक कार्यों मे मिलाजुला परिणाम देखने को मिलेगा. जो लोग शिक्षा के क्षेत्र में हैं, उनकी नौकरी में सफलता मिल सकती है. अपनी वाणी पर विशेष ध्यान रखने की जरूरत है.
लव लाइफ
आज लव लाइफ ठीक रहने वाली है. पार्टनर के साथ समय बिताने का योग बन रहा है. साथ ही वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा.
दान
मीन राशि के जातक जो दान पुण्य मे रुचि रखते हैं, उन्हें चाहिए आज के दिन शनि महाराज की कृपा पाने के लिए तेल का दान करें. साथ ही वृद्ध व गरीबों की सहायता करें.
Ujjain,Madhya Pradesh
January 25, 2025, 07:27 IST
व्यापार में होगा मुनाफा, करियर को लेकर मन रहेगा अशांत, आज इस योग का उठाएं लाभ
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


