करियर-बिजनेस में मिलेगी तरक्की, प्रेम संबंधों में हो सकती है खटपट, रहें सावधान, जानें पूरा राशिफल
Agency:News18 Uttarakhand
Last Updated:
Mithun Aaj Rashifal: 24 जनवरी शुक्रवार का दिन आपके लिए थोड़ा मुश्किल भरा रहने वाला है. आज वैवाहिक संबंधों में खटपट हो सकती है. किसी भी छोटी से छोटी बात को लेकर आपके अपने जीवनसाथी के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं. का…और पढ़ें
24 जनवरी मिथुन राशिफल
ओम प्रयास /हरिद्वार. 24 जनवरी शुक्रवार का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए सामान्य रहने वाला है. आज वैवाहिक संबंधों में तकरार होने के योग हैं. किसी भी छोटी से छोटी बात को लेकर आपके बीच तनाव की स्थिति बन सकती है. कार्यक्षेत्र के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, तो वहीं कारोबार के लिए 24 जनवरी शुक्रवार का दिन सामान्य रहने वाला हैं. आज आपका कारोबार वृद्धि के लिए कोई डील करना लाभदायक हो सकता है. वही कल जैसे पैसे के लेनदेन और पैसे से संबंधित डील को लेकर स्थिति डामाडोल थी, आज आप सगे संबंधियों, परिचित, मित्र, रिश्तेदार आदि से पैसों का लेनदेन या अपना उधर दिया हुआ पैसा वापस मांग सकते हैं. आज स्थिति सामान्य रहेगी. आज प्रेम संबंध अच्छे रहेंगे. अपने परिजनों से अपने प्रेम संबंधों के बारे में बात करना ठीक रहेगा.
लव राशिफल: मिथुन राशि के लव राशिफल को लेकर ज्योतिषी पंडित शशांक शेखर शर्मा लोकल 18 को बताते हैं की 24 जनवरी शुक्रवार का दिन आपके लिए थोड़ा मुश्किल भरा रहने वाला है. आज वैवाहिक संबंधों में खटपट हो सकती है. किसी भी छोटी से छोटी बात को लेकर आपके अपने जीवनसाथी के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं. आज आपको शाम 5:00 बजे तक अपने जीवनसाथी के साथ संयम और सावधानी के साथ बात करने की जरूरत है. वही मिथुन राशि के जो जातक आज अपने प्रेम संबंधों को लेकर अपने परिजनों से बात करेंगे उनके लिए अच्छा रहेगा. मनचाहे प्रेमी के साथ आपके संबंध जुड़ने के योग हैं या फिर आज आपके रिश्ते की बात मनचाहे साथी के साथ चल सकती है. मिथुन राशि के जो जातक शादीशुदा हैं उनको आज शाम 5:00 बजे तक विशेष ध्यान रखना होगा. आज परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य खराब होने से मानसिक रूप से परेशान होने के योग हैं.
व्यावसायिक राशिफल: हरिद्वार के ज्योतिषी पंडित शशांक शेखर शर्मा लोकल 18 को बताते हैं कि आज आपका दिन अच्छा रहेगा. कारोबार, व्यापार, बिजनेस आदि के लिए आज आप जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी. बिजनेस, कारोबार का दायरा बढ़ाने के लिए आज किसी अजनबी व्यक्ति से आपकी मुलाकात होने के योग हैं. कार्यक्षेत्र में तरक्की के नए-नए अवसर मिलेंगे आज किसी नए व्यक्ति के साथ जुड़ने का अवसर मिलेगा और किसी नए व्यक्ति के साथ जुड़कर करोबार व्यापार में कई गुना लाभ होने के योग है. कल यानी 23 जनवरी को सगे संबंधियों, परिचित, मित्र, रिश्तेदारों और जानकारों के साथ पैसे के लेनदेन को लेकर मीटिंग या डील करने से आपके संबंध खराब होने के योग बने हुए थे लेकिन आज आप पैसों का लेनदेन को लेकर उपरोक्त सभी के साथ मीटिंग या डील कर सकते हैं. उधार दिया हुआ पैसा भी आज आपको वापस मिल सकता है. कार्यक्षेत्र के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. आज आप सभी के साथ कारोबार और अपना व्यापार बढ़ाने के लिए डील कर सकते हैं.
करियर राशिफल: मिथुन राशि के करियर राशिफल को लेकर हरिद्वार के ज्योतिषी पंडित शशांक शेखर शर्मा लोकल 18 को बताते हैं कि आज 24 जनवरी का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा. मिथुन राशि के जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनको किसी जॉब इंटरव्यू के लिए कॉल आ सकता है या फिर आज आपका किसी जॉब के लिए अप्लाई करना अच्छा रहेगा. यदि किसी जॉब के लिए आज आप इंटरव्यू देने जाएंगे तो आपकी मेहनत और लग्न को देखकर आपको जॉब मिलने के योग है. तरक्की के नए-नए अवसर आज आपको मिल सकते हैं. वही मिथुन राशि के जो जातक सरकारी जॉब में है वह आज किसी कार्यों को लेकर व्यस्त रहेंगे.
Note: सभी राशियों के बारे में विस्तार से जानकारी करने के लिए आप हरिद्वार के विद्वान ज्योतिषी पंडित शशांक शेखर शर्मा से उनके फोन नंबर +91 7895714521 और +91 9997509443 पर संपर्क कर सकते हैं.
Hardwar,Hardwar,Uttarakhand
January 24, 2025, 06:32 IST
करियर-बिजनेस में मिलेगी तरक्की, प्रेम संबंधों में हो सकती है खटपट, रहें सावधान
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


