देव गुरु ब्रहस्पति के अस्त होते ही इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, काम में होगी तरक्की
Last Updated:
Brihaspati Asta 2026: उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिष आचार्य आनंद भारद्वाज ने कहा कि जल्द ही देव गुरु ब्रहस्पति अस्त होने वाले है. गुरु का अस्त होना भले ही सामान्य रूप से उनकी प्रभावशीलता को कम करता है. लेकिन तीन राशियों के लिए यह समय काफ़ी शुभ रहने वाला है.
उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की बदलती चाल कई बार जीवन में बड़े उतार-चढ़ाव लेकर आती है. जब कोई प्रमुख ग्रह अपनी स्थिति बदलता है, तो उसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग देखने को मिलता है. 15 जुलाई से ऐसा ही एक महत्वपूर्ण ज्योतिषीय परिवर्तन होने जा रहा है. इस दिन देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि में अस्त होंगे. बृहस्पति के अस्त होने से कुछ राशियों के लिए नुकसान और कुछ के लिए शुभ रहने वाला है.
शास्त्रों के अनुसार, जब कोई ग्रह सूर्य के अत्यधिक निकट पहुंचता है, तो वह अस्त माना जाता है. इस दौरान उसके शुभ प्रभाव कमजोर माने जाते हैं, लेकिन उज्जैन के ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, गुरु ग्रह का अस्त होना तीन राशि के जीवन में शुभता लेकर आएगा. आइए जानते है किन राशियों की किस्मत चमकने वाली है.
तीन राशियों की चमकेगी किस्मत
मेष– गुरु का अस्त होना मेष राशि के जातकों के लिए शुभ फलदायी साबित हो सकता है. भले ही गुरु अस्त अवस्था में होंगे, लेकिन उनकी यह स्थिति मेष राशि के लिए शुभ परिणाम दे सकती है. आप अपनी बातों को पहले से अधिक प्रभावशाली तरीके से रख पाएंगे, जिससे लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे. कार्यक्षेत्र में आपकी दक्षता और गति दोनों बढ़ेंगी. जिससे रुके हुए काम पूरे होंगे. यह समय आपके लिए नए अवसर लेकर आएगा और आप अपने लक्ष्यों को पाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेंगे.
कन्या– गुरु के अस्त होने के बावजूद कन्या राशि के जातकों के लिए शुभ योग बन रहे हैं. लम्बे समय से जो मानसिक तनाव और असमंजस की स्थिति बनी हुई थी, उसमें धीरे-धीरे सुधार देखने को मिलेगा. किस्मत का साथ मिलने से अटके हुए कार्य गति पकड़ेंगे और सफलता की ओर बढ़ेंगे. इसके साथ ही दूर की यात्राएं आपके लिए लाभकारी सिद्ध होंगी और नए अवसरों के द्वार खोल सकती हैं. भाई-बहनों के साथ आपके रिश्तों में मधुरता आएगी और आपसी सहयोग बढ़ेगा, जिससे पारिवारिक वातावरण भी पहले से बेहतर और सुखद महसूस होगा.
कुंभ– गुरु ग्रह का अस्त होना अब इस राशि के जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा. इस राशि के जातक की अब धीरे-धीरे मुश्किले समाप्त होंगी और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. शिक्षा, लेखन या किसी भी बौद्धिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह समय खास लाभकारी साबित होगा. फैसले लेने की आपकी क्षमता मजबूत होगी, जिससे सही दिशा में आगे बढ़ सकेंगे. साथ ही पहले किए गए निवेश से अच्छा लाभ मिलने के संकेत भी दिखाई दे रहे हैं.
About the Author
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें


