माघ माह में करें काले तिल के ये 5 उपाय, बढ़ेगा धन, वैभव और सुख, पितर भी खुश होकर देंगे आशीर्वाद
Last Updated:
Kale Til Ke Upay: माघ में काले तिल के उपाय से लोक ही नहीं परलोक में भी व्यक्ति का कल्याण हो जाता है. जो लोग काले तिल के उपाय करते हैं, उनको बहुत ही लाभ होते हैं. तिरुपति के ज्योतिषाचार्य डॉ. कृष्ण कुमार भार्गव से…और पढ़ें
माघ में काले तिल के उपाय.
इस समय हिंदी कैलेंडर का ग्यारहवां माह माघ चल रहा है. माघ माह में स्नान और दान का बड़ा महत्व होता है. इस महीने में तीर्थ स्नान करने मात्र से ही भगवान विष्णु प्रसन्न हो जाते हैं और लोगों की मनोकानाएं पूरी कर देते हैं. जो लोग माघ माह में काले तिल के उपाय करते हैं तो उनको बहुत ही लाभ होते हैं. माघ में काले तिल के उपाय से लोक ही नहीं परलोक में भी व्यक्ति का कल्याण हो जाता है. माघ में तिल से जुड़े दो बड़े व्रत सकट चौथ और षटतिला एकादशी आने वाली है. इसके अलावा मौनी अमावस्या भी आएगी. तिरुपति के ज्योतिषाचार्य डॉ. कृष्ण कुमार भार्गव से जानते हैं कि माघ में काले तिल के उपाय कौन-कौन से हैं?
माघ में काले तिल के उपाय से चमकेगी किस्मत!
1. माघ माह में भगवान विष्णु की पूजा करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं. पद्म पुराण के अनुसार भगवान विष्णु से तिल की उत्पत्ति हुई थी, इस वजह से उन्होंने तिल को मोक्षदायक होने का वरदान दिया. माघ में विष्णु पूजा के समय उनको तिल अर्पित करने से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है.
2. जो लोग माघ में काले तिल का दान करते हैं, खासकर षटतिला एकादशी के दिन. उनको मृत्यु के बाद बैकुंठ लोक में सुख से रहने का सौभाग्य मिलता है. आप जितने दाने तिल के दान करते हैं, उतने साल तक बैकुंठ में सुखपूर्वक रहने का अवसर प्राप्त होता है. ऐसी धार्मिक मान्यता है.
3. माघी अमावस्या या मौनी अमावस्या के दिन आप स्नान के बाद पितरों के लिए जल से तर्पण दें. उसमें कुशा के साथ काले तिल का उपयोग करें. काला तिल मोक्षदायक है. इससे आपके पितर खुश होंगे और आपको सुखी जीवन का आशीर्वाद देंगे.
ये भी पढ़ें: कब है सकट चौथ, 17 जनवरी या 18 को? जानें सही तारीख, मुहूर्त, तिलकुट चतुर्थी के 3 फायदे
4. यदि आपकी कुंडली में शनि दोष है, साढ़ेसाती या ढैय्या का प्रभाव है तो आप शनिवार के दिन काले तिल का दान करें. माघ के समय सूर्य देव शनि की राशि मकर में हैं. शनि के घर में जब सूर्य देव आए थे तो उन्होंने अपने पिता को काला तिल ही दिया था. इससे वे काफी प्रसन्न हुए थे. यदि आप तिल दान करेंगे तो आपकी कुंडली में शनि और सूर्य की स्थिति ठीक होगी.
5. षट्तिला एकादशी के दिन जो लोग काले तिल का दान करते हैं, उनके घर में सुख, समृद्धि, धन और वैभव बढ़ता है.
January 16, 2025, 11:19 IST
माघ में करें काले तिल के ये 5 उपाय, बढ़ेगा धन, वैभव और सुख, पितर भी खुश होंगे


