दुर्योधन-दुशासन को तो जानते हैं आप, उनके 98 भाइयों और 1 बहन का पता है नाम? जानें यहां

दुर्योधन-दुशासन को तो जानते हैं आप, उनके 98 भाइयों और 1 बहन का पता है नाम? जानें यहां

Last Updated:

Mahabharat Katha: धृतराष्ट्र और गांधारी से 100 पुत्र और 1 पुत्री हुए थे. दुर्योधन और दुशासन के नाम सभी को याद होंगे. लेकिन उनके सभी 98 भाइयों और उनकी इकलौती बहन के बारे में शायद ही किसी को पता हो. आइए जानते हैं दुर्योधन के…और पढ़ें

दुर्योधन के 100 भाइयों के नाम.

महाभारत में हस्तिनापुर के राजा को धृतराष्ट्र और उनकी पत्नी गांधारी से 100 पुत्र और 1 पुत्री हुए थे. उनका सबसे बड़ा पुत्र दुर्योधन और दूसरा बेटा दुशासन था. दुर्योधन और दुशासन के नाम सभी को याद होंगे. लेकिन उनके सभी 98 भाइयों और उनकी इकलौती बहन के बारे में शायद ही किसी को पता हो. महाभारत के पात्रों में कौरव भाइयों में दुर्योधन और दुशासन मुख्य भूमिका में देखे जाते हैं. दुर्योधन की इकलौती बहन का विवाह जयद्रथ से हुआ था. इस वजह से वह कौरवों का बहनोई था और उसने कुरुक्षेत्र के युद्ध में पांडवों से लड़ा. आइए जानते हैं दुर्योधन के 100 भाइयों और एक बहन के नामों के बारे में.

कैसे जन्मे 100 कौरव?
वेद व्यास जी ने गांधारी को 100 पुत्रों की मां होने का आशीर्वाद दिया था. वे 2 साल तक गर्भवती रहीं. प्रसव के समय उनके गर्भ से एक लोहे का गोला निकला. उस गोले को काटकर 100 टुकड़े किए गए और उन्हें घड़ों में रख दिया गया. उससे धृतराष्ट्र और गांधारी को 100 पुत्र हुए. वहीं लोहे के गोले से एक टुकड़ा बचा था, उससे उनकी बेटी दु:शला हुई थी.

100 कौरवों के नाम
1. दुर्योधन 2. दुशासन 3. दुसह्य 4. दुशल 5. जलसंध 6. सम 7. सह 8. विन्द 9. अनुविन्द
10. दुर्धुश 11. सुबाहु 12. दुश्प्रघर्शन 13. दुर्मर्षण 14. दुर्मुख 15. दुश्कर्ण 16. कर्ण 17. विविंशति 18. विकर्ण 19. शल 20. सत्व 21. सुलोचन 22. चित्र 23. उपचित्र 24. चित्राक्ष
25. चरुचित्र

26. शरासन 27. दुर्मुद 28. दुर्विगाह 29. विवित्सु 30. विकटानन 31. ऊर्णनाभ 32. सुनाभ
33. नन्द 34. उपनंद 35. चित्रबान 36. चित्रवर्मा 37. सुवर्मा 38. दुर्विमोचन 39. आयोबहु
40. महाबाहु 41. चित्रांग 42. चित्रकुंडल 43. भीमवेग 44. भीमबल 45. बलाकी 46. बलवर्धन
47. उग्रायुध 48. सुषेण 49. कुंडधार 50. महोदा

51. चित्रायुध 52. निशंकी 53. पाशी 54. वृन्दारक 55. दृढवर्मा 56. दृढक्षत्र 57. सोमकिर्ती
58. अनुदर 59. दृढसंध 60. जरासंध 61. सत्यसंध 62. सदह्सुवाक 63. उग्रश्रवा 64. उग्रसेन
65. सेनानी 66. दुष्ट्पराजय 67. अपराजित 68. कुंडशाई 69. विशालाक्ष 70. दुराधर 71. दृढहस्त 72. सुहस्त 73. बातवेग 74. सुवर्चा 75. आदित्याकेतु

76. ब्रह्याशी 77. नाग्दत्त 78. अग्रशायी 79. कवची 80. क्रथन 81. कुण्डी 82. उग्र 83. भीमरथ 84. वीरबाहू 85. अलोलुप 86. अभय 87. रौद्रकर्मा 88. दृढआश्रय 89. अनाधृश्य
90. कुंडभेदी 91. विरावी 92. प्रमथ 93. प्रमायी 94. दिर्घरोमा 95. दीर्घबाहु 96. महाबाहु
97. व्युधोरास्क 98. कनकध्वज 99. कुण्डाशी 100. विरजा

दुर्योधन की इकलौती बहन
दुर्योधन की एक मात्र बहन का नाम दु:शला था, जिसका विवाह जयद्रथ से हुआ था. जयद्रथ को वरदान प्राप्त था कि उसे कोई भी सामान्य व्यक्ति नहीं मार सकता था. वह सिंधु नरेश वृद्धक्षत्र का बेटा था, जो काफी तप के बाद हुआ था. कुरुक्षेत्र के युद्ध में उसे अर्जुन ने मारा था. अर्जुन को जब पता चला कि चक्रव्यूह में अभिमन्यु की वीरगति जयद्रथ के कारण हुई है तो उन्होंने जयद्रथ का वध कर दिया.

homedharm

दुर्योधन-दुशासन को तो जानते हैं, उनके 98 भाइयों और 1 बहन का पता है नाम?

Source link

You May Have Missed