Kanya Rashifal: आज धन का योग..पर इस जगह न निवेश करें पैसा, पार्टनर से मिल सकता है धोखा! जानें दिन का हाल
Last Updated:
Kanya Rashifal Today: देवघर के आचार्य ने बताया कि आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है. कुछ समस्याओं का समाधान होगा तो कुछ में आज आप फंस सकते हैं. खासकर धन के मामले में सचेत रहने की जरूरत है…
देवघर: 12 जनवरी 2025, आज पौष माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है. साथ ही आज मार्गशीर्ष उपरांत आद्रा नक्षत्र भी है. आज इंद्र योग के साथ वैधृति योग का निर्माण होने जा रहा है. चंद्रमा मिथुन राशि मे संचरण करने वाले हैं. इस हिसाब से आज का दिन कन्या राशि के ऊपर क्या प्रभाव डालेगा, जानते हैं देवघर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंदकिशोर मुद्गल से…
करियर
करियर के दृष्टिकोण से आज का दिन बेहद खास रहने वाला है. करियर की तरक्की में जो भी बाधा उत्पन्न हो रही है, वह समाप्त हो जाएगी. तरक्की के नए मार्ग खुलेंगे. कार्य की बदौलत आपकी समाज मे प्रशंसा होगी. पुरस्कार भी मिल सकता है.
आर्थिक
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है. आर्थिक लाभ का योग है, लेकिन व्यापार में अगर धन निवेश करते हैं तो सोच विचार निवेश करें. नहीं तो दिक्क़त हो सकती है. अटके धन की प्राप्ति होगी.
घर-परिवार
परिवार के दृष्टिकोण से आज का दिन अच्छा रहने वाला है. परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहने वाला है. संतान की तरक्की हो सकती है. जिस वजह से मन प्रसन्न रहेगा.
लव लाइफ
लव लाइफ के हिसाब से आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है. प्रेम के मामले में थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है. धोखा मिल सकता है. हालांकि, वैवाहिक जीवन में जो परेशानियां हैं, वह समाप्त हो जाएंगी. पत्नी के साथ रिश्ते और भी मजबूत होंगे.
स्वास्थ्य
स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आज का दिन अच्छा रहने वाला है. पुरानी बीमारी से राहत मिलेगी, लेकिन ठंड मे सतर्क रहने की जरूरत है.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


